Back
सदन में बजट मांगों पर विपक्ष और सरकार के बीच तीखी नोकझोंक, डोटासरा का पलटवार
BDBabulal Dhayal
Feb 26, 2026 13:18:53
Jaipur, Rajasthan
पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग की अनुदान मांगों के बीच आज पक्ष प्रतिपक्ष में जमकर नोक झोंक हुई,,गोविंद डोटासरा ने मंत्री मदन दिलावर को कई बार ललकारा,डॉक्टर किरोड़ी पर डोटासरा ने तंज कसे तो किरोड़ी ने भी जमकर पलटवार किया,,सदन में पक्ष प्रतिपक्ष में कई बार हंगामे के हालात बने
पहले टीकाराम जूली,फिर गोविंद डोटासरा के सरकार पर चौतरफा हमले। सदन में पक्ष प्रतिपक्ष के बीच गरमा गर्म बहस,,एक दूसरे को चुनौतियां और वार पलटवार का लंबा सिलसिला,,गोविंद डोटासरा बोले—किरोड़ीलाल मीणा जी को पंचायतीराज मंत्री बना दीजिए, कम से कम छापे मारकर हलचल तो मचाएंगे,सरकार ने दिलावर को किरोड़ी के पीछे लगा रखा है, मैं किरोड़ी का साढ़ू भाई हूं। किरोड़ी को थकाना है, छकाना है,। इनकी लोकप्रियता नहीं बढ़ जाए, ये डिप्टी सीएम नहीं बन जाएं इसलिए आपको उनके पीछे लगा रखा है।
बाइट। गोविंद डोटासरा। पीसीसी चीफ
डॉक्टर
किरोड़ीलाल मीणा ने डोटासरा पर पलटवार किया। किरोड़ी बोले,, — हमने आरएसएस की शाखा में राष्ट्रभक्ति सीखी है, हम पद के पीछे नहीं भागते
हमारा काम है राष्ट्र की सेवा का है। , हम संघ की शाखाओं में गीत गाते थे— पद का अंतिम लक्ष्य नहीं, यह सिंहासन चढ़ते जाना, सब समाज को लिए साथ में आगे है बढ़ते जाना।
बाइट। डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा। ग्रामीण विकास मंत्री
बहस ने जोर पकड़ा,,तो मामला गाय ओर भैंस के दूध तक जा पहुंचा। दिलावर की हाल की टिप्पणियों को आधार बनाते हुए डोटासरा शिक्षा मंत्री पर हमलावर हुए,,डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा से मुखातिब होते हुए
डोटासरा ने कहा, शिक्षा मंत्री जी गाय का? दूध पीकर बड़े हुए हैं? या भैंस का? इस पर मंत्री जोगाराम पटेल ने कड़ी आपत्ति की,सदन में हंगामे के हालात बन गए। डोटासरा यहीं नहीं रुके किरोड़ी से फिर बोले,,आपने संघ की बात की, तो शाखा में भैंस का? दूध पिलाया जाता हैं? या गाय का? पहले तो यह टेस्ट करवाया जाना चाहिए कि हमारे पंचायतीराज और शिक्षा मंत्री गाय का? दूध पीकर बड़े हुए हैं? या भैंस का? दूध पीकर बड़े हुए हैं? इस पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने आपत्ति करते हुए कहा कि मंत्री कौन सा दूध पीते हैं? यह कौनसी डिबेट है? नियमों में आइए, इस तरह कमेंट गलत है।
बाइट। गोविंद डोटासरा। पीसीसी चीफ
बाइट। किरोड़ीलाल मीणा। ग्रामीण विकास मंत्री
बाइट। जोगाराम पटेल। संसदीय कार्यमंत्री
विपक्ष का वार ओर सत्तापक्ष का पलटवार आगे बढ़ता गया।
जूली ने कहा कि दिलावर ने तो खुद ही सिफारिश की है कि गाय का दूध पीना चाहिए।
डोटासरा और पटेल में नोकझोंक चलती रही। सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने तंज करते हुए कहा कि आपके जैसे पढ़े-लिखे लोगों की हालत देखकर मंत्रीजी ने कहा था कि गाय का दूध पिएंगे तो बुद्धिमान बनोगे, ऐसे नहीं बनोगे।
बाइट। गोविंद डोटासरा। पीसीसी चीफ
बाइट। टीकाराम जूली। नेता प्रतिपक्ष
बाइट। जोगेश्वर गर्ग। मुख्य सचेतक
इसके बाद सदन में नोंकझोंक तनातनी में बदलती नजर आई। डोटासरा की मंत्री मदन दिलावर और जोगाराम पटेल से जमकर नोकझोंक हुई। जोगाराम पटेल बोले— बिड़ला ओडिटोरियम में क्या हुआ? डोटासरा ने पटेल से कहा— सांस भी निकाल लिया तो चौकड़ी भूला दूंगा
— दिलावर बोले— चौकड़ी कौन भूलेगा, अभी तो 2000 करोड़ का मिड डे मील का मामला अटका हुआ है,
मदन दिलावर ने कहा— चौकड़ी कौन भूलेगा, अभी तो 2000 करोड़ का मिड डे मील का मामला अटका हुआ है। आ रहा है फंदा। डोटासरा ने पलटवार करते हुए कहा— मिड डे मील की जांच का स्वागत है। मंत्रीजी, आप पर 14 केस हैं, 14 में से 6 केस में हाईकोर्ट से जमानत पर हो। आपका पूरा चिट्ठा लेकर आया हूं जमानत पर नहीं होते तो आज जेल की सलाखों के पीछे होते। मदन दिलावर ने कहा कि मेरे खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के मर्डर का फर्जी मुकदमा है। इस पर सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि हाईकोर्ट से बेल पर होना गुनाह नहीं है।
बाइट। गोविंद डोटासरा। पीसीसी चीफ
बाइट। मदन दिलावर। शिक्षा मंत्री
मांगों पर बहस के दौरान डोटासरा ने सरकार और मंत्रियों पर तल्ख लहजे में आरोप लगाए, इसा दौरान सदन में कई बार हंगामे के हालात बने। डोटासरा की शिक्षा, पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर और संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल से जमकर नोकझोंक हुई।
एसआईआर में जब आपके मुताबिक लिस्ट नहीं आई तो पुराने लिस्ट से पंचायत चुनाव करवाना चाहते है। एसआईआर में बेईमानी नहीं कर सके। इस पर संसदीय कार्यमंत्री जोगेश्वर पटेल ने आपत्ति् करते हुए कहा कि इन्हें पता ही नहीं है, यह लिस्ट अलग होती है।हम जीत कर आएंगे । डोटासरा ने कहा कि सड़क से सदन तक लड़ेंगे, इन बेईमानों को पंचायत चुनाव और नगर निगम में सूपड़ा साफ करके रहेंगे।
बाइट। जोगाराम पटेल। संसदीय कार्यमंत्री
बाइट। गोविंद डोटासरा
बहरहाल सदन कार्यवाही जैसे जैसे आगे बढ़ रही है,,विपक्ष की सत्तापक्ष से भिड़ंत भी तेज होती जा रही है,,,रिश्तों की मिठास तल्खी में बदल गई है,, और पक्ष प्रतिपक्ष अपने नेतृत्व को खुश करने और जनता की निगाह में पाक साफ बने रहने का कोई मौका नहीं चूक रहे
बाबूलाल धायल जी मीडिया जयपुर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMALI MUKTA
FollowFeb 26, 2026 16:30:540
Report
VTVinit Tyagi
FollowFeb 26, 2026 16:30:280
Report
0
Report
RKRaj Kishore
FollowFeb 26, 2026 16:18:270
Report
SPSohan Pramanik
FollowFeb 26, 2026 16:18:130
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 26, 2026 16:17:540
Report
SLSanjay Lohani
FollowFeb 26, 2026 16:17:420
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 26, 2026 16:17:230
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 26, 2026 16:16:520
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 26, 2026 16:16:320
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 26, 2026 16:16:1698
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 26, 2026 16:15:5536
Report
STSharad Tak
FollowFeb 26, 2026 16:15:340
Report
PTPreeti Tanwar
FollowFeb 26, 2026 16:15:100
Report