Back
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से तापमान बढ़ा, राजस्थान में कोहरे से यातायात प्रभावित
PTPreeti Tanwar
Dec 20, 2025 12:39:20
Jaipur, Rajasthan
वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर, तापमान में हुई बढ़ोतरी, उत्तर पूर्वी राजस्थान में कोहरा
राजस्थान में ठंड के मिजाज में लगातार उतार–चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से उत्तरी हवाएं कमजोर हुई हैं, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि उत्तर पूर्वी राजस्थान में कुछ दिनों से कोहरा लगातार बना हुआ है।
अलवर, भरतपुर, धौलपुर और करौली सहित कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी घट गई, जिसका सीधा असर सड़क और हवाई यातायात पर पड़ा। शेखावाटी अंचल और भरतपुर संभाग में सुबह के समय स्टेट और नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक सामान्य से कम रहा।
कोहरे का सबसे ज्यादा असर धौलपुर और भरतपुर जिले में देखने को मिला। धौलपुर के टिहरी गांव में कोहरे के कारण एक सड़क हादसा हो गया, जहां दो कारें पार्वती नदी में गिर गईं। राहत और बचाव कार्य के बाद दोनों कारों को बाहर निकाला गया।
हवाई यातायात की बात करें तो जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कोहरे के चलते 5 फ्लाइट्स डाइवर्ट होकर पहुंचीं। इनमें से कुछ फ्लाइट्स को देहरादून और चंडीगढ़ में खराब मौसम और कोहरे के कारण डायवर्ट किया गया था।
"मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, अजमेर जयपुर कोटा बाड़मेर बीकानेर, जोधपुर और जैसलमेर को छोड़कर कई जिलों में न्यूनतम तापमान अभी भी सिंगल डिजिट में बना हुआ है। सीकर के फतेहपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं लूणकरणसर में 7.2 डिग्री और नागौर में 8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।
अधिकतम तापमान की बात करें तो जयपुर में अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2 डिग्री अधिक रहा। वहीं प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड हुआ।
मौसम विभाग ने 23 और 24 दिसंबर को प्रदेश के 10 जिलों में घना कोहरा और शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार 24 दिसंबर से उत्तरी हवाएं फिर प्रभावी होंगी, जिससे न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। क्रिसमस के आसपास सर्दी के और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
वहीं बढ़ते कोहरे और ठंड के बीच प्रदूषण की समस्या भी गहराती नजर आ रही है। भिवाड़ी में एक बार फिर एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के पार पहुंच गया है। शनिवार सुबह 7 बजे AQI खतरनाक स्तर पर दर्ज किया गया। इसके अलावा जयपुर, बीकानेर, टोंक, चूरू और जोधपुर में भी AQI 200 के ऊपर बना हुआ है, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मौसम के इस बदलते मिजाज के बीच लोग अपनी सेहत को लेकर भी सतर्क नजर आ रहे हैं। ठंड और कोहरे के बावजूद जयपुर समेत कई शहरों में लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकलते दिखे। पार्कों में लोग गर्म कपड़ों में टहलते हुए फिटनेस और इम्युनिटी बनाए रखने पर जोर दे रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RTRAJENDRA TIWARI
FollowDec 20, 2025 16:03:100
Report
RSRAhul Sisodia
FollowDec 20, 2025 16:02:37Noida, Uttar Pradesh:Razdhan Top, Bandipora पर हिमपात का वीडियो
0
Report
PKPradeep Kumar
FollowDec 20, 2025 16:01:450
Report
AKAshok Kumar1
FollowDec 20, 2025 16:01:21Noida, Uttar Pradesh:NOIDA (UP): NOIA POLICE ARRESTS FAKE BANK EMPLOYEES/ VISUALS/ SHAVYA GOYAL (ADCP, NOIDA) S/B & REAX
0
Report
MPMahesh Pareek
FollowDec 20, 2025 16:01:040
Report
DIDamodar Inaniya
FollowDec 20, 2025 16:00:400
Report
0
Report
ASAmit Singh
FollowDec 20, 2025 15:51:250
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowDec 20, 2025 15:50:550
Report
VRVikash Raut
FollowDec 20, 2025 15:50:260
Report
PSPrince Suraj
FollowDec 20, 2025 15:50:050
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 20, 2025 15:49:470
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowDec 20, 2025 15:49:110
Report
DSDM Seshagiri
FollowDec 20, 2025 15:48:490
Report