Back
जयपुर के रिहायशी इलाकों में लेपर्ड नियंत्रण के लिए हेल्पलाइन 1926 शुरू
ACAshish Chauhan
Feb 15, 2026 06:51:34
Jaipur, Rajasthan
जयपुर के रिहायशी इलाके में तेंदुए की घुसपैठ के बाद अब वन विभाग इस पर लगाम लगाने की कोशिश करेगा. इसी महीने 1926 नम्बर की हेल्पलाइन शुरू जाएगी. पिछले कई दिनों से रिहायशी इलाके में तेंदुए ने दस्तक दी. कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत के तो सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास तक तेंदुआ पहुंच गया था. वन मंत्री संजय शर्मा का कहना है कि ये सही है कि आज पहले पुलिस को फोन जाता है. इसे लेकर वित्त वर्ष में कोई नीति बनाएंगे. रिहायशी इलाकों में निगरानी बढ़ाई जाएगी. ताकि शहर में लेपर्ड का मूवमेंट सीमित रहे. सरकार की यह पहल नागरिकों और वन्य जीवों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है. वन मंत्री संजय शर्मा ने विधानसभा में कहा था कि महीनेभर के भीतर टोल फ्री नंबर जारी करेंगे.
जयपुर के रिहायशी इलाके में लेपर्ड के मूवमेंट का मुद्दा राजस्थान विधानसभा में भी गूंजा. पिछले कुछ महीनों के दौरान जयपुर के कई रिहायशी इलाकों में तेंदुआ घुस गया था. इसी मामले पर मालवीय नगर से विधायक कालीचरण सराफ ने प्रश्न लगाया. उन्होंने पूछा कि क्या 100 नंबर की तर्ज पर वन विभाग भी कोई हेल्पलाइन शुरू करेगा? इस संबंध में वन मंत्री संजय शर्मा ने जवाब देते हुए कहा कि इस वित्त वर्ष में नीति बनाई जाएगी.
हेल्पलाइन 1926 शुरू होगी-वन मंत्री
सरकार की यह पहल नागरिकों और वन्य जीवों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है. वन मंत्री संजय शर्मा ने सदन को जानकारी देते हुए बताया, "महीनेभर के भीतर 1926 नम्बर की हेल्पलाइन शुरू हो रही है. ये सही है कि आज पहले पुलिस को फोन जाता है. इसे लेकर वित्त वर्ष में कोई नीति बनाएंगे. रिहायशी इलाकों में निगरानी बढ़ाई जाएगी, ताकि शहर में लेपर्ड का मूवमेंट सीमित रहे.
सिविल लाइंस समेत कई वीआईपी इलाकों में मूवमेंट-
पिछले साल नवंबर महीने में सिविल लाइंस जैसे अति महत्वपूर्ण VIP इलाके में एक तेंदुआ घुस आया था. इस दौरान करीब दो घंटे तक हाई अलर्ट रहा. वन विभाग ने उसे सुरक्षित पकड़ा, लेकिन इस घटना ने वन्यजीवों के मूवमेंट को लेकर चिंता बढ़ा दी थी. इसी के चलते सरकार ने हेल्पलाइन नंबर शुरू करने की तैयारी कर ली है. विशेषज्ञों का कहना है कि हेल्पलाइन और नई नीति से शहर में लेपर्ड के मूवमेंट पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सकेगा.
इन इलाकों में फैली थी दहशत-
वन्य जीव एक्सपर्ट भी इस बारे में जब चिंता जाहिर कर चुके हैं. पिछले कुछ महीनों में जयपुर के अलग-अलग इलाकों में कई तेंदुए देखे गए हैं. गोपालपुरा पुलिया के पास एक फैक्ट्री में घुसे लेपर्ड को पकड़ने में 60 घंटे लगे थे. विद्याधर नगर इलाके में एक तेंदुए ने तीन लोगों को घायल कर दिया था. जिसे नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क भेजा गया था. मालवीय नगर और दुर्गापुरा में भी तेंदुओं की मौजूदगी से भी दहशत फैल गई थी.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DRDamodar Raigar
FollowFeb 15, 2026 08:19:440
Report
DTDinesh Tiwari
FollowFeb 15, 2026 08:19:290
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowFeb 15, 2026 08:19:200
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 15, 2026 08:18:530
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowFeb 15, 2026 08:17:590
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 15, 2026 08:17:240
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 15, 2026 08:16:460
Report
VAVijay Ahuja
FollowFeb 15, 2026 08:16:340
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 15, 2026 08:16:200
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowFeb 15, 2026 08:16:130
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 15, 2026 08:16:020
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 15, 2026 08:15:460
Report
PKPravesh Kumar
FollowFeb 15, 2026 08:15:250
Report
1
Report
PTPreeti Tanwar
FollowFeb 15, 2026 08:08:280
Report