Back
पटेल के सपने मोदी से पूरे, यूनिटी मार्च जयपुर से रवाना
VSVishnu Sharma
Nov 26, 2025 10:18:56
Jaipur, Rajasthan
जयपुर से रवाना हुई यमुना प्रवाह यात्रा बुधवार को जयपुर से रवाना हुई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में सरदार पटेल के संकल्प और सपनों को पीएम मोदी पूरा कर रहे हैं। सीएम ने कांग्रेस का नाम लिए बगैर हमला बोलते हुए कहा कि आजादी के आंदोलन में सरदार पटेल जैसे महापुरुषों का योगदान भुला दिया, जबकि एक ही परिवार का गुणगान किया जाता रहा है। यमुना प्रवाह यात्रा पुष्कर में पहुंचकर रात्रि विश्राम करेगी। देश में एकता और अंखड़ता के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर पूरे देश में सरदार 150 यूनिटी मार्च आयोजित की जा रही है। यूनिटी मार्च के तहत देश में चार अलग अलग स्थानों से प्रवाह यात्राएं रवाना हुई है जो गुजरात के केवड़िया पहुंचेगी। इनमें यमुना यात्रा को बुधवार सुबह जयपुर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अमर जवान ज्योति जनपथ पर फ्लैग ऑफर समारोह रखा गया। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, सांसद मदन राठौड़ सहित विधायक, राष्ट्रीय प्रभारी यमुना प्रवाह यात्रा विनय त्यागी और बीजेपी नेता तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा आजादी के बाद एक ऐसे व्यक्तित्व ने अपने संघर्ष, दृढ विश्वास, साहसी और दूरदर्शी निर्णयों से देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया। पीएम मोदी के नेतृत्व में आजादी के लड़ाई में संघर्ष को याद किया जा रहा है। पीएम मोदी ने सरदार यूनिटी मार्च का आयोजन पूरे देश में किया गया है। यमुना प्रवाह में राजस्थान हरियाणा उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के युवा शामिल हो रहे हैं। पटेल की जन्मस्थली पर पहुंचकर उनके जीवन संघर्ष, देशभक्ति को करीब से जानने का अवसर पर है। पटेल के आदर्श मूल्यों का समझने का प्रत्यक्ष अनुभव लेंने का प्रयास करेंगे। यह यात्रा राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और स्वदेशी भावना से भी जोड़ेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि सरदार पटेल का स्वतंत्रता आंदोनल में अमूल्य योगदान रहा। बारडोली के आंदोलन में किसान आंदोलन का नेतृत्व का किया। भारत छोडो आंदोलन में बढचढकर हिस्सा लिया। किसानों को अधिकारों के प्रति लड़ना सिखाया। अंग्रेजों को अहसास कराया भारत आजादी की राह है पर है। 15 अगस्त को आजादी को मिली विभाजन का दंश भी सहना पड़ा देश टुकड़ों में बंटा था 562 रियासतें थी हर कोई स्वतंत्र रहना चाहते थे। कुछ रियासतें तो पाकिस्तान में मिलना चाहती थीं। हैदराबाद जूनागढ़ अपनी कूटनीति और हौंसले का परिचय दिया। हैदराबाद की जनता का समर्थन भारत के लिए था। पटेल ने भारत में मिलाने का काम किया। Nehru और Gandhi परिवार पर हमला ... सीएम भजनलाल ने कहा कि देश की रियासतों का सरदार पटेल का दायित्व था उन्हें पूरा किया लेकिन एक रियासत ऐसी थी जिसका दायित्व किसका था ? जम्मू कश्मीर का दंश दशकों तक झेलना पड़ा। धन्यवाद प्रधानमंत्री मोदी को सरदार पटेल के सपने को पूरा किया धारा 370 हटाकर देश का अंग बनाने का काम किया। देश का दुर्भाग्य है जिस माहपुरुष ने देश के लिए इतनी किया उसे भुला दिया गया। अब तक किन लोगों को महिमा मंडित किया जाता रहा सब जानते हैँ उनका योगदान रहा कितना रहा यह देखा जाए। देश की आजादी में एक ही परिवार का गुणगान किया जाता है। मोदी ऐसे कर रहे सपने पूरे... मुख्यमंत्री ने युवाओं को सरदार पटेल के जीवन से सीख लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि किताब पढ़ेंगे तो पता चलेगा पटेल में नेतृत्व करने की क्षमता थी। युवा पीढी पटेल के जीवन से कर्तव्य निष्ठा, दृढ संकल्प , ईमानदारी, सत्यनिष्ठा, साद्गी सीख ले सकती है। युवाओं को राष्ट्र सर्वोपरी का संकल्प लेना चाहिए। हम हमेशा कहते हैं हमारे लिए देश पहले है। पार्टी में भी राष्ट्र सर्वोपरी की बात कहते हैं। हमारे संस्कार विचार में है कि राष्ट्र पहले, पार्टी दूसरे तथा व्यक्ति तीसरे स्थान पर है। Swami Vivekananda ने कहा कि 21वीं सदी भारत की होगी वो नरेंद्र मोदी करके दिखा रहे हैं। उस नरेंद्र ने कहा था, ये नरेंद्र पूरा कर रहा है। आज पूरा विश्व भारत और मोदी की तरफ देख रहा है। विश्व में सबसे प्रभावशाली नेता हैं तो मोदी है। एक रियासत को उनके भरोसे छोड़ा, परेशानी का कारण बनीं .... बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा 1875 में ऐतिहासिक क्षण था जब वन्देमातरम की रचना की थी। 1875 में ही बिरसा मुंडा का जन्म था, सरदार पटेल का जन्म भी 1875 में हुआ था, उनकी भी 150वीं जयंती मनाई जा रही है । आजादी के बाद देश रियासतों में बंटा हुआ था, सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 570 रियासतों को एक कर अखंड भारत बनाया। कश्मीर की समस्या हमारे सामने हैं। महाराजा हरिसिंह ने कहा स्वतंत्र रहेंगे हिंदुस्तान से जुड़े नहीं। उस समय पाकिस्तान ने कबायली सेना ने आक्रमण कर दिया। ढाई दिन तक महाराज हरि सिंह ने तत्कालीन प्रधानमंत्री से मिलने का इंतजार किया, लेकिन नहीं मिले। इन ढाई दिनों में पाकिस्तानी कबाइलियों ने कुछ हिस्से पर कब्जा कर लिया। वो हिस्सा आज भी POK के रूप में नासूर बना हुआ है। इसके बाद सरदार पटेल ने कबाइलियों को खदेड़ने का काम किया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
विवाह पंचमी महोत्सव में मंत्री टंक राम वर्मा ने भजन गाकर बांधा समा Minister Tank Ram Verma mesmerize
0
Report
NPNishit Pancholi
FollowNov 26, 2025 10:20:360
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowNov 26, 2025 10:20:020
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 26, 2025 10:19:100
Report
AKAjay Kashyap
FollowNov 26, 2025 10:18:160
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowNov 26, 2025 10:17:590
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowNov 26, 2025 10:17:350
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 26, 2025 10:17:180
Report
NPNishit Pancholi
FollowNov 26, 2025 10:15:46Noida, Uttar Pradesh:स्पेन के सीविले पुल पर क्रेन से गिरा पोर्टेबल टॉयलेट, कोई हादसा नहीं
0
Report
HSHITESH SHARMA
FollowNov 26, 2025 10:10:280
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 26, 2025 10:10:060
Report
0
Report