Back
मंत्री ने विधानसभा को लोकतंत्र का पवित्र सदन कहा; पेपर लीक और अतिक्रमण पर बहस
VSVishnu Sharma1
Feb 13, 2026 07:36:48
Jaipur, Rajasthan
विधानसभा को लोकतंत्र का पवित्र सदन बताते हुए मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि विधानसभा सदस्यों को सदन के अंदर और बाहर अपने आचरण का विशेष ध्यान रखना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को शुद्ध आचरण करना चाहिए। रोहित बोहरा को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें आत्मचिंतन करना चाहिए।
साध्वी प्रेम बाईसा के मामले पर मंत्री ने कहा कि हर पहलू पर SIT जांच कर रही है। FSL ने अपनी जांच में नो पॉइजन बताया है और न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी।
सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के कोर्ट के आदेश पर मंत्री ने कहा कि कोर्ट के निर्णय का अध्ययन करने के बाद उसके पालन को लेकर सरकार विचार और चर्चा करेगी। मंदिर-मस्जिद हटाने के सवाल पर भी उन्होंने कहा कि सरकार अध्ययन करेगी कि इसे कैसे लागू किया जा सकता है, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पेपर लीक मामले पर मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार में पेपर लीक की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण रही थीं, अब हमारी सरकार पारदर्शिता से परीक्षा करा रही है।
पूरक प्रश्न पूछने के अधिकार पर मंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को यह अधिकार है, लेकिन कल PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने ओपनिंग कर दी और नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि डोटासरा को नेता प्रतिपक्ष बनने की जल्दी है और उनकी नजर प्रदेश अध्यक्ष पद से ज्यादा नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी पर है।
वहीं संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि विधानसभा में विपक्ष के साथी लगातार गैर-जिम्मेदाराना और अमर्यादित हरकत कर रहे हैं, जो शर्मनाक है। इस संबंध में विधायक दल की बैठक में चर्चा कर नियमों की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
बाबूलाल कटारा मामले को लेकर जोगाराम पटेल ने कहा कि कांग्रेस के बड़े-बड़े पंडित इसका जवाब दें। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था और कुर्सी की खींचतान चलती रही। कांग्रेस को हमारी सरकार पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है।
कোর্ট के आदेश पर अतिक्रमण हटाने को लेकर उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश का पालन करना हमारा धर्म है, नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी。
इधर कांग्रेस विधायक रफीक खान ने पंचायत और निगम पुनर्गठन पर सरकार को घेरते हुए कहा कि छह महीने से ना पंचायत काम कर पा रही हैं, ना निकाय काम कर पा रहे हैं।
अतिक्रमण हटाने के मामले पर रफीक खान ने कहा कि कोर्ट का सभी सम्मान करते हैं, लेकिन जनता की आवाज को ध्यान में रखा जाना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर शहर में अमन-चैन और शांति बनाए रखने की बात कही। सीएम ने आश्वासन दिया है कि नफरत का माहौल नहीं बनने दिया जाएगा और सरकार आम आदमी के साथ खड़ी है।
पेपर लीक मामले में बाबूलाल कटारा को लेकर रफीक खान ने कहा कि सरकार को शर्म करनी चाहिए। उनकी ढीली पैरवी की वजह से जमानत हुई। कार्रवाई हमने की और पकड़ा हमने।
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि वह कुछ भी कह सकते हैं, कुछ भी कर सकते हैं।
तीनों बाइट विधानसभा की फिड में है
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BSBidhan Sarkar
FollowFeb 13, 2026 09:15:260
Report
0
Report
बाराबंकी में मुख्तार के शूटर शोएब की दिनदहाड़े हत्याःकार पर गोलियां बरसाईं,बाइक से आए थे दो हमलावर l
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 13, 2026 09:02:340
Report
IKIsateyak Khan
FollowFeb 13, 2026 09:02:180
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 13, 2026 09:01:480
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 13, 2026 09:01:360
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 13, 2026 09:01:19Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश विधानसभा में सपा विधायक श्री संग्राम यादव जी का आउटसोर्सिंग के मुद्दे पर संबोधन।
0
Report
AKAtul Kumar
FollowFeb 13, 2026 09:00:460
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 13, 2026 08:54:340
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 13, 2026 08:54:180
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowFeb 13, 2026 08:53:450
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowFeb 13, 2026 08:53:340
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowFeb 13, 2026 08:53:200
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowFeb 13, 2026 08:53:060
Report