Back
आरएलडीबी ने नस्ल सुधार से दुग्ध उत्पादन में पांच गुना वृद्धि का दावा
KCKashiram Choudhary
Mar 05, 2026 09:01:24
Jaipur, Rajasthan
लोकेशन- जयपुर
फीड- ओएफसी, 2सी
नोट- यह स्पॉन्सर एवी 7 मार्च 2026 को होने जा रहे पुलिस अवार्ड कार्यक्रम सम्मान साहस का में प्रसारित की जाएगी। इसकी कृपया ढाई से 3 मिनट की एवी तैयार करें। इसके कुछ फोटो और आरएलडीबी का लोगो 2सी किया है। बाकी बाइट सहित फीड ओएफसी से भेजी है।
हैडर-
- राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड
- राज्य में पशुओं में नस्ल सुधार पर जोर
- प्रति पशु दुग्ध उत्पादन बढ़ा रहा बोर्ड
- पिछले 26 वर्षों में दुग्ध उत्पादन में 5 गुना बढ़ोतरी
- 35 मैट्रिक टन हुआ दुग्ध उत्पादन
- यूपी के बाद देश में दूसरा सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन
वीओ- 1
राज्य में पशुओं में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्ग निर्देशन और पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत के नेतृत्व में आरएलडीबी की विशेष मुहिम रंग ला रही है। आरएलडीबी यानी राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड का गठन वर्ष 1998 में किया गया था। बोर्ड के गठन का मुख्य उद्देश्य पशुओं में नस्ल सुधार करना और प्रति पशु दुग्ध उत्पादकता में वृद्धि करना था। प्रदेश में कुल दुग्ध उत्पादन को बढ़ाकर किसानों और पशुपालकों की आय में बढ़ोतरी करना भी इसका एक महत्वपूर्ण उद्देश्य रहा है। वर्ष 2000 में राज्य में दुग्ध उत्पादन 7.7 मिलियन मैट्रिक टन था, जो अब वर्ष 2026 में 5 गुना बढ़कर 35 मिलियन मैट्रिक टन हो चुका है। बोर्ड द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन विभाग की पशु चिकित्सा संस्थाओं के माध्यम से पशुपालकों को सुविधा दी जा रही है। उच्च गुणवत्ता वाले हिमकृत वीर्य के उपयोग से पशुपालकों को पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिससे कि पशुपालकों को उन्नत नस्ल के पशु प्राप्त हो सकें। बोर्ड द्वारा पशुपालन विभाग की पशु चिकित्सा संस्थाओं को उच्च आनुवंशिक गुणवत्ता के सांडों के हिमकृत वीर्य उपलब्ध कराए जाते हैं। साथ ही वीर्य को सुरक्षित रखने के लिए लिक्विड नाइट्रोजन जार की भी आपूर्ति कराई जाती है। कृत्रिम गर्भाधान की कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए पहले चरण में 11 जिलों में स्थापित सीमन डिपो की संख्या में बढोतरी की गई है। अब राज्य के सभी जिलों में सीमन डिपो की स्थापना की जा रही है। कृत्रिम गर्भाधान कार्य क्षेत्र के विस्तार और विभागीय संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में विभिन्न प्रकार के क्रायोजार और आवश्यक एआई किट समय-समय पर उपलब्ध करवाए जाते हैं।
बाइट- डॉ. सुरेशचंद मीना, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, RLDB
वीओ- 2
राज्य के बेरोजगार युवाओं को भारत सरकार की मैत्री योजना में प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। इसके बाद मैत्री केन्द्रों के माध्यम से कृत्रिम गर्भाधान का कार्य करवाया जा रहा है। बोर्ड द्वारा भारत सरकार की योजना के अंतर्गत एनडीडीबी जालंधर में कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिलाकर कृत्रिम गर्भाधान क्षेत्र में विस्तार किया जा रहा है। प्रदेश में मादा बछड़ियों की संख्या बढ़ाने के लिए एनडीडीबी से सेक्स सॉर्टेड सीमन की खरीद कर पशुपालन विभाग की पशु चिकित्सा संस्थाओं को उपलब्ध कराया गया है। जिससे कृत्रिम गर्भाधान के जरिए 90 प्रतिशत मादा बछड़ियां पैदा होंगी। भारत सरकार की योजना के अनुसार बकरियों में नस्ल सुधार हेतु कृत्रिम गर्भाधान का कार्य शुरू किया गया है। जल्द ही बोर्ड द्वारा रामसर फार्म, अजमेर में गोट सीमन स्टेशन की स्थापना की जाएगी। आरएलडीबी की सभी योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की मॉनिटरिंग डिजिटल रूप से भारत पशुधन एप के जरिए भी की जाती है। कुलमिलाकर नस्ल सुधार और पशुपालकों की आय बढ़ाने की दिशा में आरएलडीबी के कार्य सराहनीय हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 05, 2026 10:20:290
Report
SGSatpal Garg
FollowMar 05, 2026 10:20:090
Report
MPManish Purohit
FollowMar 05, 2026 10:19:280
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 05, 2026 10:19:120
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 05, 2026 10:19:030
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 05, 2026 10:18:530
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 05, 2026 10:18:290
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowMar 05, 2026 10:18:110
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 05, 2026 10:17:390
Report
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
FollowMar 05, 2026 10:17:260
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 05, 2026 10:17:030
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 05, 2026 10:16:480
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowMar 05, 2026 10:15:540
Report