Back
जयपुर नगर निगम: राजकीय अस्पतालों के जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र अब ज़ोन कार्यालयों से जारी
DGDeepak Goyal
Dec 12, 2025 13:47:13
Jaipur, Rajasthan
नगर निगम जयपुर ने आमजन की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए अब राजकीय अस्पतालों के जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र भी संबंधित ज़ोन कार्यालयों से जारी करने का निर्णय लिया है। आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देश पर यह व्यवस्था सोमवार से लागू हो जाएगी। अभी तक निजी अस्पतालों के जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र ही ज़ोन कार्यालयों से जारी होते थे, जबकि राजकीय अस्पतालों के लिए नागरिकों को मुख्यालय जाना पड़ता था। नई व्यवस्था लागू होने के बाद प्रमाण पत्र उसी ज़ोन कार्यालय से जारी होंगे, जिसके क्षेत्र में संबंधित अस्पताल स्थित है। इससे लोगों को अनावश्यक यात्रा से राहत मिलेगी और समय व खर्च दोनों की बचत होगी। आयुक्त डॉ. सैनी ने कहा कि यह व्यवस्था जनसुविधा को सरल और सुलभ बनाने की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम है। सभी ज़ोन कार्यालयों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि आवेदन प्रक्रिया पारदर्शी, सुव्यवस्थित और समयबद्ध रहे। साथ ही विवाह प्रमाण पत्र पहले की तरह ज़ोन कार्यालयों के साथ-साथ निगम मुख्यालय से भी बनते रहेंगे। नगर निगम रजिस्ट्रार विक्रम सिंह के अनुसार जिन आवेदकों ने अब तक जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए मुख्यालय पर आवेदन कर दिया है, उनके प्रमाण पत्र मुख्यालय से ही जारी किए जाएंगे। नई व्यवस्था सोमवार से प्रभावी होगी। नगर निगम ने जोनवार अस्पतालों की सूची भी जारी की है, जिनके प्रमाण पत्र अब ज़ोन कार्यालयों से बनेंगे. हवामहल–आमेर ज़ोन में सीएचसी आमेर, पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल और राष्ट्रीय आयुर्वेद चिकित्सालय शामिल हैं। मालवीय नगर ज़ोन के तहत महिला चिकित्सालय सांगानेरी गेट, जयपुरिया चिकित्सालय और दुर्लभजी अस्पताल को शामिल किया गया है। सिविल लाइंस ज़ोन में जनाना अस्पताल, सैटेलाइट चिकित्सालय और कांवटिया चिकित्सालय के साथ उत्तर पश्चिम रेलवे का केंद्रीय चिकित्सालय सूचीबद्ध है। सांगानेर ज़ोन में सीएचसी सांगानेर, विद्याधर नगर ज़ोन में सैनिक अस्पताल, आदर्शनगर ज़ोन में सीएचसी जामडोली, झोटवाड़ा ज़ोन में सीएचसी सिरसी और जगतपुरा ज़ोन में सीएचसी गोनेर शामिल हैं। वहीं एसएमएस अस्पताल, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, स्टेट कैंसर हॉस्पिटल, जेके लॉन, RUHS अस्पताल और मनोचिकित्सालय के जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र पूर्व की तरह नगर निगम मुख्यालय से ही जारी किए जाएंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AVArun Vaishnav
FollowDec 12, 2025 15:21:310
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowDec 12, 2025 15:21:190
Report
SMSHARAD MAURYA
FollowDec 12, 2025 15:20:500
Report
PTPawan Tiwari
FollowDec 12, 2025 15:20:180
Report
RNRajesh Nilshad
FollowDec 12, 2025 15:19:49Chittorgarh, Rajasthan:गेस्ट 8:30
सुरेंद्र वर्मा, कांग्रेस
उज्ज्वल दीपक, भाजपा
शिशिर, वरिष्ठ पत्रकार
(कांग्रेस स्टूडियो और भाजपा-वरिष्ठ पत्रकार टीम से जुड़ेंगे)
0
Report
ASABDUL SATTAR
FollowDec 12, 2025 15:19:400
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowDec 12, 2025 15:19:200
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowDec 12, 2025 15:19:060
Report
SKSundram Kumar
FollowDec 12, 2025 15:18:510
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowDec 12, 2025 15:18:190
Report
0
Report
ANAbhishek Nirla
FollowDec 12, 2025 15:17:560
Report
PKPrashant Kumar
FollowDec 12, 2025 15:17:360
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowDec 12, 2025 15:17:120
Report
SCSandip Chowdhury
FollowDec 12, 2025 15:16:590
Report