Back
चकेरी में दो गुटों के बीच भीषण मारपीट, बमबारी व गोली लगने से युवक घायल
PPPraveen Pandey
Nov 13, 2025 18:16:45
Kanpur, Uttar Pradesh
कानपुर
दो गुटों में जमकर मारपीट ,मारपीट के दौरान युवक के पैर में लगी गोली
मौके से दो बम बरामद
इंस्टाग्राम रील्स को लेकर फायरिंग और बमबाजी:
एंकर-कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते दो गुट आमने सामने गए पहले गाली गलौज फिर दोनों गुटों जमकर मारपीट,होने लगी इसके बाद एक गुट ने बमबाजी और फायरिंग की । जिसमे एक युवक के पैर में गोली लगने से घायल हो गया और कई लोगों के बमबाजी के दौरान छर्रे लग गए। दबंगों ने इस दौरान कार समेत कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर दी।
घटना की सूचना सूचना पर चकेरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मौके से दो बम और कारतूस के खोखे पुलिस ने बरामद किया है।
दरअसल पूरा मामला चकेरी थाना क्षेत्र के लाल बंगले का है जहाँ विकास केसरवानी और सागर के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद चलता है। विकास केसरवानी ने बताया पुलिस को बताया कि मैंने एक दिन पहले इंस्टाग्राम पर अपने विरोधियों के खिलाफ एक स्टोरी लगाई थी। इसी बात को लेकर उसका सागर नाम के युवक से झगड़ा हो गया था। इसके बाद से दोनों गुटों के बीच आपसी रंजिश और बढ़ गई।
पुरानी रंजिश के चलते सागर के साथी यश राजपूत आमने-सामने आ गए। इसके बाद यश और गौरव जैन गैंग ने मुझे दौड़ा लिया। दौड़ाकर दबोच लिया। जमकर पीटा और सीधे फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि पैर में गोली लगी और मैं लड़खड़ाकर लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर गया।इसके बाद दबंगों ने ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग और बमबाजी की। इससे इलाके में दहशत फैल गई और बम के छर्रे लगने से कई लोग घायल हो गए। दबंग तमंचा लहराते हुए भाग निकले। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर चकेरी थाना और लाल बंगला चौकी की फोर्स मौके पर पहुंची। घायल विकास को इलाज के लिए कांशीराम अस्पताल में एडमिट कराया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हैलट रेफर कर दिया गया।
बाइट-अभिषेक पाण्डेय-ACP चकेरी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SPSanjay Prakash
FollowDec 07, 2025 07:01:150
Report
AVArun Vaishnav
FollowDec 07, 2025 07:00:570
Report
SASARWAR ALI
FollowDec 07, 2025 07:00:370
Report
77
Report
79
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowDec 07, 2025 06:50:3419
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowDec 07, 2025 06:50:1977
Report
PPPraveen Pandey
FollowDec 07, 2025 06:50:1162
Report
BSBhanu Sharma
FollowDec 07, 2025 06:50:0076
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 07, 2025 06:49:4343
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowDec 07, 2025 06:49:3565
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 07, 2025 06:49:2667
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowDec 07, 2025 06:48:1028
Report
BBBimal Basu
FollowDec 07, 2025 06:47:030
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 07, 2025 06:46:420
Report