Back
2026 के अवकाश कैलेंडर में वास्तविक छुट्टियाँ कम, सप्ताहांत से लाभ नहीं
DGDeepak Goyal
Dec 29, 2025 03:47:19
Jaipur, Rajasthan
एंकर-राज्य सरकार ने साल 2026 के लिए सार्वजनिक और ऐच्छिक अवकाशों का कैलेंडर जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी इस टाइम टेबल का सबसे ज्यादा असर सीधे सरकारी कार्मिकों की छुट्टी प्लानिंग पर पड़ेगा। कागजों में भले ही 31 सार्वजनिक और 19 ऐच्छिक अवकाश नजर आ रहे हों, लेकिन वास्तविकता यह है कि त्योहारों के कई अवकाश शनिवार-रविवार पर पड़ने से कर्मचारियों को मिलने वाली छुट्टियां अपेक्षा से काफी कम हो गई हैं।
वीओ-1-राज्य सरकार ने साल 2026 के लिए सार्वजनिक और ऐच्छिक अवकाशों का टाइम टेबल जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से घोषित इस कैलेंडर ने सरकारी कार्मिकों के बीच मिली-जुली प्रतिक्रिया पैदा कर दी है। एक ओर जहां कर्मचारियों को लगातार तीन-तीन दिन की छुट्टियों वाले 12 सप्ताह मिलेंगे, वहीं دوسری ओर कई बड़े त्योहार शनिवार-रविवार पड़ने से छुट्टियों की संख्या घट गई है। सरकारी कर्मचारियों के लिए साल 2026 में कुल 31 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं। इसके अलावा 19 ऐच्छिक अवकाश भी सूची में शामिल हैं......इस बार अवकाश कैलेंडर में सबसे बड़ा झटका उन त्योहारों से जुड़ा है, जो साप्ताहिक अवकाश के दिन ही आ गए हैं। 9 सार्वजनिक छुट्टियां शनिवार या रविवार पर पड़ने की वजह से स्वतः ही बेअसर हो गई हैं। इसका सीधा असर यह हुआ है कि कर्मचारियों को साल भर में मिलने वाली वास्तविक छुट्टियों की संख्या कम हो गई है, जबकि कैलेंडर में अवकाशों की गिनती ज्यादा दिख रही है। महाशिवरात्रि और दीपावली जैसे बड़े पर्व रविवार को पड़ने से कर्मचारियों में कसक हैं। आमतौर पर इन त्योहारों पर लंबी छुट्टी की उम्मीद रहती है, लेकिन इस बार वह संभावना नहीं बन पाई। हालांकि पूरी तस्वीर निराशाजनक भी नहीं है। साल 2026 में ऐसे 12 सप्ताह हैं, जिनमें सरकारी कर्मचारियों को लगातार तीन-तिन दिनों की छुट्टी मिलेगी। इनमें से कुछ सप्ताह ऐसे हैं, जहां शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा और उसके बाद शनिवार-रविवार की साप्ताहिक छुट्टी मिलेगी। वहीं कुछ सप्ताहों में शनिवार-रविवार के बाद सोमवार को सार्वजनिक अवकाश होने से लगातार तीन दिन का ब्रेक मिलेगा। विशेष रूप से 5 सोमवार ऐसे हैं, जिन पर सार्वजनिक अवकाश घोषित है। इनकी वजह से उन सप्ताहों में शनिवार और रविवार के साथ मिलाकर तीन दिन की छुट्टी अपने आप बन जाएगी। इनमें 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस), 2 मार्च (होलिका दहन), 21 सितंबर (रामदेव जयंती व तेजा दशमी), 19 अक्टूबर (दुर्गाष्टमी) और 9 नवंबर (गोवर्धन पूजा) शामिल हैं。
वीओ-2-दूसरी ओर 6 सार्वजनिक छुट्टियां रविवार को होने के कारण कर्मचारियों को अतिरिक्त अवकाश का कोई लाभ नहीं मिलेगा। जिसमें रविवार 25 जनवरी को देवनारायण जयंती, 15 फरवरी को महाशिवरात्रि, 19 अप्रैल को परशुराम जयंती, 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस, 11 अक्टूबर को नवरात्र स्थापना, 8 नवंबर को दीपावली का सार्वजनिक अवकाश है, हर शनिवार-रविवार को साप्ताहिक अवकाश होता है, इसलिए ये छुट्टियां कम हो गई हैं। उधर तीन सार्वजनिक छुट्टी शनिवार को होने से तीन छुट्टी कम हो गई है जिसमें शनिवार 21 मार्च को इदुलफितर, 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस हैं। राज्य स्तर के कैलेंडर के अलावा जिला कलेक्टरों को साल में दो स्थानीय अवकाश घोषित करने का अधिकार दिया गया है। इससे कर्मचारियों को कुछ हद तक राहत मिल सकती है। जयपुर जिले में तो यह राहत मिल चुकी है, जहां कलेक्टर ने 14 जनवरी (मकर संक्रांति) और 11 मार्च (शीतला अष्टमी) को स्थानीय अवकाश घोषित कर दिया है।
VO-3- बहरहाल, साल 2026 का अवकाश कैलेंडर सरकारी कर्मचारियों के लिए यह संदेश लेकर आया है कि छुट्टियों की संख्या ज्यादा दिखती जरूर है, लेकिन वास्तविक लाभ सीमित है। त्योहारों के अवकाश यदि सप्ताहांत पर पड़ते हैं, तो उसका फायदा कर्मचारियों को नहीं मिल पाता। ऐसे में अब सरकारी कार्मिकों को अपने अवकाश, यात्रा और पारिवारिक योजनाएं बनाते समय कैलेंडर को और ज्यादा सावधानी से देखना होगा। सरकारी दफ्तरों में चर्चा यही है कि 2026 में छुट्टियां कैलेंडर में ज्यादा और हाथ में कम” साबित होंगी, हालांकि बीच-बीच में मिलने वाले तीन दिन के ब्रेक कुछ राहत जरूर देंगे। दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NMNitesh Mishra
FollowDec 29, 2025 05:24:580
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowDec 29, 2025 05:24:400
Report
AOAjay Ojha
FollowDec 29, 2025 05:24:290
Report
कैमरा और माइक रिश्वत नहीं खाते साहिब,जो कैद किया जाएगा वहीं दिखाएगा,खनन में लापवाही पर मेहरबानी क्यो
0
Report
DIDamodar Inaniya
FollowDec 29, 2025 05:23:490
Report
SKSumit Kumar
FollowDec 29, 2025 05:23:310
Report
PSParmeshwar Singh
FollowDec 29, 2025 05:23:160
Report
HBHemang Barua
FollowDec 29, 2025 05:22:53Noida, Uttar Pradesh:PLAYOUT ALERT: DELHI: DENSE FOG BLANKETS THE NATIONAL CAPITAL/ VISUALS FROM AKSHARDHAM
0
Report
SBSantosh Bhagat
FollowDec 29, 2025 05:22:440
Report
RSRajkumar Singh
FollowDec 29, 2025 05:22:180
Report
SKSunny Kumar
FollowDec 29, 2025 05:21:590
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 29, 2025 05:21:460
Report
RSRanajoy Singha
FollowDec 29, 2025 05:21:360
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowDec 29, 2025 05:20:550
Report
AMAjay Mehta
FollowDec 29, 2025 05:20:410
Report