Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Chandigarh160022
हरियाणा विधानसभा: खेल विश्वविद्यालय के विकास, सड़क मरम्मत और आवास योजना पर सवाल जवाब
VRVIJAY RANA
Mar 05, 2026 10:18:53
Chandigarh, Chandigarh
चंडीगढ़ ब्रेकिंग सदन में प्रश्नकाल राई से भाजपा विधायक कृष्णा गहलोत ने राई खेल विश्वविद्यालय में जरूरी संरचना निर्माण को लेकर सवाल पूछा है इस पर खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा खेल विश्वविद्यालय के विकास के लिए 400 करोड रुपए मंजूर किए हैं विश्वविद्यालय का मास्टर प्लान तैयार हो गया है विभिन्न निर्माण कार्य के लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा है और एजेंसी मिलते ही टेंडर लगा दिया जाएगा विधायक कृष्णा गहलोत ने कहा हरियाणा में राई के अंदर एकमात्र खेल विश्वविद्यालय है औऱ विश्वविद्यालय को बने हुए 3 साल से ज्यादा का वक्त हो गया है इस स्थान का देश में तीसरा स्थान है, इसमें 28 विभिन्न तरह के कोर्स चल रहे हैं ढाई साल से विश्वविद्यालय की इमारतें बनाने का बजट पारित हो चुका है लेकिन टेंडर नहीं खोले जा रहे है सरकार के चीफ सेक्रेटरी या किसी अन्य की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाकर निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाए विश्वविद्यालय में खाली पड़े पदों को भी जल्द भरा जाए कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा ने रोहतक शहर के सौंदर्य और सड़कों को लेकर जानकारी मांगी है इस पर पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने दिया जवाब भारत भूषण बत्रा ने कहा सरकार ने एक रास्ते के निर्माण के ऊपर 13 करोड रुपए से ज्यादा खर्च करने की बात कही है लेकिन पूर्व में हर विधानसभा को 25 करोड रुपए देने की घोषणा की थी लेकिन अभी तक सड़क मरम्मत का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो रहा है पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कुछ स्थानों पर गमले नहीं होने की शिकायत की है उसकी जांच करवा लेते हैं विभाग का अधिकारी विधायक महोदय से मिलकर कमियां पूछकर दूर कर देंगे जहां तक 13 करोड रुपए की लागत से सड़क मरम्मत की बात है तो यह चालू वित्त वर्ष में ही सरकार ने मंजूर की है इस पर जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा पानीपत शहरी से विधायक प्रमोद विज ने कहा कि शहरी क्षेत्र में किराए पर रहने वाले लोगों को परिवार पहचान पत्र देना अनिवार्य है या नहीं इस पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि प्रॉपर्टी आईडी प्रमाणीकरण के लिए परिवार पहचान पत्र जरूरी है इस पर विधायक प्रमोद विज ने कहा किराए पर रहने वाले लोगों को मकान मालिक प्रॉपर्टी आईडी नहीं देंगे जिनके चलते उनकी प्रॉपर्टी आईडी नहीं बन सकती किराए पर रहने वाले लोग बहुत गरीब हैं प्रॉपर्टी आईडी नहीं बनने के चलते हुए सरकारी सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं सरकार इसका कोई समाधान निकाले ताकि उन्हें सिर्फ सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल सके कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि अगर कोई किराए पर रहने वाला व्यक्ति आवेदन करता है तो एक हफ्ते में उसकी प्रॉपर्टी आईडी दी जाएगी मकान मालिक की प्रॉपर्टी आईडी लगाने से भी जमीन के मालिक नहीं बन जाएंगे आजकल लोग इतनी जागरुक है वह किराए पर मकान देने से पहले उनका पुलिस वेरिफिकेशन भी करवाते हैं कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने हल्के में तालाबों की सफाई मरम्मत और जीर्णोद्धार को लेकर सवाल पूछा है विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि कुछ पैसा खर्च नहीं होने के चलते वापस चला गया है जबकि गांव के तालाबों के हालात बहुत खराब है कई तालाब में डूबने से लोगों की मौत भी हो चुकी है मेरे हल्के में बहुत सारे पवित्र तालाब भी हैं उनके भी हालत बहुत खराब है बार-बार सवाल पूछने के बावजूद भी सरकार सफाई को लेकर कोई काम नहीं कर रही अपने जवाब में सरकार ने कहा है की मरम्मत का कार्य प्राइमरी स्टेज में है, जबकि हकीकत में ऐसा कुछ नहीं है। पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कहा जिस तालाब की सफाई का जिक्र विधायक गीता भुक्कल कर रही है वहां पर भूमि का जलस्तर बहुत ऊंचा है इसलिए वहां सफाई का कार्य नहीं हो सकता कैबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार ने कहा कि अब सरकार ने पंचायत विभाग के अधीन इस कार्य को कर दिया है और पंचायत विभाग ही सारे कार्यों को दिखेगा कालांवाली से कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला ने घग्गर नदी के किनारो को पक्का करने को लेकर सवाल पूछा है विधानायक शीशपाल का कहना है कि किनारे कच्चे होने के चलते बहुत नुकसान हो रहा है इस पर पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि उन इलाकों में नहीं और राज्य सरकार के रोड बने हुए हैं नए रास्तों की जरूरत नहीं है वहां पर प्राइवेट लोगों की जगह है सरकार निर्माण कार्य नहीं कर सकती इस पर विधायक शीशपाल ने कहा कि अगर जमीन की जरूरत है तो हम जमीन दिलवाने का प्रयास करेंगे सिरसा से विधायक गोकुल सेतिया ने सरकार से सवाल पूछा है धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों का कितना लंबित प्रोत्साहन राशि है कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा 27000 लोगों को सरकार ने योग्य मिला है कुछ लोगों का प्रोत्साहन राशि बकाया इसका कारण क्लाउड सर्वे के ऊपर साइबर अटैक होना है सरकार के लिए एक महीने में बकाया राशि दे देगी प्रधानमंत्री फसल बीमा के तहत भी 2024, 2025 का बीमा क्लेम बकाया है सरकार बीमा कंपनियों का आदेश देकर उनका बीमा दिलवाएं कृषि मंत्री श्याम सिंह ने कहा यह अलग सवाल है लेकिन सरकार इस मुआवजा को वितरण करने का काम करेगी जगाधरी से कांग्रेस विधायक अकरम खान ने छछरौली में सोम नदी पर नया पुल बनाने को लेकर सवाल पूछा है इस पर पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सोम नदी के ऊपर सरकार एक नया फोरलेन पुल बनाया बना रही है पुल के बन जाने से जाम में कमी आएगी विधायक अकरम ने कहा कि सोम नदी के ऊपर बने पुराने पुल कई बार टूट चुका है नए फॉर लेन पुल सरकार बना रही है अच्छी बात है अंबाला शहर से कांग्रेस विधायक निर्मल सिंह ने अंबाला जिले में इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप बनाने पर सवाल पूछा है साथ बेरोजगार गारंटी पर भी पूछा है इस पर उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि सरकार के पास आईएमटी बनाना विचाराधीन है जहां तक रोजगार मिलने की बात है तो जहां पर उद्योग बढ़ता है वहां पर रोजगार भी मिलता है विधायक निर्मल सिंह ने कहा कि आईएमटी बनाने वाली जगह बाढ़ प्रभावित है क्या सरकार ने सिंचाई विभाग से एनओसी ले ली है मंत्री राव नरवीर सिंह ने कहा कि जितनी भी औपचारिकताएं हैं, वह निर्माण कार्य बनाते वक्त पूरी कर ली जाएगी इंडियन नेशनल लोकदल के विधायक आदित्य देवीलाल ने सरकार से दीनदयाल आवास योजना को लेकर 2014 से 2026 के तहत जारी किए गए लाइसेंस को जमीन आदि का जिला वार ब्यौरा मांगा है इस पर शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने पूरी जानकारी पटल पर रखी विधायक आदित्य देवीलाल ने कहा कि 1971 से हाउसिंग बोर्ड के जो प्लाट दिए जाते थे उसमें पूर्व सैनिक, विधवा स्वतंत्रता सेनानी, आदि को आरक्षण के तहत प्लॉट दिए जाते हैं लेकिन दीनदयाल योजना में आम लोगों को प्लॉट नहीं मिल रहे हैं दीनदयाल योजना अफोर्डेबल हाउस सिंह योजना थी, ताकि गरीबों को मकान मिल सके। दीनदयाल आवास योजना में प्लॉट की नीलामी की जाती है जिसमें एक लाख प्रति फिट से ज्यादा का रेट जाता है। मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि अफॉर्डेबल हाउसिंग योजना एक अलग योजना थी इस योजना में सभी वर्गों का पूरा ध्यान रखा गया था अफॉर्डेबल हाउसिंग के तहत सरकार ने विभिन्न कैटेगरी बनाई थी दीनदयाल आवास योजना में जिस रेट पर प्लॉट खरीदे जाते हैं उसी के आधार पर उनकी कीमत तय होती है कलायत हल्के से कांग्रेस विधायक विकास सहारन बारात घर के निर्माण को लेकर सवाल पूछा है 2016 से किसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा इतना वक्त क्यों लगा सरकार बताएं इस पर मंत्री विपुल गोयल में कहा कि कलायत में भगवान परशुराम के नाम पर बारात घर का निर्माण कार्य करना है इसमें करीबन दो 2 करोड़ का निर्माण कार्य पूरा कर दिया है देरी के चलते बजट बढ़ गया था उसके लिए डीपीआर बनाई जा रही है सरकार जल्दी निर्माण कार्य पूरा कर देगी
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RZRajnish zee
Mar 05, 2026 11:37:09
Patna, Bihar:राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन की ये तस्वीरें बिहार में नीतीश युग के अंत की कहानी बयां कर रही है...5 मार्च 2026 को पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया...और इसके साथ ही ये तय हो गया कि बिहार में मुख्यमंत्री का चेहरा बदलेगा सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव लड़ने का विरोध सिर्फ तेजस्वी यादव ही नहीं कर रहे...बल्कि JDU के कार्यकर्ता भी नहीं चाहते हैं...कि सीएम नीतीश कुमार बिहार को छोड़कर दिल्ली की राजनीति करें...लेकिन नीतीश कुमार की सियासत हमेशा से चौकाने वाली रही है...नीतीश कुमार का हर फैसला अचूक रहा है...पर्दे के पीछे अभी भी कई किरदारों की किस्मत लिखी जा रही है...
0
comment0
Report
SKSumit Kumar
Mar 05, 2026 11:36:16
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के सादाबाद कस्बे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ मुस्लिम युवकों को कथित तौर पर जबरन रंग लगाया जा रहा है और उनसे 'जय श्री राम' के नारे लगवाए जा रहे हैं... पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है.. घटना आगरा-अलीगढ़ रोड स्थित एक क्षेत्र की बताई जा रही है... वायरल वीडियो में एक युवक मुस्लिम समुदाय के लोगों को बिना अनुमति रंग लगाते और नारे लगवाते हुए दिख रहा है... युवक ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें उसने लिखा है कि 'हिंदुस्तान में रहोगे तो जय श्री राम कहोगे' .... यह घटना होली के अवसर पर हुई बताई जा रही है... वीडियो सामने आने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों में नाराजगी देखी जा रही है... समुदाय के कुछ सदस्यों ने इस तरह की हरकतों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के लिए हानिकारक बताया है... उन्होंने प्रशासन से इस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है... मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी है...
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Mar 05, 2026 11:36:04
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर के माँ राज राजेश्वरी मंदिर के पीछे स्थित वार्ड क्रमांक 25 में सीवरेज लाइन में लीकेज होने से गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। गंदा पानी जमीन के अंदर रिसकर बोरिंग के जलस्तर में मिल रहा है, जिससे लोगों को दूषित पानी मिल रहा है। रहवासियों का कहना है कि बोरिंग चालू करने पर पानी में झाग आता है और तेज बदबू भी आती है, जिसके कारण वह पीने योग्य नहीं रहा。 स्थानीय निवासी रामचंद्र नायक ने बताया कि इस लाइन में करीब 10 से 12 घरों की बोरिंग प्रभावित हो गई है। पिछले 8 से 10 दिनों से यह समस्या बनी हुई है। सीवरेज चैंबरों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण वे उभरकर चोक हो गए हैं, जिससे गंदा पानी जमीन में रिस रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि इंदौर में जिस तरह की घटना हुई है इस तरह की घटना यहां भी हो सकती है। वहीं सावित्रीबाई ने बताया कि गंदगी और बदबू के कारण बच्चों के बीमार होने का खतरा बढ़ गया है और यहां से निकलना भी मुश्किल हो गया है। इस मामले में वार्ड 25 के भाजपा पार्षद प्रतिनिधि सुनील पेंटर ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान एक चैंबर दब गया था, जिससे उसकी सफाई नहीं हो सकी और वह चोक हो गया। फिलहाल नगर पालिका और सीवरेज विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर सुधार कार्य में जुटी हुई है.
0
comment0
Report
APAshwini Pandey
Mar 05, 2026 11:35:23
Mumbai, Maharashtra:अदालत ने मुंबई के एयरपोर्ट के पास नमाज़ पढ़ने की अनुमति मांग रहे टैक्सी और ऑटो-रिक्शा चालकों को राहत देने से इनकार कर दिया। जस्टिस B. P. Colabawalla और जस्टिस Firdosh Pooniwalla की बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा कि रमज़ान इस्लाम का महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कोई भी व्यक्ति किसी भी जगह नमाज़ पढ़ने का धार्मिक अधिकार दावा कर सकता है, खासकर ऐसे इलाके में जहां एयरपोर्ट की सुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दे हों। यह याचिका Taxi-Rickshaw Ola-Uber Men’s Union की ओर से दाखिल की गई थी। याचिका में कहा गया था कि Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport के पास बने एक अस्थायी शेड में ड्राइवर पहले नमाज़ पढ़ते थे, जिसे पिछले साल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से तोड़ दिया था। हालांकि, हाईकोर्ट ने साफ कहा कि एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील इलाके में सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए इस मामले में अदालत कोई राहत नहीं दे सकती। इसके पहले पुलिस और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सुरक्षा का हवाला देते हुए परमिशन नहीं दिए जाने की बात कोर्ट ने रखी थी .
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Mar 05, 2026 11:34:05
Betul, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में रेलवे की तीसरी लाइन निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार की घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन के पास मनमानी सामने आई है। इटारसी–नागपुर रेलखंड पर चल रहे निर्माण कार्य में ठेकेदार पर बिना अनुमति बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन करने के गंभीर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य के लिए निजी और शासकीय जमीन से मिट्टी, कोपरा और रेत का अवैध रूप से उत्खनन किया गया। जानकारी के अनुसार आदिवासी किसानों के खेतों से लगी सरकारी जमीन से बिना अनुमति खनन किया गया। इतना ही नहीं घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन के समीप ही लम्बाडोह नदी के बीचों-बीच बड़ी खुदाई कर खनिज निकाल लिया गया। इस दौरान नदी में बनी रिवाल की सेफ्टी वॉल को भी नुकसान पहुंचाया गया और नदी को दो हिस्सों में बांटकर उत्खनन किया गया। आरोप है कि नदी से सैकड़ों डंपर मिट्टी, कोपरा और रेत निकालकर अन्य जगहों पर फिलिंग के लिए इस्तेमाल किया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद राजस्व अमले ने उत्खनन स्थल का पंचनामा बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है। हालांकि खनिज विभाग से बिना अनुमति किए गए इस उत्खनन पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी की सेफ्टी वॉल हटाने से बरसात के समय मिट्टी का कटाव बढ़ सकता है, जिससे रेलवे पुलों की सुरक्षा पर भी खतरा पैदा हो सकता है। फिलहाल खनिज विभाग ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर बिना अनुमति इतने बड़े पैमाने पर उत्खनन कैसे होता रहा और जिम्मेदार विभागों को इसकी भनक तक क्यों नहीं लगी।
0
comment0
Report
VKVIJAY KUMAR2
Mar 05, 2026 11:33:20
0
comment0
Report
SHShahzad Hussain Bhat
Mar 05, 2026 11:33:01
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Mar 05, 2026 11:32:44
Baran, Rajasthan:पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में तीन गंभीर घायल बारां। शहर के घंटाघर स्थित सराफा बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर चाकू चले। इस चाकूबाजी की घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए कोटा रैफर कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन के अनुसार, इस संबंध में 5 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश जारी है। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है.
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 05, 2026 11:32:31
Chittorgarh, Rajasthan:#कपासन, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन नगर क्षेत्र में कृषि पर्यवेक्षक का पद पुनः सृजित कर नियुक्ति करने की मांग उठी है। ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर टेलर ने क्षेत्र के किसानों की ओर से विधायक अर्जुनलाल जीनगर को कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि नगर पालिका क्षेत्र में सैकड़ों किसान कृषि पर निर्भर हैं, लेकिन कृषि पर्यवेक्षक का पद नहीं होने से किसानों को योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही है। किसानों को खाद वितरण, बीज वितरण, फसल बीमा और सिंचाई योजनाओं के लिए सत्यापन करवाने गांवों में जाना पड़ता है। किसानों ने जल्द पद सृजित कर नियुक्ति करने की मांग की है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top