Back
राजस्थान में अगले 48 घंटे भारी बारिश और ठंड की चेतावनी
PTPreeti Tanwar
Oct 27, 2025 07:36:17
Jaipur, Rajasthan
जयुपर
अगले कुछ दिन बारिश के आसार... जानिए क्यों हो रहा मौसम में बदलाव... और कहां कैसा रहेगा मौसम....
अगले 48 घंटों के तापमान में होगा बदलाव.... 5-8 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट
प्रदेश में अब मौसम बदलने लगा है..... एक ओर तापमान में गिरावट नजर आ रही है, वहीं कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है.... प्रदेश के दक्षिण पूर्वी जिलों में सोमवार सुबह से ही बारिश देखने को मिल रही है। झालावाड़, कोटा, बूंदी के आसपास इलाकों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। राजधानी जयपुर में भी सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। साथ ही हल्की ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने दक्षिण और पूर्वी राजस्थान के लिए 27 और 28 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार 3 मौसमी सिस्टम एक्टिव है..... बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तुफान मौंथा फिलहाल साउथ इस्ट अरब सागर की खाड़ी में बना हुआ है.... ये सिस्टम धीरे धीरे अगले 24 घंटो में और तेज होकर सिवियर साइक्लोनिक स्टोर्म के रूप में बनने और आंध्र प्रदेश तट की तरफ आगे बढेगा.... इसके अलावा अरब सागर की खाड़ी में एक डिप्रेशन सिस्टम बना हुआ है.... और उत्तर पश्चिमी भारत के भागों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है.... इन तीनों सिस्टम के कंबाईन असर से दक्षिणी और पुर्वी राजस्थान के कुछ भागों में पिछले 24 घंटो से रूक रूक कर मध्यम से तेज बारिश का दौर जारी है...
पिछले 24 घंटो में कोटा संभाग में सबसे तेज बारिश रिकॉर्ड हुई है.... और सबसे ज्यादा बारिश कोटा के खातोली में 69mm रिकॉर्ड हुई है..... इस सिस्टम का सबसे ज्यादा असर दक्षिण और दक्षिण पूर्वी भागों में अगले 48 घंटो तक जारी रहैगा... और आज 27 अक्टूबर को आज कोटा और उदयपुर संभाग में भारी और कहीं कहीं अतिभारी बारिश की भी संभावना है....
मौसम विभाग जयपुर निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर संभाग के आसपास के जिलों में अगले 24-48 घंटों में 100mm से भी ज्यागा बारिश दर्ज होने की संभावना है.... इसके अलावा जयपुर, अजमेर, भरतपुर और जोधपुर संभाग के भागों में मध्यम से कहीं कहीं तेज बारिश की संभावना बनी हुई है.... 28 अक्टूबर को भी इस सिस्टम का असर बारिश के रूप में जारी रहेगा... कहीं कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.... 29 और 30 अक्टूबर को भारी बारिश में जरूर कमी होगी लेकिन हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां दक्षिणी राजस्थान में जारी रहेगीं....
वहीं पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग के दक्षिणी भागों में भी 31 तक कुछ भागों में बारिश की गतिविधियां रहेंगी.... इसके अलावा बीकानेर संभाग और शेखावाटी इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना फिलहाल उत्तर पश्चिमी भागों में नहीं है.... इस सिस्टम का असर केवल दक्षिण पूर्वी राजस्थान के इलाकों पर अगले 3-4 दिन नजर आएगा .... लगातार बादल छाए रहने और बारिश की वजह से दिन के अधिकतम तापमान में अगले 48 घंटो में 5-8 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट देखी जाएगी.... इसके बाद बारिश की गतिविधियों में जैसे कमी होगी तो न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी...
प्रदेश के किस जिले में कितना तापमान?
अजमेर में अधिकतम 30.4 न्यूनतम तापमान 17
भीलवाड़ा में अधिकतम 29.4 न्यूनतम तापमान 16.8
वनस्थली (टोंक) में अधिकतम 32.1 न्यूनतम तापमान 16.7
अलवर में अधिकतम 32.4 न्यूनतम तापमान 15.6
जयपुर में अधिकतम 31.3 न्यूनतम तापमान 19.3
पिलानी में अधिकतम 33.3 न्यूनतम तापमान 15
सीकर में अधिकतम 33 न्यूनतम तापमान 13.5
कोटा में अधिकतम 30 न्यूनतम तापमान 21.1
चित्तौड़गढ़ में अधिकतम 31.3 न्यूनतम तापमान 18.9
उदयपुर में अधिकतम 29 न्यूनतम तापमान 18.8
बाड़मेर में अधिकतम 36 न्यूनतम तापमान 20.6
जैसलमेर में अधिकतम 35.4 न्यूनतम तापमान 22.3
जोधपुर में अधिकतम 34.3 न्यूनतम तापमान 18
बीकानेर में अधिकतम 34.3 न्यूनतम तापमान 20.4
चूरू में अधिकतम 34.1 न्यूनतम तापमान 16.5
गंगानगर में अधिकतम 34.2 न्यूनतम तापमान 17.9
नागौर में अधिकतम 32.2 न्यूनतम तापमान 12.7
हनुमानगढ़ में अधिकतम 32.7 न्यूनतम तापमान 20.2
जालोर में अधिकतम 32.5 न्यूनतम तापमान 15.8
करौली में अधिकतम 31.5 न्यूनतम तापमान 17.1
dौसा में अधिकतम 31.8 न्यूनतम तापमान 14.8
प्रतापगढ़ में अधिकतम 29 न्यूनतम तापमान 22.9
झुंझुनूं में अधिकतम 32.2 न्यूनतम तापमान 17.5
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VSVISHAL SINGH
FollowOct 27, 2025 11:03:560
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowOct 27, 2025 11:03:400
Report
AMAnkit Mittal
FollowOct 27, 2025 11:03:190
Report
SKSandeep Kumar
FollowOct 27, 2025 11:03:000
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowOct 27, 2025 11:02:340
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowOct 27, 2025 11:02:150
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowOct 27, 2025 10:51:560
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowOct 27, 2025 10:51:310
Report
AVArun Vaishnav
FollowOct 27, 2025 10:51:15Jaipur, Rajasthan:17 आरएएस अधिकारियों के तबादले, डीओपी ने जारी किए आदेश
0
Report
AGAbhishek Gour
FollowOct 27, 2025 10:51:090
Report
KYKaniram yadav
FollowOct 27, 2025 10:50:550
Report
MVManish Vani
FollowOct 27, 2025 10:50:230
Report
PGPiyush Gaur
FollowOct 27, 2025 10:50:080
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowOct 27, 2025 10:49:583
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowOct 27, 2025 10:49:452
Report
