Back
दो साल के विकास का रिपोर्ट कार्ड—मुख्यमंत्री युवाओं के साथ राजस्थान दौड़
DGDeepak Goyal
Dec 21, 2025 05:20:41
Jaipur, Rajasthan
गुलाबी सर्दी की ठिठुरन में जब आमतौर पर रज़ाइयों से निकलना मुश्किल होता है, उसी सुबह पिंकसिटी की सड़कों पर विकसित राजस्थान का जोश दौड़ता नजर आया। मौका था राज्य सरकार के दो साल पूरे होने पर आयोजित “रन फॉर विकसित राजस्थान रविराज” का। अमर जवान ज्योति से शुरू हुई इस दौड़ को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया....खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री सिर्फ मंच तक सीमित नहीं रहे वे खुद युवाओं और बच्चों के साथ दौड़ लगाते हुए नजर आए। रविवारी की गुलाबी सर्दी की ठंड में जब शहर अभी नींद से पूरी तरह जागा भी नहीं था, तब पिंकसिटी की सड़कों पर विकसित राजस्थान का संकल्प दौड़ता नजर आया। अमर जवान ज्योति से शुरू हुई रन फॉर विकसित राजस्थान-रविराज” सिर्फ एक रन नहीं, बल्कि राज्य सरकार के दो साल के कार्यकाल का ज़मीनी प्रदर्शन बन गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया, लेकिन सबसे अलग तस्वीर तब बनी जब मुख्यमंत्री खुद बच्चों, युवाओं और खिलाड़ियों के साथ दौड़ते नजर आए। सत्ता और आम युवा के बीच की दूरी को पाटती यह तस्वीर फिट इंडिया के साथ-साथ विकसित राजस्थान के विज़न को भी दर्शा रही थी। एसएमएस स्टेडियम, टोंक रोड, रामबाग और अंबेडकर सर्किल से गुजरती यह दौड़ फिर अमर जवान ज्योति पर आकर संपन्न हुई मानो सरकार अपने दो साल का रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रख रही हो। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंच से सरकार के दो वर्षों की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि यह सिर्फ सरकार की यात्रा नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की यात्रा है। उन्होंने कहा कि जहां पहले युवाओं के सपनों को कुचला गया, वहीं अब सरकार ने युवाओं के भविष्य को प्राथमिकता दी है। चार लाख नौकरियों के वादे में से ढाई लाख से अधिक नियुक्तियां हो चुकी हैं, जबकि बड़ी संख्या में भर्तियां प्रक्रिया में हैं। पेपर लीक पर मुख्यमंत्री का दावा साफ था पिछले दो वर्षों में सैकड़ों परीक्षाएं हुईं, लेकिन एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। यह सरकार की पारदर्शिता और सख्ती का उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सिर्फ नौकरी चाहने वाले न बनें, बल्कि रोजगार देने वाले बनें। उद्योग, स्टार्टअप और निवेश की संभावनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट जमीन पर उतर चुके हैं और आने वाले समय में राजस्थान रिफाइनरी जैसे बड़े प्रोजेक्ट रोजगार के नए द्वार खोलेंगे। खनिज संपदा, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण और गरीब वर्ग के लिए योजनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अब गांव-गांव जाकर दो साल का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रख रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राजस्थान के पास 85 प्रकार के खनिज हैं और इस क्षेत्र में भी बड़े अवसर मौजूद हैं। किसानों के लिए किसान सम्मान निधि सहित हर जरूरी सहायता दी जा रही है, जबकि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लखपति दीदी योजना को आगे बढ़ाया जा रहा है। सुबह की ठंड में भी एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड, छात्र, स्वयंसेवी संगठन और खिलाड़ी पूरे जोश के साथ नजर आए। कहीं तिरंगे लहराते दिखे, तो कहीं युवाओं की आंखों में भविष्य को लेकर उम्मीदें साफ झलक रही थीं। संदेश साफ था यह दौड़ सिर्फ शरीर को फिट रखने की नहीं, बल्कि सोच को विकसित करने की है। कार्यक्रम के दौरान खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, जिससे युवाओं को यह भरोसा भी मिला कि मेहनत और प्रतिभा को मंच मिल रहा है। अपने संबोधन में खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को विकसित राज्य बनाने का जिम्मा लिया है और इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए समाज के हर वर्ग को साथ आना होगा। सरकार युवाओं को केंद्र में रखकर काम कर रही है। रोजगार, खेल और अवसर हर मोर्चे पर राजस्थान को देश में अग्रणी बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में खेल एवं युवा मामले मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, विधायक कुलदीप धनकड़, जिला प्रमुख रमादेवी चौपडा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा, खेल सचिव नीरज के. पवन और जयपुर कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी की मौजूदगी ने आयोजन को प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों ही स्तर पर मजबूती दी。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VRVikash Raut
FollowDec 21, 2025 07:22:060
Report
SGSANJEEV GIRI
FollowDec 21, 2025 07:21:540
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowDec 21, 2025 07:21:400
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowDec 21, 2025 07:21:300
Report
0
Report
MSManish Sharma
FollowDec 21, 2025 07:21:060
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowDec 21, 2025 07:20:530
Report
SBShowket Beigh
FollowDec 21, 2025 07:20:370
Report
DSDevendra Singh
FollowDec 21, 2025 07:20:240
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowDec 21, 2025 07:20:060
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowDec 21, 2025 07:19:530
Report
VSVISHAL SINGH
FollowDec 21, 2025 07:19:36Noida, Uttar Pradesh:एसआई आर को लेकर भाजपा की आज बड़ी बैठक लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बुलाई गई है। बैठक में सभी सांसद सभी विधायक यूपी सरकार के सभी मंत्री भाजपा के जिला अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष बुलाए गए हैं
0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowDec 21, 2025 07:19:280
Report
VSVIPIN SHARMA
FollowDec 21, 2025 07:19:160
Report
ADArvind Dubey
FollowDec 21, 2025 07:18:380
Report