Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006
राजस्थान से राज्यसभा टिकट के लिए भिड़ंत: राठौड़ बनाम CP जोशी
BDBabulal Dhayal
Feb 26, 2026 09:01:45
Jaipur, Rajasthan
राठौड़ पूनियां की राज्यसभा टिकट पर निगाह कांग्रेस में मेवाड़ के दो नेताओं में टक्कर सीपी जोशी, पवन खेड़ा के बीच मानी जा रही रेस जून में राज्यसभा की तीन सीटें होंगी खाली राज्यसभा की तीन सीटें जून में खाली हो रही हैं राज्यसभा पहुंचने के लिए नेताओं की दिल्ली दौड़ खूब हो रही है अपनी दावेदारी को मजबूत करने के लिए नेता बडे नेताओं से संपर्क साध रहे हैं राजेंद्र राठौड़ की पहले सीएम का सलाहकार बनाये जाने की चर्चायें चलीं फिर उन्हें बीसूका का जिम्मा सौंपने की अटकलें लगीं पर राठौड़ ने कभी भी ऐसे कयासों पर गंभीरता नहीं दिखाई न ही सरकार में कोई जिम्मेदारी लेने में अब तक उन्होंने कोई दिलचस्पी दिखाई अब सूत्रों के हवाले से खबरें आ रही है कि बीजेपी के कोटे से खाली हो रही दो सीटों में से एक पर राजेंद्र राठौड़ को उम्मीदवार बनाया जा सकता का है हरियाणा प्रभारी सतीश पूनियां भी दावेदारों में शुमार हैं। रवनीत सिंह बिट्टू को राजस्थान से भाजपा फिर रिपीट कर सकती है। इसी जून में राज्यसभा की 3 सीटें खाली होंगी। इनमें कांग्रेस की 1 और बीजेपी की 2 सीटें खाली होंगी। कांग्रेस की एक सीट के लिए कई दावेदार रेस में है। पवन खेड़ा की दावेदारी पिछली बार भी मजबूत मानी जा रही थी। पर ऐन वक़्त पर खेड़ा दावेदारी में पिछड़ गए सोशल मीडिया पर खेड़ा ने उस समय नाराजगी भी जताई थी। भाजपा-कांग्रेस ने इन सीटों पर जातीय. क्षेत्रीय और राजनीतिक जरूरतों के समीकरणों को ध्यान मे रखते हुए उम्मीदवारों के नामों पर मंथन शुरू कर दिया है। कांग्रेस से राज्यसभा सांसद नीरज डांगी का कार्यकाल जून में पूरा होने वाला है। बीजेपी के रवनीत सिंह पंजाब के रहने वाले हैं। मोदी सरकार में बिट्टू रेलवे और खाद्य प्रसंस्कारण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं। कांग्रेस के नीरज डांगी और बीजेपी के राजेंद्र गहलोत 6 साल का कार्यकाल पूरा करने जा रहे हैं। दोनों 2020 में राज्यसभा के लिये निर्वाचित हुए थे। वहीं रवनीत सिंह बिट्ट्रू का कार्यकाल जून 2026 तक ही है। वे लगभग दो साल ही इस सीट पर रह सकेंगे। अगस्त 2024 में राजस्थान से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री वेण्गोपाल केरल के अलाप्पझा से लोकसभा सांसद चुने गए थे। इससे बाद उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। बीजेपी के विधायकों का संख्याबल ज्यादा था। इसलिए रवनीत आसानी से चुनाव जीत गए। पवन खेडा राजस्थान में खाली होने जा रही राज्यसभा सीट की उम्मीदवारी जताने के लिए सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने बाकायदा लॉबिंग भी शुरू कर दी है। सीट की दावेदारी के लिए राजस्थान कनेक्शन को भी भुनाने का प्रयास कर रहे हैं。 कौन हाँ पवन खेड़ा जन्म उदयपुर में पवन खेड़ा की शिक्षा दिल्ली में हुई 정치 में भी दिल्ली में ही सक्रिय रहे हैं राजस्थान की राजनीति में खेड़ा कभी सक्रिय नहीं रहे। पिछली बार खेड़ा हुए थे नाराज सोशल मीडिया पर उनका ट्वीट रहा था चर्चा में जुलाई, 2022 में हुए चुनाव में पवन खेडा को उम्मीद थी कि उन्हे मौका दिया जाएगा कांग्रेस ने जब उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की.उसमें पवन खेडा का नाम नहीं था। बाद में डैमेज कंट्रोल करते हुए खेड़ा को पार्टी ने AICC की मीडिया और पब्लिसिटी सेल का चेयरमैन बनाया। उस समय राजस्थान में 4 में से 3 सीटों पर कांग्रेंस ने रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवाड़ी को मौका दिया संख्याबल के आधार पर तीनों नेताओं ने जीत दर्ज की। एक सीट पर बीजेपी ने घनश्याम तिवाड़ी को उम्मीदवार बनाया था। तिवाड़ी भी आसानी से चुनाव जीत गए। कांग्रेस में सीपी जोशी की बड़ी दावेदारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी भी मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। जोशी केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। साथ ही उनकी गिनती पार्टी के कद्दावार ब्राह्मण नेताओं में शुमार होती है। प्रदेश के ब्राह्मण समुदाय को साधने के लिए कांग्रेस सीपी पर दांव लगा सकती है। मेवाड़ में कांग्रेस की मजबूती के लिए सीपी को मजबूत बनाए रखना पार्टी की जरूरत मेवाड़ में एक तरफ गुलाब चंद कटारिया जैसे कद्दावर नेता तो दूसरी ओर आदिवासी समुदाय से दो कैबिनेट मंत्री भाजपा सामान्य और आदिवासी दोनों ही बड़े वर्गों को साधकर अपनी स्थिति मजबूत बनाए हुए है। ऐसे में पार्टी ब्राह्मण कार्ड खेल सकती है। स्थानीय चेहरे को बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, तो वहां के कार्यकर्ताओं की क्षेत्रीय आकांक्षाओं के साथ समर्थकों का भी उत्साह बढेगा。 बीजेपी का रवनीत रिपीट प्लान? बीजेपी सूत्रों के मुताबिक पार्टी अपनी एक सीट पर रवनीत सिंह बिट्टू को रिपीट करने का मन बना चुकी है। इसके दो मजबूत कारण भी है। बिट्टू मोदी सरकार में प्रमुख सिक्ख चेहरा हैं। दूसरा, हाल ही लोकसभा परिसर में राहुल गांधी ने रवनीत को गद्दार दोस्त कहकर पुकारा। बीजेपी ने इसे सिख राजनीति से भी जोड़ा है। इसे सिखों के अपमान से जोड़कर भाजपा सिखों का अपने प्रति नजरिया बदलने में जुटी है। बिट्टू का कद जिस तरह भाजपा में बढ़ रहा है,उससे कयास लगाये जा रहे हैं कि भविष्य में पंजाब में होने वाले चुनाव में भाजपा उन्हें CM का चेहरा बना सकती है। रवनीत सिंह बिट्ट्र पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं। मार्च. 2024 में रवनीत सिंह बीजेपी में शामिल हुए। बीजेपी ने उन्हे लोकसभा चुनाव में लुधियाना से टिकट दिया. लेकिन वह कांग्रेस के अमरिंदर राजा बरार से हार गए थे। रवनीत सिंह को 6 महीने के भीतर किसी सदन का सदस्य होना जरूरी था। ऐसे में 2024 में बीजेपी ने उन्हें राजस्थान से राज्यसभा भेजा था राठौड़ को राज्यसभा की उम्मीद कई बार बड़े नेताओं से की मुलाकात पार्टी आलाकमं राजेंद्र राठौड़ की काबिलियत से बखूब वाकिफ है। सार्वजनिक मंचों पर पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के साथ उनकी गुप्तगू की तस्वीरें उनके समर्थकों के मन में उत्साह पैदा करने के लिए काफी है। अमित शाह भी उन्हें खूब तवज्जो देते हैं। हालांकि, राठौड़ 7 बार लगातार विधायक रह चुके हैं। राजस्थान सरकार में 4 बार मंत्री रहे हैं। पिछली बार नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी भी बखूबी संभाल चुके हैं। सतीश पूनियां भी दावेदारों में सतीश पूनिया को भी राज्यसभा टिकट का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। पूनिया की संघ-संगठन और कार्यकर्ताओं में अच्छी पकड़ मानी जाती है। हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष पद से हटने के बाद और बीजेपी सरकार बनने के बाद पार्टी ने उन्हें राजस्थान से बाहर ही राजनीतिक कार्यों में व्यस्त रखा। उनके समर्थकों का मानना है कि यदि राज्यसभा के लिए राजस्थान से उन्हें मौका मिलता है तो इससे प्रदेश में भाजपा मजबूत होगी। पूनियां को राज्यसभा भेज कार्यकर्ताओं के साथ जाटों को साधने की कोशिश भले ही हरियाणा में सतीश पूनिया के प्रयास कामयाब रहे,पर अभी भी वहां का जाट समुदाय भाजपा को मन से स्वीकार नहीं कर पाया है। पूनियां बहुसंख्यक जाट समुदाय को राजी रखने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। अगर पूनियां राज्यसभा जाते हैं तो राजस्थान में भी इसका फायदा होगा। फिलहाल राठौड़ और पूनियां के प्रयास जारी हैं।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RVRaunak Vyas
Feb 26, 2026 10:25:28
Bikaner, Rajasthan:वीर सावरकर की अष्टधातु प्रतिमा का अनावरण समारोह, 60वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ समारोह, केंद्रीय क़ानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और साध्वी ऋतंभरा ने मूर्ति का अनावरण, प्रदेश में संभवतः पहली अष्टधातु प्रतिमा की स्थापना Intro - बीकानेर में आज वीर सावरकर की 60वीं पुण्यतिथि पर बीकानेर में उनकी अष्टधातु प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम में केंद्रीय क़ानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और साध्वी ऋतंभरा ने विधिवत प्रतिमा का अनावरण किया बताया जा रहा है कि प्रदेश में संभवतः यह पहली अष्टधातु प्रतिमा है जिसकी स्थापना को ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है समारोह में विधायक सिद्धि कुमारी, विश्वकर्मा बोर्ड के चेयरमैन रामगोपाल सुथार, राजुवास के वीसी सुमंत व्यास, आरएसएस के विभाग प्रचारक विनायक, टेकचंद बेरड़िया, बीजेपी जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, बीजेपी नेता चम्पालाल गैदर, ओम सारस्वत, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, महावीर रांका, नारायण चौपड़ा, किशन गोदारा, कौशल शर्मा और संपत पारीक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे इस दौरान अर्जुन राम मेघवाल और साध्वी ऋतंभरा ने वीर सावरकर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री ने कहा कि आज का दिन बीकानेरवासियों के लिए सुखद अनुभूति का क्षण है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 में भी इसी दिन सावरकर की प्रतिमा स्थापित की गई थी और आज फिर उसी दिन नई प्रतिमा का अनावरण होना गर्व की बात है।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Feb 26, 2026 10:25:07
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय डूंगरपुर में हीमोफीलिया, थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया एवं सुरक्षित रक्तदान विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महेंद्र डामोर ने किया। कार्यक्रम में डॉक्टरों, नर्सिंगकर्मियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विभिन्न रक्त संबंधी रोगों के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बॉडी- कार्यशाला में फिजिशियन डॉ. कांतिलाल मेघवाल ने थैलेसीमिया की रोकथाम एवं समय पर जांच की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ. निलेश गोठी ने हीमोफीलिया के मरीजों की विशेष देखभाल और नियमित उपचार की जानकारी दी। डॉ. राजेश सरैया ने सुरक्षित रक्तदान के महत्व को बताते हुए कहा कि स्वैচ্ছिक रक्तदान से अनेक जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। वहीं डॉ. विपिन मीणा ने सिकल सेल एनीमिया के प्रति जागरूकता और समय पर निदान की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में फिजिशियन डॉ. पिंटू अहारी, पैथोलॉजी लैब प्रभारी डॉ. वंदना सिंघल, डॉ. रितुल राठौड़, डॉ. आजेश डामोर एवं राजेंद्र सिंह सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। इस दौरान थैलेसीमिया कुटु परिवार योजना की जानकारी दी गई तथा थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को स्वयंसेवी संगठनों द्वारा गोद लेकर उनकी जिम्मेदारी उठाने की पहल की गई। साथ ही आमजन को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
comment0
Report
VKVINOD KANDPAL
Feb 26, 2026 10:24:15
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में बीते दिनों शहर में सड़कों में खुदाई की वजह से बने गड्ढों की वजह से दो लोगों की मौत हो गई जिसके बाद से ही शहर में चल रहे यूयूएसडीए के विकास कार्यों पर सवाल उठे हुए, अब फिलहाल शहर में खुदाई नहीं होगी। UUSDA के द्वारा किये जा रहे कामों की समीक्षा करने आज शासन से अपर कार्यक्रम निदेशक विनय मिश्रा हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने हल्द्वानी शहर में एडीबी सहायतित सभी परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि अब कोई नई जगह खुदाई नहीं होगी। पहले अधूरा काम पूरा करना होगा उसके बाद ही आगे खुदाई के कार्य किए जाएंगे। साथ ही विकास कार्यों में सुरक्षात्मक उपाय की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 26, 2026 10:23:51
0
comment0
Report
Feb 26, 2026 10:23:04
Mohammadi, Uttar Pradesh:टाइगर अभी जिंदा है! मोहम्मदी में नगर पालिका भाजपा अध्यक्ष 'कन्हैया' का रौद्र रूप; बिजली विभाग के अधिकारियों के छूटे पसीने, बीच सड़क पर लगी क्लास लखीमपुर खीरी (मोहम्मदी)। उत्तर प्रदेश की राजनीति में कुछ नाम ऐसे होते हैं जिनकी धमक ही अधिकारियों के पसीने छुड़ाने के लिए काफी होती है। लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी नगर पालिका परिषद में आज कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर स्थानीय जनता दंग रह गई और लापरवाह अधिकारियों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और लगातार चौथी बार ऐतिहासिक जीत दर्ज कर 'रिकॉर्ड पुरुष' बने पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा 'कन्हैया' का आज अशोक चौराहे पर रौद्र रूप देखने को मिला। होली के पावन पर्व से ठीक पहले बि
0
comment0
Report
Feb 26, 2026 10:22:30
Bareilly, Uttar Pradesh:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली के निर्देशन में चलाए जा रहे माल निस्तारण अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी आंवला के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक आंवला के नेतृत्व में यह कार्रवाई संपन्न हुई। थाना आंवला में वर्ष 2025 के दौरान आबकारी अधिनियम के 29 मामलों में बरामद की गई कुल 94 लीटर अवैध कच्ची व देशी शराब को न्यायालय के आदेश के अनुपालन में नष्ट किया गया। पुलिस टीम ने थाना परिसर में खाली स्थान पर गड्ढा खुदवाकर प्लास्टिक की पिपियों व पौव्वों में रखी समस्त अवैध शराब को वीडियोग्राफी कराते हुए नियमानुसार नष्ट कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
1
comment0
Report
AGAdarsh Gautam
Feb 26, 2026 10:21:53
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी जिले में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई सामने आई है।लोकायुक्त रीवा की टीम ने भू-अर्जन शाखा में पदस्थ कर्मचारी भूपेन्द्र पांडेय को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया है।जानकारी के अनुसार, फोरलेन सड़क परियोजना में जमीन के मुआवजा भुगतान के एवज में कर्मचारी द्वारा रिश्वत की माँग की जा रही थी।फरियादी का आरोप है कि वह पहले ही एक लाख रुपये रिश्वत के तौर पर दे चुका था,जबकि मुआवजा राशि का 50 प्रतिशत हिस्सा और माँगा जा रहा था।शिकायत के बाद लोकायुक्त रीवा की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।फिलहाल लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है。
0
comment0
Report
RBRAMESH BALI
Feb 26, 2026 10:21:23
Chikri Ban, :जिला स्तरीय विकसितभारत यूथ पार्लियामेंट 2026 का आयोजन पुंछ के सरकारी SKC Degree College Poonch में किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सीमावर्ती ज़िले पुंछ में आज जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम SKC Government Degree College Poonch में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रणाली से जोड़ना और संसद की कार्यप्रणाली की जानकारी देना था। “Lead the Path to Viksit Bharat” थीम के तहत आयोजित इस युवा संसद में जिले भर से आये छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। युवा प्रतिभागियों ने शिक्षा, रोजगार, विकास और सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में नेतृत्व क्षमता और जागरूकता को बढ़ावा देते हैं। वही कॉलेज के प्रिंसिपल जसबीर सिंह ने बताया कि युवा संसद का मकसद देश के भविष्य को मजबूत बनाने में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में शिक्षकों, अधिकारियों और विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
0
comment0
Report
FWFAROOQ WANI
Feb 26, 2026 10:21:11
Srinagar, :श्रीनगर के पुराने शहर में, पारंपरिक कश्मीरी फ़र्नी के लिए बहुत भीड़ उमड़ रही है, खासकर ऐतिहासिक शाहर खास इलाके में। सैकड़ों स्थानीय लोग और टूरिस्ट इस पारंपरिक मिठाई को खरीदने के लिए इलाके में आ रहे हैं, जिसे रमज़ान के पवित्र महीने में कश्मीर की सबसे लोकप्रिय मिठाइयों में से एक माना जाता है। स्थानीय विक्रेताओं ने कहा कि यहां बनने वाली कश्मीरी फ़र्नी भारत के दूसरे हिस्सों में मिलने वाली इसी तरह की मिठाइयों से अलग है, क्योंकि इसे शुद्ध गाय के दूध और पीढ़ियों से चले आ रहे पारंपरिक तरीकों से बनाया जाता है। यह ferni suji , काजू जैसे सूखे मेवों से बनाई जाती है, जो इसका स्वाद बढ़ाते हैं। लोग इफ़्तार के दौरान फ़र्नी खाना पसंद करते हैं, और रमज़ान के दौरान इसकी मांग काफी बढ़ जाती है। शाहर खास में एक स्थानीय फ़र्नी बनाने वाले Showkat अहमद ने कहा कि रमज़ान के अलावा, उन्हें होली, ईद, दिवाली और शादी के फंक्शन जैसे मौकों पर भी खास ऑर्डर मिलते हैं। उन्होंने कहा कि रमज़ान के बाद, वे गर्मी के मौसम में पारंपरिक स्थानीय आइसक्रीम बनाना शुरू कर देते हैं, जो निवासियों और आने वालों के बीच भी लोकप्रिय है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top