Back
नाहरगढ़ टाइगर सफारी के ट्रैक सुधारे, बस ड्राइवरों को वायरलेस सेट से सुरक्षा मजबूत
ACAshish Chauhan
Nov 10, 2025 07:46:32
Jaipur, Rajasthan
बायोलॉजिकल पार्क प्रशासन ने हादसे से सबक लिया,सफारी में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए वायरलेस सेट उपलब्ध,तुरंत पहुंचेगी रेस्क्यू टीम
जयपुर-जयपुर के बॉयोलॉजिक पार्क में हादसे के बाद वन प्रशासन ने सीख लेकर अब बस ड्राइवरों को वायरलेस उपलब्ध करवाए है,ताकि जंगल में कोई घटना हो तो तुरंत रेस्क्यू टीम पहुंच सके.जी मीडिया ने इस मुद्दें को प्रमुखता से उठाया था,जिसके बाद में पूरी मामले की जांच की जा रही है.
हादसे से सीख ली विभाग ने-
जयपुर के नाहरगढ़ अभ्यारण में टाइगर सफारी में हादसे के बाद वन विभाग ने सबक लिया है.अब पर्यटकों की सुरक्षा के लिए बस ड्राइवरों को वायरलेस सेट दिए गए है,ताकि कोई घटना हो तो जल्द से जल्द पर्यटकों को रेस्क्यू किया जा सके.नाहरगढ़ जैविक उद्यान में 26 अक्टूबर को पर्यटकों को टाइगर टेरिटरी में उतारा था,जिस पर वन्यजीव एक्सपर्ट्स ने पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए थे.आरोप थे कि जिस वक्त पर्यटकों को बस से उतारा जा रहा था,उस वक्त कोई कॉरीडोर नहीं बनाया गया.उस समय दो टाइगर खुले में थे.बस फंसने की घटना के बाद टाइगर और लॉयन सफारी को पर्यटकों के लिए बंद किया था.10 दिन बाद लॉयन सफारी को तो खोल दिया,लेकिन टाइगर सफारी के खराब ट्रेक अब तक नहीं सुधरे.पर्यटकों के वीडियों डिलीट करवाने की आरोप थे.सीसीएफ टी मोहनराज पूरे मामले की जांच कर रहे है.
बलायन सफारी शुरू,लेकिन टाइगर सफारी कब?
लॉयन सफारी खुलने के बाद 269 पर्यटकों ने सैर की.पर्यटक सीजन में नाहरगढ़ जैविक उद्यान जयपुर वासियों और बाहरी पर्यटकों के लिए बड़ा आकर्षण बना हुआ है. इसके साथ ही व्हाइट टाइगर भी विशेष आकर्षण का केन्द्र है.मुख्य वन संरक्षक डॉ. टी. मोहनराज के निर्देशन में पर्यटकों की सुरक्षा, सुविधाओं और प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लायन सफारी गेट और बस ड्राइवरों को वायरलेस सेट उपलब्ध कराए गए हैं.क्योंकि जंगल में मोबाइल का नेटवर्क नहीं मिलता.
पर्यटन सीजन में बंद क्यों सफारी?
सवाल ये उठ रहे है कि 10 दिन बाद भी टाइगर सफारी के ट्रैक को क्यों नहीं सुधारा गया? क्या वाकई साफरी में अफसरों की लापरवाही पर्यटन पर भारी पड रही है.क्या इस मामले में सीसीएफ जिम्मेदार अधिकारियों पर एक्शन लेंगे?
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DBDEBASHISH BHARATI
FollowMar 14, 2026 07:06:1096
Report
SKSunny Kumar
FollowMar 14, 2026 07:05:5039
Report
74
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowMar 14, 2026 07:04:38121
Report
MJManoj Jain
FollowMar 14, 2026 07:03:5098
Report
HGHarish Gupta
FollowMar 14, 2026 07:03:38106
Report
PSPramod Sinha
FollowMar 14, 2026 07:03:2582
Report
ADAbhijeet Dave
FollowMar 14, 2026 07:03:0076
Report
KRKishore Roy
FollowMar 14, 2026 07:02:4194
Report
KBKuldeep Babele
FollowMar 14, 2026 07:02:3069
Report
KRKishore Roy
FollowMar 14, 2026 07:02:1827
Report
ASAVNISH SINGH
FollowMar 14, 2026 07:02:1085
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 14, 2026 07:01:58Noida, Uttar Pradesh:बाइट: अभिनव त्यागी SP सिटी गोरखपुर।
81
Report
DTDinesh Tiwari
FollowMar 14, 2026 07:01:4027
Report
KMKuldeep Malwar
FollowMar 14, 2026 07:01:2330
Report