Back
इंतजार शास्त्र की सियासी जंग: गहलोत-शर्मा के बयान बवाल तेज
VSVishnu Sharma
Mar 30, 2026 14:07:58
Jaipur, Rajasthan
सीएम V/S पूर्व सीएम ...इंतजार शास्त्र के पलटवार में लूट, झूठ, भ्रष्टाचार शास्त्र से लेकर तड़फ तक पहुंची लड़ाई
राजस्थान की सियासत में अब ‘इंतजार शास्त्र’ पर सियासी घमासान चल रहा है…मुख्यमंत्री बनाम पूर्व मुख्यमंत्री के बयान और पलटवार…आरोप प्रत्यारोप की राजनीति…लड़ाई अब सिर्फ बयान तक नहीं रही…बल्कि अब ये ‘इंतजार शास्त्र’ से निकलकर लूट, झूठ, भ्रष्टाचार शास्त्र और तड़फ की राजनीति तक पहुंच चुकी है… एक तरफ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा....इतना ही नहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ तथा पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ भी इंतजार शास्त्र को लेकर तीखा हमला बोल रहे हैं। आखिर क्या है ये ‘इंतजार शास्त्र’…क्यों बढ़ती जा रही है बयानबाजी की तल्खी… और किसके आरोपों में कितना दम… देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट…
राजस्थान की सियासी हलकों में इन दिनों एक नया शब्द चर्चा में है… ‘इंतजार शास्त्र’…इसे लेकर सियासत का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है…पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार सोशल मीडिया पर ‘इंतजार शास्त्र’ के जरिए राज्य की भजनलाल सरकार पर सवाल उठा रहे हैं… तो वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी बिना नाम लिए तीखा पलटवार किया…जमवारामगढ़ में कार्यक्रम के दौरान सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री को ‘ट्वीटर मास्टर’ तक कह डाला…
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा “इंतजार शास्त्र नहीं…इनका झूठ का शास्त्र देखिए…भ्रष्टाचार का शास्त्र देखिए…
जल जीवन मिशन में क्या हुआ…पेपर लीक में युवाओं के सपनों का क्या हुआ…” इन्होंने युवाओं के सपनों को रौंदने का काम किया। मुख्यमंत्री ने सिर्फ यहीं नहीं रुके…उन्होंने भ्रष्टाचार, पेपर लीक और योजनाओं में गड़बड़ी तक के आरोप लगा दिए…
इतना ही नहीं… इशारों-इशारों में कांग्रेस नेताओं के बीच चल रही अंदरूनी कलह पर भी भजनलाल शर्मा ने तंज कसा…पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का नाम लिए बगैर सीएम ने गहलोत पर तीखा हमला बोला आपके एक नेता अजमेर से चले थे, भ्रष्टाचार के खिलाफ रैली निकाली, पैरों में छाले पड़ गए जरा उनको भी देखिए,
आपने पांच साल में जो नहीं किया वो हमने दो साल में कर दिया । जरा उस पर भी बोल लीजिए विधानसभा मे कभी नहीं बोले राजस्थान की महिला युवाओं की किसान कभी चिंता रही क्या ? आपकी ऐसी कौनसी बडी योजना था जनता को बताएं
भजनलाल शर्मा इतने पर भी नहीं रुके और बोले कभी कभी तो आप पर बड़ा तरस आ रहा है। वरिष्ठ नेता हैं, संवेदनाएं आपके साथ है। क्योंकि जैसा करेगा, वैसा भरेगा, आप भर रहे हैं । केंद्र में वो लोग जिन्हें आप नक्कारा निकम्मा कहते थे आजकल उनकी चल रही है, तो तड़फ आ रही है ।
सीएम ने कहा… “समय बड़ा बलवान है… आपने तड़फाया… अब आपको भी तड़फना पड़ेगा…” यानि siaसी हमला अब भावनात्मक और व्यक्तिगत स्तर तक पहुंच चुका है…
पूर्व सीएम गहलोत के राजनेताओं के बेटों के राजनीति में नहीं आने पर मुख्यमंत्री ने हमला करते हुए कहा आपने और सोनिया गांधी अपने बेटों को लांच करने का प्रयास कर रहे हैं। सोनियाजी राहुलजी को बार बार लांच कर रही है, कितनी बार कर दिया आप अपने बेटे को यहां लांच कर रहे हैं, लेकिन ढाक के तीन पात आते हैं। आप राजनेताओं के बेटों पर बोलते हैं तो गिरेबां में झांक कर देखिए । एक अंगुली सामने वाले की तरफ करते हैं चार अंगुली अपनी तरफ आती है । विचार कर लिजिए आपने क्या क्या किया था। सपनों को रौंदने का काम किया है, आज भी आप वही कर रहे हैं। कांग्रेस का कोई नेता थोड़ा बोलता है क्यों बोल गया आपस की लड़ाई है। कान खोलकर सुन लिजिए है आने लूट और झूठ भ्रष्टाचार तुष्टीकरण की कहानी बंद नहीं होने वाली है। एक एक को सजा मिलेगी।
इधर इन आरोपों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ने सफाई देते हुए कहा…
“मैंने सिर्फ इतना कहा कि बेटों को सरकार से दूर रखें… राजनीति से दूर रखने की बात नहीं कही थी…” मेरा बेटा मुख्यमंत्री आवास के बजाय बाहर किराए के मकान में रहा था।
गहलोत के गहलोत के बयान पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए उन्हें ही ‘पुत्र मोह’ में घिरा बताया…बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी कह चुके हैं कि गहलोत ‘इंतजार’ नहीं…सीएम बनने के लिए उतावले हो रहे हैं । “गहलोत जी मुंगेरीलाल के सपने देखना बंद करें…समाज की सेवा करें…गलत अफवाहें फैलाना बंद करें…”
वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने भी गहलोत पर सीधा हमला बोला… “गहलोत जी खुद पुत्र मोह में रहे हैं…
वैभव गहलोत को आगे बढ़ाने के लिए दूसरे नेताओं का हक मारा…”
इस बयानबाजी से साफ है…राजस्थान की राजनीति में ‘इंतजार शास्त्र’ अब
सिर्फ एक शब्द नहीं…बल्कि एक बड़ा सियासी हथियार बन चुका है…जहां एक तरफ आरोपों की बौछार है…
तो दूसरी तरफ जवाबों की मार…ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या ‘इंतजार शास्त्र’ से जनता का इंतजार खत्म होगा…
या फिर ये सियासत सिर्फ आरोपों में ही उलझी रहेगी… फिलहाल राजस्थान की राजनीति में इंतजार नहीं… बल्कि टकराव का दौर जारी है…
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JRJAIDEEP RATHEE
FollowMar 30, 2026 15:18:200
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowMar 30, 2026 15:18:080
Report
HSHarish Sharma2
FollowMar 30, 2026 15:17:560
Report
MGMOHIT Gomat
FollowMar 30, 2026 15:17:250
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 30, 2026 15:17:080
Report
VKVijay1 Kumar
FollowMar 30, 2026 15:16:530
Report
SRSANJAY RANJAN
FollowMar 30, 2026 15:16:410
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowMar 30, 2026 15:16:250
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowMar 30, 2026 15:16:150
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 30, 2026 15:16:010
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 30, 2026 15:15:350
Report
ANAnil Nagar1
FollowMar 30, 2026 15:15:08Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
गेहूं खरीदी की तारीखों में हुआ बदलाव
अब इंदौर उज्जैन,भोपाल,नर्मदापुरम संभाग में दस अप्रैल से होगी खरीदी
बाकी संभागों में 14 अप्रैल से होगी खरीदी शुरू
पहले एक अप्रैल से शुरू होनी थी खरीदी
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने जारी किया आदेश।
0
Report
727
Report
753
Report
PSPramod Sharma
FollowMar 30, 2026 15:05:34741
Report