Back
राजस्थान में कोहरे-ठंड का कहर, 22-23 जनवरी को आंधी-बारिश और ओलों का अलर्ट
PTPreeti Tanwar
Jan 21, 2026 08:30:50
Jaipur, Rajasthan
राजस्थान में कोहरे की मार, ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें; 22–23 जनवरी को वेस्टर्न डिस्ट्रबेंस से आंधी-बारिश और ओलों का अलर्ट
प्रदेश में सर्दी और कोहरा एक बार फिर बढ़ने लगा है।प्रदेश के कई जिलों में आज घना कोहरा छाया रहा, जिससे न सिर्फ तापमान में गिरावट दर्ज की गई बल्कि सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ गया।
राजस्थान में सर्दी का असर लगातार बना हुआ है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश का मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा था, लेकिन उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्वी जिलों में हल्के से मध्यम, जबकि कई इलाकों में घना कोहरा दर्ज किया गया। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बेहद कम रही, जिसका सीधा असर जनजीवन और यातायात पर पड़ा।
तापमान की बात करें तो राजस्थान में दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिला। राज्य में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जयपुर को छोड़कर कई शहरों में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में जयपुर, चूरू, पिलानी, सीकर, फतेहपुर, करौली, दौसा और अलवर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कल पाली प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं राजधानी जयपुर में अधिकतम 25.2 और न्यूनतम 10.6 रिकॉर्ड हुआ।
इस बीच मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। एक स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से 22 जनवरी को प्रदेश के 6 जिलों और 23 जनवरी को करीब 10 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार इस सिस्टम का सबसे ज्यादा असर बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में देखने को मिलेगा, जबकि पहले दिन जोधपुर संभाग के कुछ जिलों में भी इसका असर संभव है।
मौसम विभाग ने लोगों से कोहरे और बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने, सुबह और रात के समय यात्रा में सावधानी बरतने और किसानों को फसल सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम करने की सलाह दी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 21, 2026 09:56:500
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 21, 2026 09:56:310
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 21, 2026 09:54:34Noida, Uttar Pradesh:कुत्ते को घोड़े की तरह दौड़ाता बच्चा!
0
Report
ANAnil Nagar1
FollowJan 21, 2026 09:54:210
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowJan 21, 2026 09:53:590
Report
NTNeeraj Tripathi
FollowJan 21, 2026 09:53:390
Report
0
Report
AMATUL MISHRA
FollowJan 21, 2026 09:53:200
Report
RMRam Mehta
FollowJan 21, 2026 09:53:000
Report
RIRamawatar Isran
FollowJan 21, 2026 09:52:460
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 21, 2026 09:52:350
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowJan 21, 2026 09:52:120
Report