Back
रामजल सेतु से पूर्वी राजस्थान के 17 जिलों में पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य
BDBabulal Dhayal
Feb 14, 2026 09:49:14
Jaipur, Rajasthan
दो साल में भरेगा रामगढ बांध मंत्री सुरेश रावत का बहुत बड़ा दावा रामजल सेतू परियोजना अगले दो साल में पूर्वी राजस्थान की तस्वीर बदल देगी भजनलाल सरकार ने अगले दो साल में रामजल सेतू परियोजना से जयपुर के रामगढ बांध में पानी पहुंचाने का दावा किया है,,,साथ ही हाडौती की नदियों से व्यर्थ बहकर समंदर में जाने वाले पानी से को बीसलपुर तक पहुंचानें की परियोजना पर भी युद्धस्तर पर काम चल रहा है,,,सरकार के दावे यकीन में बदले तो ये इलाका सरसब्ज हो जायेगा रामजल सेतू परियेाजना रफ्तार पकड़ रही है साथ ही प्रदेश की जनता की उम्मीदें भी दक्षिणीی पूर्वी राजस्थान की नदियों के पानी को जयपुर,भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग के जिलों तक पहुंचाने के लिए दिन रात धरातल पर काम चल रहा है,,पार्वती,कालीसिंध, परवन जैसी नदियों का पानी बहकर बंगाल की खाड़ी में चला जाता था,,जिसे अब इस परियोजना के जरिये बीसलपुर तक लाने की कोशिशें परवान चढ़ रही हैं,,,,जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत का दावा है कि हाडौती की नदियों का सरप्लस पानी इस इलाके की तकदीर और तस्वीर बदल देगा,,,,मंत्री रावत ने कहा कि चार बीसलपुर बांध भर जाये,इतना पानी पिछले साल हाडौती की नदियों से बहकर बंगाल की खाड़ी में व्यर्थ चला गया ऐसे बुझेगी जनता की प्यास सत्रह जिलों तक पहुंचेगा रामजल सेतू से पानी रामजल सेतू परियोजना पर भजनलाल सरकार इस वक्त चौबीस हजार करोड़ रूपये खर्च कर रही है,, अगले दो साल में परियोजना का पहला चरण पूरा करने का लक्ष्य है,,, बारां में रामगढ और महलपुर बैराज बनाया जा रहा है,तो कोटा में नौनेरा बांध बनकर तैयार हो गया है,,,अब यहां पर पंप हाउस के बनने का काम गति पकड़ेगा,, फिर इन बैराजों को आपस में लिंक किया जायेगा,,,,,,पंप हाउस से पानी को चंबल के उपर एक्वाडक् बनाकर बूंदी जिले के इंद्रगढ कस्बे के नजदीक मेज नदी में लाया जायेगा,,,,मेज नदी से पानी उनियारा के गलवा डेम में पहुंचायेगा जायेगा,,,,गलवा से इसरदा बांध में पानी पहुंचेगा,,,,साथ ही गलवा से ही बीसलपुर बांध में पानी डाला जायेगा,,,,,,बीसलपुर से पानी को पुष्कर के मोर सागर लाया जायेगा वहीं ,इसरदा से जयपुर के रामगढ बांध,,, ,इसरदा से भरतपुर के बंध बरैठा पानी पहुंचेगा,,,,यहीं से अलवर की जयसमंद झील को पानी से भरा जायेगा ये पूरा काम दिन रात चल रहा है,,,भजनलाल सरकार तय लक्ष्य पर काम पूरा कर इस इलाके की जनता की प्यास बुझाना चाहती है,,इसलिए फीडर चैनल से निर्माण से लेकर गेज बनाने तक का काम चौगुनी रफ्तार से चल रहा हैपहले चरण में सिर्फ पेयजल,बाद में सिंचाई के लिए पानी पहले चरण में सरकार रामजल सेतू परियोजना के पानी का इस्तेमाल पेयजल के लिए करेगी सत्रह जिलों को इसका फायदा मिलेगा,,,दूसरे चरण में सिंचाई के लिए पानी का इंतजाम होगा,,,,जाहिर है पूर्वी राजस्थान की जनता दिल थाम कर इस परियोजना का बेसब्री से इंतजार कर रही है,,,प्यासी धरती पानी के लिए पुकार रही है,,,सब कुछ समय पर हुआ तो पूरे इलाके में खुशहाली दिखेगी,,,पूर्वी और मध्य राजस्थान की तकदीर और तस्वीर ही बदल जायेगी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 14, 2026 11:22:090
Report
RSRajendra sharma
FollowFeb 14, 2026 11:22:000
Report
SRSANJAY RANJAN
FollowFeb 14, 2026 11:21:020
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 14, 2026 11:20:450
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 14, 2026 11:20:320
Report
JRJAIDEEP RATHEE
FollowFeb 14, 2026 11:20:180
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 14, 2026 11:20:020
Report
RSRahul shukla
FollowFeb 14, 2026 11:19:470
Report
0
Report
YNYogesh Nagarkoti
FollowFeb 14, 2026 11:19:370
Report
TSTripurari Sharan
FollowFeb 14, 2026 11:19:240
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowFeb 14, 2026 11:19:110
Report
JRJAIDEEP RATHEE
FollowFeb 14, 2026 11:19:010
Report
KYKaniram yadav
FollowFeb 14, 2026 11:17:500
Report