Back
जयपुर में इंडिगो क्रू संकट से 13 फ्लाइट रद्द, किराये आसमान छू रहे
KCKashiram Choudhary
Dec 06, 2025 08:48:30
Jaipur, Rajasthan
इंडिगो की बदइंतजामी, किराया आसमान में!
- इंडिगो की फ्लाइट्स का गड़बड़ाया संचालन, जयपुर एयरपोर्ट से आज 13 फ्लाइट्स का डिपार्चर रद्द
- दूसरी एयरलाइंस ने बढ़ाया हवाई किराया, मुम्बई के लिए 38 हजार रुपए तक पहुंचा किराया
जयपुर।
हवाई सेवाओं का संकट लगातार जारी है। पिछले 4 दिन से जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स का संचालन गड़बड़ाया हुआ है। इंडिगो एयरलाइन द्वारा क्रू की कमी को कारण बताया जा रहा है। जयपुर एयरपोर्ट पर शनिवार को भी इंडिगो की 13 फ्लाइट्स का डिपार्चर कैंसिल किया गया है। इस बीच दूसरी एयरलाइंस ने किराया कई गुना अधिक बढ़ा दिया है। इस सबके बीच डीजीसीए का कोई नियंत्रण एयरलाइंस पर नहीं दिख रहा है। उल्लेखनीय है कि डीजीसीए द्वारा एयरलाइनों को एफडीटीएल नियमों में राहत दिए जाने के बावजूद भी फ्लाइट संचालन में सुधार नहीं दिख रहा है। जयपुर एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइनों की फ्लाइट्स का संचालन गड़बड़ाया हुआ है। आपको बता दें कि शुक्रवार को जयपुर एयरपोर्ट से इंडिगो की 22 फ्लाइट्स का डिपार्चर कैंसिल हुआ था। वहीं शनिवार को फ्लाइट कैंसिलेशन की संख्या में आंशिक कमी तो आई है, लेकिन यात्रियों के लिए परेशानी लगातार बनी हुई है। जयपुर से शनिवार को इंडिगो की 13 फ्लाइट्स का डिपार्चर कैंसिल किया गया है। करीब इतनी ही फ्लाइट्स का अराइवल भी कैंसिल हुआ है। फ्लाइट्स रद्द कर दिए जाने के कारण अलग-अलग शहरों के लिए जाने वाले यात्री परेशान हो रहे हैं। जयपुर एयरपोर्ट पर मौजूद एक यात्री मोहम्मद इलियास ने बताया कि उनको शुक्रवार सुबह इंडिगो फ्लाइट से कोलकाता जाना था। शुक्रवार को तो उनकी फ्लाइट रद्द हुई ही थी। इसके बाद शनिवार को भी फ्लाइट रद्द कर दी गई। अब सोमवार की फ्लाइट में रिशेड्यूल किया गया है। गुवाहाटी जा रहे 7 यात्रियों के समूह के सदस्य अनन्य मित्रा ने बताया कि 2 दिन से उनकी फ्लाइट लगातार रद्द हो रही है। एयरलाइन ने अभी तक कोई वैकल्पिक समाधान नहीं किया है।
जयपुर एयरपोर्ट से इंडिगो की 13 फ्लाइट्स रद्द
- इंडिगो की सुबह 5:35 बजे बेंगलुरु की फ्लाइट 6E-839 हुई रद्द
- इंडिगो की सुबह 6:10 बजे हैदराबाद की फ्लाइट 6E-752 हुई रद्द
- इंडिगो की गुवाहाटी की सुबह 6:40 बजे की फ्लाइट 6E-748 हुई रद्द
- इंडिगो की मुंबई की सुबह 7:20 बजे की फ्लाइट 6E-6592 रद्द
- इंडिगो की सुबह 7:35 बजे कोलकाता की फ्लाइट 6E-207 रद्द
- इंडिगो की सुबह 11 बजे कोलकाता की फ्लाइट 6E-6568 रद्द
- इंडिगो की सुबह 11:35 बजे दिल्ली की फ्लाइट 6E-130 रद्द
- इंडिगो की शाम 6:35 बजे कोलकाता की फ्लाइट 6E-784 रद्द
- इंडिगो की शाम 8:25 बजे हैदराबाद की फ्लाइट 6E-6481 रद्द
- इंडिगो की रात 9:35 बजे पुणे की फ्लाइट 6E-6116 रद्द
- इंडिगो की रात 11:35 बजे हैदराबाद की फ्लाइट 6E-816 रद्द
- इंडिगो की रात 11:50 बजे दिल्ली की फ्लाइट 6E-5136 रद्द
- इंडिगो की रात 11:55 बजे मुम्बई की फ्लाइट 6E-5166 रद्द
स्पाइसजेट उठा रही मौके का फायदा
इस बीच इंडिगो एयरलाइन के क्रू संकट के बीच दूसरी एयरलाइंस मुनाफा कमाने में जुट गई हैं। एयरलाइंस अलग-अलग शहरों के लिए डिमांड के मुताबिक अधिक किराया वसूल रही हैं। मुम्बई की एक फ्लाइट में किराया 38 हजार रुपए तक जा पहुंचा है। मुम्बई, बेंगलुरु, हैदाबाद, चेन्नई, पुणे आदि शहरों के लिए एयरलाइंस ने किराया कई गुना अधिक बढ़ा दिया है। ऐसे में इमरजेंसी में जाने वाले हवाई यात्रियों को मजबूरी में बढ़ा हुआ किराया चुकाना पड़ रहा है।
इंडिगो में क्रू संकट, एयरलाइंस कमा रही मुनाफा!
- जयपुर से मुम्बई रूट पर दूसरी एयरलाइनों ने बढ़ाया किराया
- मुम्बई के लिए शनिवार को किसी भी फ्लाइट में बुकिंग नहीं
- रविवार को स्पाइसजेट की 2 फ्लाइट्स में बढ़ा किराया
- शाम 6:15 बजे की फ्लाइट SG-651 में किराया 37977 रुपए
- रात 11:20 बजे की फ्लाइट SG-251 में किराया 37977 रुपए
- हैदराबाद, बेंगलुरु के लिए रविवार तक किसी फ्लाइट में बुकिंग नहीं
- बेंगलूरु के लिए सोमवार को किराया 21849 रुपए
- कोलकाता के लिए भी रविवार तक कोई सीधी फ्लाइट नहीं
- सोमवार को कोलकाता के लिए किराया 11559 से 24579 रुपए
- चेन्नई, पुणे के लिए भी रविवार तक किसी फ्लाइट में बुकिंग नहीं
- पुणे के लिए सोमवार को किराया 17157 से 36628 रुपए
- पुणे के लिए स्पाइसजेट सोमवार को ले रही 36628 रुपए किराया
4 घंटे तक लेट हो रही फ्लाइट्स।
फ्लाइट रद्द के अलावा इंडिगो की कई फ्लाइट्स घंटों तक लेट हो रही हैं। शनिवार को भी करीब 10 फ्लाइट्स के संचालन में आधे घंटे से लेकर 4 घंटे तक की देरी हुई। जयपुर से सुबह 8:25 बजे देहरादून की फ्लाइट 6E-7274 करीब 3 घंटे लेट गई। सुबह 10:55 बजे मुम्बई की फ्लाइट 6E-251 भी ढाई घंटे लेट रही। इसके अलावा सुबह 11:45 बजे इंदौर की फ्लाइट 6E-7154 करीब 3 घंटे, शाम 5:25 बजे चेन्नई की फ्लाइट 6E-694 करीब डेढ़ घंटे और शाम 6:20 बजे अहमदाबाद की फ्लाइट 6E-7524 करीब 3 घंटे लेट हुई।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MKMohammad Khan
FollowDec 06, 2025 09:40:420
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 06, 2025 09:40:260
Report
MSManish Sharma
FollowDec 06, 2025 09:40:140
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 06, 2025 09:40:040
Report
LSLaxmi Sharma
FollowDec 06, 2025 09:39:4564
Report
LSLaxmi Sharma
FollowDec 06, 2025 09:39:3163
Report
LSLaxmi Sharma
FollowDec 06, 2025 09:39:2314
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowDec 06, 2025 09:39:1163
Report
SKSundram Kumar
FollowDec 06, 2025 09:38:4660
Report
NLNitin Luthra
FollowDec 06, 2025 09:38:0563
Report
63
Report
SPSohan Pramanik
FollowDec 06, 2025 09:36:5662
Report
RKRampravesh Kumar
FollowDec 06, 2025 09:36:1742
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowDec 06, 2025 09:35:4515
Report
SASAYED AMIR
FollowDec 06, 2025 09:35:333
Report