Back
कैथल रैन बसेरा: इस बार व्यवस्थाएं बेहतर, यात्रियों को राहत
VSVIPIN SHARMA
Dec 21, 2025 07:19:16
Kaithal, Haryana
कैथल रैन बसेरा का रियलिटी चेक: इस बार व्यवस्थाएं बेहतर, यात्रियों को मिल रही राहत
कैथल। सर्दी के मौसम में बेसहारा और यात्रियों के लिए सहारा बनी रैन बसेरा व्यवस्था का आज जी मीडिया टीम ने ज़मीनी स्तर पर रियलिटी चेक किया। सुबह करीब 7 बजे कैथल के सिरटा रोड स्थित रैन बसेरा पहुंचे, जो कैथल बस स्टैंड से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर है。
हर साल उठने वाले सवालों की तुलना में इस बार यहां हालात काफी बेहतर दिखाई दिए। रैन बसेरा परिसर में सफाई व्यवस्था संतोषजनक मिली। यहां करीब 20 लोगों के ठहरने की तत्काल व्यवस्था है और ज़रूरत पड़ने पर अतिरिक्त बिस्तर की भी सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है。
रैन बसेरा की देखरेख कर रही कर्मचारी रत्ना ने बताया कि यहां रुकने वाले लोगों के लिए पर्याप्त इंतज़ाम किए गए हैं। रत्ना के मुताबिक, यात्रियों के लिए बिस्तर, नहाने के लिए पानी, पीने के लिए स्वच्छ व गर्म पानी और चाय आदि की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा, "सारी व्यवस्थाएं पूरी हैं, आप चाहे तो खुद चेक कर सकते हैं।"
रैन बसेरा तक पहुंचने के लिए शहर के बस अड्डे, रेलवे स्टेशन और अन्य प्रमुख जगहों पर सूचना बोर्ड लगाए गए हैं, जिन पर संपर्क नंबर भी दर्ज हैं। कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति फोन कर लोकेशन पूछ सकता है। यहाँ रात को रुकने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता, बस रुकने वाले व्यक्ति के पास पहचान पत्र होना अनिवार्य है। नियम के अनुसार, सिर्फ आईडी दिखाकर कोई भी जरूरतमंद यहाँ शरण ले सकता है।
नगर परिषद ने अतिरिक्त व्यवस्था के तौर पर रैन बसेरा के सामने स्थित एक टेंट हाउस के गोदाम से भी कांटेक्ट कर रखा है। जरूरत पड़ने पर वहीं से अतिरिक्त बिस्तर मंगाकर ज्यादा लोगों को भी ठहराया जा सकता है। कुल मिलाकर रियलिटी चेक के दौरान रैन बसेरा की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। ठहरने की जगह, शौचालय, नहाने की सुविधा और सफाई प्रबंधन— कुछ हद तक मानक के अनुरूप दिखे। सर्दी की इस रातों में बेसहारा लोगों के लिए यह रैन बसेरा राहत की ठंडी छांव साबित हो रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASArvind Singh
FollowDec 21, 2025 08:48:410
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowDec 21, 2025 08:48:240
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowDec 21, 2025 08:48:110
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowDec 21, 2025 08:47:520
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowDec 21, 2025 08:47:370
Report
RSRavi sharma
FollowDec 21, 2025 08:47:200
Report
WMWaqar Manzoor
FollowDec 21, 2025 08:47:130
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowDec 21, 2025 08:47:020
Report
MKMohammed Khan
FollowDec 21, 2025 08:46:500
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowDec 21, 2025 08:46:050
Report
0
Report
ADAbhijeet Dave
FollowDec 21, 2025 08:38:040
Report
BBBimal Basu
FollowDec 21, 2025 08:37:370
Report
ADAnkush Dhobal
FollowDec 21, 2025 08:37:190
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowDec 21, 2025 08:36:500
Report