Back
जयपुर 298 साल का हुआ, स्टेच्यू सर्किल पर केक काटकर जन्मदिन मनाया
DGDeepak Goyal
Nov 18, 2025 11:33:35
Jaipur, Rajasthan
जयपुर आज 298 साल का हो गया है। सुबह गुलाबी…शाम गुलाबी…और मौसम चाहे कैसा भी हो जयपुर का रंग नहीं बदलता। पिंकसिटी की यही पहचान आज फिर एक बार अपने जन्मदिन पर चमक उठी। ढूंढाड़ परिषद की ओर से स्टेच्यू सर्किल पर केक काटकर शहर को बधाई दी। उसी प्रतिमा के सामने, जो 300 साल से अपने शहर को निहारते हुए खड़ी है। इतिहास, विरासत और वही पुराना सुहाना गुलाबीपन, गुलाबी रंग जैसे जयपुर की पहचान नहीं…18 नवंबर 1727 वह दिन जब महाराजा जयसिंह द्वितीय ने दुनिया को एक ऐसा शहर दिया, जो वैज्ञानिक नगर नियोजन, वास्तुकला और अद्भुत सौंदर्य का अनोखा मेल था। तीन सदियों बाद भी वही चौपड़…वही चौड़ी सड़कें…वही किले और हवेलियाँ…वही परकोटा-शहर का दिल है। पिंक सिटी को ‘भारत का पेरिस’ यूँ ही नहीं कहा जाता। दुनिया में आने वाला हर दूसरा पर्यटक जयपुर ज़रूर देखता है। पिछले कुछ सालों से जयपुर में मेट्रो संस्कृति के दर्शन होने लगे हैं…चमचमाती सडकें, बहुमंजिला शापिंग माल, आधुनिकता को छूती आवासीय कॉलोनियाँ, आदि महानगरों की होड़ करती दिखती हैं..पुराने जयपुर और नये जयपुर में नई और पुरानी संस्कृतियों के दर्शन जैसे इस शहर के विकास और इतिहास दोनों को स्पष्ट करते हैं..जयपुर कितना भी बदले पर इसके व्यंजनों का जायका बदस्तूर कायम है, जयपुर के व्यंजन अनगिनत हैं। शहर को बसाने वाला राजा, और उसके ठीक सामने आज का जयपुर। स्टेच्यू सर्किल पर सवाई जयसिंह द्वितीय की प्रतिमा देखकर यही एहसास होता है कि यह चौराहा सिर्फ खूबसूरत नहीं…जयपुर की पहचान है। इसी सर्किल पर ढूंढ़ाड़ परिषद ने केक काट कर 298वां जैपुर स्थापना दिवस मनाया। जिसमें ढूंढाड़ परिषद के संस्थापक अध्यक्ष विजय पाल कुमावत ने जैपुर के इतिहास, परम्परा के बारे में बताते हुए कहा कि म्हे जैपुर का छा और माको - जैपुर छ ईसु ईकी चिंता आपणा लोगा न ही करणी पडेली और साथ पहले क्या, अब क्या-क्या बदल गया.. इसकी जानकारी दी। इतिहासकार जितेंद्र सिंह शेखावत ने ढूंढाड़ी भाषा कला, संस्कृति और संस्कार को बचाने की शपथ दिलाई। शहर की धड़कनें इसी सर्किल से निकलती हैं। नई विधानसभा, एसएमएस स्टेडियम, सेंट्रल पार्क, शहीद स्मारक से लेकर बिरला ऑडिटोरियम और जनपथ शहर का सबसे खूबसूरत हिस्सा इसी जोन में बसता है।
81
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMANIL MOHANIA
FollowNov 18, 2025 12:49:455
Report
NJNEENA JAIN
FollowNov 18, 2025 12:49:234
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowNov 18, 2025 12:49:024
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowNov 18, 2025 12:48:444
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowNov 18, 2025 12:48:224
Report
AYAmit Yadav
FollowNov 18, 2025 12:48:004
Report
SVShweta Verma
FollowNov 18, 2025 12:47:262
Report
PSPradeep Soni
FollowNov 18, 2025 12:47:055
Report
AKAshwani Kumar
FollowNov 18, 2025 12:46:525
Report
KSKULWANT SINGH
FollowNov 18, 2025 12:46:334
Report
RBRajneesh Bansal
FollowNov 18, 2025 12:45:360
Report
0
Report
ATAlok Tripathi
FollowNov 18, 2025 12:42:530
Report
0
Report
ATAlok Tripathi
FollowNov 18, 2025 12:40:350
Report