Back
एआई में डेटा पूर्वाग्रह से महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित: स्मृति ईरानी
DGDeepak Goyal
Jan 05, 2026 15:15:29
Jaipur, Rajasthan
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) अपने आप समाज में बराबरी नहीं ला सकता। अगर डेटा में पूर्वाग्रह होगा, तो तकनीक भेदभाव को मजबूत करेगी। महिलाओं के मामले में यह खतरा ज्यादा है, क्योंकि उनके करियर, सुरक्षा और कार्यस्थल से जुड़े फैसलों में पहले से मौजूद पक्षपात डेटा का हिस्सा बना हुआ है। राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट–2026 में फायरसाइड चैट के दौरान स्मृति ईरानी ने कहा कि एआई सिस्टम आज भी पुरुष-केंद्रित डेटा पर ट्रेन किए जा रहे हैं। उन्होंने मोटर व्हीकल सेक्टर का उदाहरण देते हुए बताया कि एक अध्ययन के मुताबिक कार एक्सीडेंट में महिलाओं को पुरुषों की तुलना में 44 प्रतिशत ज्यादा चोट लगने की आशंका रहती है, क्योंकि सेफ्टी टेस्टिंग पुरुषों के शरीर को ध्यान में रखकर की जाती है। उन्होंने कहा कि यदि एआई के जरिए इक्विटी की बात करनी है, तो डेटा सेट की ट्रेनिंग पर गंभीर चर्चा जरूरी है। 2018 में अमेजन का एआई रिक्रूटमेंट टूल बंद होने का उदाहरण देते हुए उन्होंने चेताया कि बिना जांचे पुराने डेटा का इस्तेमाल खतरनाक हो सकता है। अपने राजनीतिक सफर पर बात करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि उन्होंने सफल टीवी करियर के शिखर पर राजनीति में आने का फैसला लिया। 2004 में दिल्ली की चांदनी चौक सीट से पहला लोकसभा चुनाव लड़ने और हारने का जिक्र किया। उनकी जीत, जीत में नहीं, बल्कि हार में है। हार ने उनकी किस्मत लिखी है। उन्होंने कहा कि यदि उस समय वह चुनाव जीत जातीं, तो शायद उनकी आगे की यात्रा बिल्कुल अलग होती। मैं मानती हूं कि हार भी आपको सही दिशा में ले जा सकती है। उन्होंने बताया कि उन्हें किसी आसान सीट से नहीं, बल्कि देश की सबसे कठिन राजनीतिक सीटों में से एक से अमेठी से चुनाव लड़ने भेजा गया। मुझे वहां इसलिए नहीं भेजा गया क्योंकि मैं महिला थी, बल्कि इसलिए भेजा गया क्योंकि पार्टी को लगा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष को सीधी चुनौती दे सकती हूं। महिला उद्यमिता को लेकर उन्होंने बताया कि 300 शहरों में महिला-स्वामित्व वाले माइक्रो बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए 100 मिलियन डॉलर का इम्पैक्ट फंड तैयार किया जा रहा है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
33
Report
0
Report
बाराबंकी टोलप्लाजा पर अधिवक्ता पर जानलेवा हमला को लेकर जखनिया बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
0
Report
सोफीपुर में बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़ को लेकर गांव में आक्रोश, प्रशासन ने समझाबुझा कर कराया..
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report