Back
राजस्थान विधानसभा में डोटासरा-शर्मा के बीच तीखी नोकझोंक, हंगामे का दौर
VSVishnu Sharma1
Mar 05, 2026 15:01:51
Jaipur, Rajasthan
जयपुर | राजस्थाना विधानसभा में बिल पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और सभापति के बीच हुए विवाद को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि चर्चा के दौरान वह सभापति के तौर पर आसन पर बैठे हुए थे और उन्हें अध्यक्ष का आदेश था कि कोई भी सदस्य 5 मिनट से ज्यादा नहीं बोले। हरिमोहन शर्मा जब बोल रहे थे और उनका समय समाप्त होने लगा तो उन्होंने उन्हें आगाह किया। इसी دوران डोटासरा ने सदन में बदतमीजी शुरू कर दी। डोटासरा का स्वभाव पहले से ही ऐसा रहा है। उन्होंने कहा कि डोटासरा पहले भी सदन से निलंबित रह चुके हैं और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष होने के باوجود उन्होंने असामाजिक तत्व की तरह बात की। उन्होंने कहा कि डोटासरा यह संदेश देना चाहते हैं कि कांग्रेस में उनके अलावा कोई नेता नहीं है। मंत्री अविनाश गहलोत ने भी डोटासरा के व्यवहार की निंदा की। उन्होंने कहा कि पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया, वह निंदनीय है। आसन को चुनौती देने का काम पहले भी उनकी ओर से किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सदन में हंगामा चाहती है और पार्टी के भीतर वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस को आत्मचिंतन की आवश्यकता है और डोटासरा के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मंत्री मदन दिलावर ने भी डोटासरा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गोविंद सिंह डोटासरा का व्यवहार निम्न स्तर का था और आसन के साथ उनका आचरण निंदनीय है। दिलावर ने कहा कि इस तरह का व्यवहार उन्होंने पहले कभी नहीं देखा, कांग्रेस के घटिया से घटिया व्यक्ति का नाम गोविंद सिंह डोटासरा हो सकता है। वहीं पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने पूरे मामले को लेकर कहा --- सदन में बिल पर चर्चा चल रही थी और बिल पर बोलना विपक्ष का अधिकार है, इसमें समय की कोई पाबंदी नहीं होती। उन्होंने कहा कि हरिमोहन शर्मा जब बोल रहे थे तब केवल 5–7 मिनट ही हुए थे, जबकि गोपाल शर्मा को काफी देर तक बोलने दिया गया। डोटासरा ने कहा कि जब हरिमोहन शर्मा के बोलने पर घंटी बजाई गई तो उन्होंने कहा कि घंटी मत बजाइए, बोलना उनका अधिकार है। डोटासरा ने आरोप लगाया कि उस समय सभापति संदीप शर्मा का आचरण अमर्यादित था। इसके बाद कांग्रेस के सदस्य वेल में आ गए और नारेबाजी की। उन्होंने बताया कि बाद में विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें बुलाकर कहा है कि वह पूरे मामले का वीडियो देखेंगे और उसके बाद व्यवस्था देंगे। डोटासरा ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने न्याय करने का आश्वासन दिया है और विपक्ष का बिल पर बोलने का अधिकार हमारी परंपरा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि संदीप शर्मा का आचरण सही नहीं था।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MSManish Sharma
FollowMar 05, 2026 16:17:100
Report
VAVishnupriya Arora
FollowMar 05, 2026 16:16:57Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी आज लखनऊ में रोजा इफ्तार के प्रोग्राम में शामिल हुए, जहां पर मुस्लिम समाज के लोगों के साथ उन्होंने रोजा खोला
0
Report
VSVishnu Sharma1
FollowMar 05, 2026 16:16:490
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 05, 2026 16:16:410
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 05, 2026 16:16:280
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 05, 2026 16:16:13Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी आज लखनऊ में रोजा इफ्तार के प्रोग्राम में शामिल हुए, जहां पर मुस्लिम समाज के लोगों के साथ उन्होंने रोजा खोला
0
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowMar 05, 2026 16:16:040
Report
SLSanjay Lohani
FollowMar 05, 2026 16:15:530
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowMar 05, 2026 16:15:420
Report
FWFAROOQ WANI
FollowMar 05, 2026 16:15:230
Report
PPPRASHANT PARDESHI
FollowMar 05, 2026 16:15:150
Report
0
Report
VTVinit Tyagi
FollowMar 05, 2026 16:01:490
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowMar 05, 2026 16:01:290
Report
BBBindu Bhushan
FollowMar 05, 2026 16:01:150
Report