Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006
अलवर में डॉक्टर का अपहरण: 12 घंटे में गिरफ्तारी, हाईप्रोफाइल रैकेट का पर्दाफाश
AVArun Vaishnav
Oct 24, 2025 15:19:21
Jaipur, Rajasthan
अलवर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है — जहां एक फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर का आरटीओ ऑफिस के पास अपहरण कर लिया गया। डॉक्टर के साथ मारपीट की गई, कपड़े फाड़े गए और 30 लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई। आरोपियों ने डॉक्टर के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश भी की। हालांकि़, पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सिर्फ 12 घंटे के भीतर एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। देखिए, ये पूरी रिपोर्ट... अलवर में एक यह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें एक रैकेट में काम कर रहे एक महिला सहित कुछ अन्य युवकों ने एक डॉक्टर को जाल में फंसाया , महिला ने फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर को इलाज के बहाने आर टी ओ ऑफिस के पास अपने घर बुलाया , वहा पहले से मौजूद अन्य कुछ युवकों ने डॉक्टर को अपनी गिरफ्त में लेकर उससे मारपीट की गई , डॉक्टर के कपड़े फाड़ दिए, सिर्फ अंडरवियर में खड़ा कर मारपीट की और 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी। इसी दौरान आरोपियों ने डॉक्टर के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की। बाइट:डॉक्टर करीब तीन से चार घंटे तक डॉक्टर को बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उन्हें दूसरी जगह ले जाया गया और रास्ते में धक्का मुक्की में डॉक्टर चलती गाड़ी से कूद गया , डॉक्टर ने 100 पर फोन कर शिवाजी पार्क एसएचओ विनोद सामरिया को फोन किया, जिसके बाद शिवाजी पार्क थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और डॉक्टर को सुरक्षित लेकर आए । इस पूरे मामले में एसपी सुधीर चौधरी ने एएसपी कांबले शरण , एएसपी ग्रामीण प्रियंका रघुवंशी और सीओ सिटी अंगद शर्मा के नेतृत्व में शिवाजी पार्क थाना अधिकारी विनोद सामरिया को अनुसंधान कर त्वरित कार्यवाही करने के लिए टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की । पुलिस ने 12 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपी वसीम खान उर्फ मूसा, प्रियांशु चौधरी उर्फ गोंधू और शरुना महिला — को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक यह गिरोह पहले से सक्रिय था और कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। यहां तक कि एक आरोपी ने गिरफ्तारी से पहले अपनी पहचान छिपाने के लिए सिर भी गंजा करवा लिया था। अतिरिक्त पुलिस अधستم शरण गोपीनाथ कांबले ने बताया “डॉक्टर के साथ हुई घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। सभी तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इनके खिलाफ पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड मिला है, आगे की जांच जारी है।” बाइट:कांबले शरण एएसपी फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह जांचने में जुटी है कि इस गिरोह ने कितने और लोगों को अपना शिकार बनाया है। अलवर में डॉक्टर के अपहरण की वारदात के बाद पुलिस की त्वरित कार्यवाही की भी तारीफ की जा रही है
1
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
GLGautam Lenin
Oct 25, 2025 03:21:51
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा जिला फलों के उत्पादन में निरंतर अपनी पहचान बना रहा है। राज्य सरकार के सहयोग और जिला प्रशासन के प्रयास में लोहरदगा के कई इलाकों को फल उत्पादन के लिए डेवलप किया है। लोहरदगा का बरही गांव कभी पथरीली भूमि और बंजर इलाके के लिए जाना जाता था। यहां के लोग रोजगार के लिए दूसरे राज्यों की ओर पलायन किया करते थे। लेकिन समय और लोगों की मेहनत ने अब इन पथरीली भूमि में मिठास उत्पन्न होने लगा हैं। यहां के किसान ईख की खेती कर आर्थिक रूप से संपन्न हो रहे हैं। जिस प्रकार मुजफ्फरपुर का लीची और हाजीपुर केला के लिए प्रचलित है। वैसे ही लोहरदगा का यह बरही इलाका धीरे-धीरे ईख उत्पादन में अपनी पहचान बना रहा है। वर्तमान समय में झारखंड के अलावा उड़ीसा, बिहार, छत्तीसगढ़ के अलावे अन्य राज्यों में भी ईख की निर्यात की जा रही है। छठ पर्व को लेकर प्रतिदिन सौ से ज्यादा वाहन बरही गांव से ईख लेकर दूसरे प्रदेश में जा रहा हैं। बरही का हर घर में ईख की खेती के लिए व्यापक रूप से जाना जाने लगा है। कभी यहां के मजदूरों को रोजगार नहीं मिलता था। लेकिन अब ईख की खेती के बाद इनके गांव में ही लोगों को नियमित रोजगार मिल रहा है। धीरे-धीरे यह गांव सफलता की ओर आगे बढ़ रहा है। छठ पर्व में इस गांव की ओर दूर दराज और दूसरे प्रदेशों से भी लोग पहुंचकर ईख की खरीदारी कर रहे हैं। यहां के किसान मिठास उत्पन्न कर काफी सफल कृषक के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं। इनके जीवन में खुशियां दिख रही है。
0
comment0
Report
RKRohit Kumar
Oct 25, 2025 03:21:11
Sheikhpura, Bihar:पहले चरण के मतदान को लेकर शेखपुरा जिला प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर लिया है। जबकि सेकेंड रेंडमाइजेशन का कार्य भी कर लिया गया। जिला प्रशासन की चुनाव को लेकर तैयारी पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। शेखपुरा समाहरणालय के मंथन सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान डीडीसी संजय कुमार, एसडीओ रोहित कर्दम ओर डीसीएलआर मृत्युजय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में डीएम आरिफ अहसन ने कहा कि नामांकन की प्रक्रिया के बाद जिले के दोनों विधानसभा में नौ - नौ प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। डीएम ने कहा कि इवीएम का सेकेंड रैडामाइजेशन कर लिया गया है और किस बुध पर कौन सा ईवीएम जायेगा इसकी प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। डीएम ने बताया कि दोनों विधानसभा के सभी बूथों पर वेवकारर्सटिंग की व्यवस्था की गई है और आरओ व जिला नियंत्रण कक्ष से वेवकास्टिंग के माध्यम से बूथ की सभी गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी। वही परजाइडिंग अफसर को हर दो घंटे पर मतदान का प्रतिशत की जानकारी मोबाइल फोन पर चुनाव आयोग के दिये गये ऐप पर देने को कहा गया है। डीएम ने बताया कि वोटरों को मतदान के लिए दिये जाने वाले पर्ची का वितरण का काम बीएलओ के माध्यम से किया जा रहा है। दोनों विधानसभा में अबतक 60 फीसदी वोटरों को पर्ची उपलब्ध करा दी गई है और शेष बचे वोटरों को भी जल्द ही पर्ची उपलब्ध करा दिया जाएगा। डीएम ने बताया कि जिला के सभी घाटों पर वोटर जागरुकता अभियान चलाया जायेगा और वोटरों को बोट देने के लिए प्रेरित किया जायेगा।
0
comment0
Report
MCManish Chaudary
Oct 25, 2025 03:20:51
Pithoragarh, Uttarakhand:गुंजी में अल्ट्रा मेराथन का आयोजन 2 नवम्बर को निर्धारित है। सुरक्षा कारणों से भारत-नेपाल-चीन सीमा से लगे क्षेत्र में गुंजी के आगे जाने वाले यात्रियों के लिए इनर लाइन परमिट जारी नहीं किए जाएंगे। पहचान पत्र, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट और पुलिस verification के बाद ही एसडीएम के माध्यम से ऑनलाइन इनर लाइन परमिट दिया जाता है। एडएम योगेंद्र सिंह ने बताया कि लगभग 13000 से 14000 फीट ऊँचाई पर गुंजी से जॉलिंगकॉंग तक एक अल्ट्रा मेराथन दौड़ का आयोजन होना है। यह आयोजन बड़ा है और प्रतिभागी संख्या अधिक होने की उम्मीद है। गुंजी हाई एल्टीट्यूड के कारण रहने-खाने की व्यवस्था सीमित है; अतः अल्ट्रा मेराथन के आयोजन तक ऑफिस कैलाश ॐ पर्वत दर्शन के लिये इशू किए जाने वाले इनर लाइन परमिट कल बंद कर दिए गए हैं ताकि लोगों को वहाँ पहुँचकर रहने-खाने में परेशानी न उठानी पड़े। मेराथन समाप्त होने के बाद परमिट पूर्व की तरह पुनः खुल जाएंगे।
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Oct 25, 2025 03:20:38
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में अवैध शराब कारोबारी के खिलाफ छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में तीन महिला पुलिसकर्मी समेत पांच लोग घायल हो गया। आपको बताते चले की भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौलाडीह में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौलाडीह की है।बताया जाता है कि भीठ पुल के समीप हुई इस घटना में एक चौकीदार समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। उपद्रवियों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर बरसाए और बीएसएफ वाहन के शीशे तोड़ डाले।पिकेट प्रभारी अकरम खान ने बताया कि पुलिस टीम अवैध शराब कारोबार के खिलाफ छापेमारी के लिए भीठ गांव जा रही थी। इसी दौरान भीठ पुल के पास कुछ शराब कारोबारियों ने पुलिस वाहन को रोक लिया और अचानक हमला कर दिया।हमले में जवान चिकू कुमार सिंह, मिंटू कुमार, राजू कुमार, चौकीदार रविंद्र कुमार तथा दो महिला कांस्टेबल घायल हो गईं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद भगवानपुर पीएचसी भेजा गया।सूत्रों के अनुसार, उपद्रवियों ने सड़क जाम कर पुलिस पर ईंट-पत्थर बरसाए और तीन राउंड फायरिंग की। जवाब में आत्मरक्षार्थ पुलिस की ओर से पांच राउंड हवाई फायरिंग की गई।घटना की सूचना मिलते ही तेघरा डीएसपी कृष्ण कुमार, भगवानपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, एसआई अजय कुमार सिंह, वीरपुर अंचलाधिकारी भाई वीरेंद्र समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और स्थिति को नियंत्रित किया।फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से दो महिला कारोबारियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।बाइट पिकेट प्रभारी अकरम खान
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Oct 25, 2025 03:19:39
Dungarpur, Rajasthan:हेडलाइन - रोडवेज बस पर पथराव, खिड़की का कांच तोड़कर सवारियों के पैरों में गिरा, सभी सुरक्षित एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र के हथाई गांव के पास बदमाशो ने एक बार फिर लूटपाट के इरादे से एक रोडवेज बस पर पथराव की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशो ने बस पर पत्थर मारे। जिससे बस के खिड़की के शीशे तोड़कर सवारियों के पैरों में गिरे। गनीमत रही बस में सवार लोगों को कोई चोट नहीं आई। लेकिन सवारी घटना से डर गए। वही दोवड़ा थाना पुलिस अब बदमाशो की तलाश कर रही है। बॉडी - दोवड़ा थाना क्षेत्र में डूंगरपुर से आसपुर रोड पर हथाई गांव के पास बीती रात को पथराव की वारदात हुई। डूंगरपुर से एक रोडवेज बस सवारियां लेकर आसपुर की तरफ जा रही थी। हथाई के पास पहुंचते ही बदमाशो ने अचानक से पथराव शुरू कर दिया। इससे पहले सवारी कुछ समझ पाते सभी लोग डर गए। ड्राइवर ने बस को बिना रोके हो ले गया। बदमाशो के फेंके गए खिड़कियों के कांच तोड़कर सवारियों के पैरों में गिरे। गनीमत रही कि पत्थर ओर टूटे कांच किसी भी सवारी को लगे नहीं। लेकिन एक यात्री बस में पत्थर दिखाते हुए वीडियो में नजर आ रहा है। उस समय बस में 30 से ज्यादा सवारी बैठी हुई थी। ड्राइवर अगर बस को मौके पर रोक देता तो बदमाश सवारियों से लूटपाट या अन्य किसी वारदात को अंजाम दे सकते थे। वही लोगो ने इसकी सूचना दोवड़ा थाना पुलिस को भी दी गई। फिलहाल पुलिस अब बदमाशो की तलाश कर रही है。 डूंगरपुर में बेखौफ हो रहे बदमाश डूंगरपुर जिले में बदमाशो को पुलिस का खौफ नहीं बचा है। इससे पहले भी पुनाली में भी एक निजी बस को रोककर कार सवार बदमाशो ने लूट की कोशिश की थी। वही गरडा गांव में एक युवक की मौत का बदला लेने परिजनों ने पिछले दिनोंआरोपी के घर पर चढ़ोतरा कर दिया था घरों ओर पथराव और तोड़फोड़ की थी मौके पर पहुंची पुलिस जब हमलावरों को पकड़कर लें जाने लगी तो पुलिस का रास्ता रोक लिया। पुलिस के साथ धक्का मुक्की व मारपीट करते हुए एक हमलावर को छुड़ा ले गए। पुलिस के साथ धक्का मुक्की ओर थानेदार के कान पर चोट भी आई। वही आसपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशो ने सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी पर लट्ठ से हमला कर दिया। पुलिस पर पूंजपुर में ड्यूटी पर तैनात था और बाइक पर बैठे बदमाश ने लट्ठ से हमले में पुलिसकर्मी यशपाल सिंह घायल हो गया था। हालांकि इस मामले में पुलिस ने 3 बदमाशो को गिरफ्तार किया है।
0
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Oct 25, 2025 03:19:23
Malda, West Bengal:ইঞ্জিনিয়ারিং এর ছাত্রকে তৃণমূল কার্যালয়ে তুলে নিয়ে গিয়ে মারধর।থানায় অভিযোগ তৃণমূল কাউন্সিলর তথা মালদার ইংরেজবাজার পুরসভার চেয়ারম্যান কৃষ্ণেন্দু নারায়ণ চৌধুরীর Wife কাকলী চৌধুরীর বিরুদ্ধে। অভিযোগ, সেই ইঞ্জিনিয়ারিং ছাত্রের বাবা বিজেপি নেতা এবং বিশ্ব হিন্দু পরিষদের সদস্য কাজল গোস্বামী, দলীয় ও সাংগঠনিক কাজে সক্রিয় হওয়ায় বার বার তাঁকে হুমকি শুনতে হয়েছে, এবারে তাঁর ওপর আক্রোশেই তাঁর ছেলের ওপর হামলা চালানো হয়। ঘটনার তদন্ত শুরু করেছে ইংরেজবাজার থানার পুলিশ। এই বিষয়ে বার বার কাকলী চৌধুরীর সঙ্গে ফোনে যোগাযোগ করার চেষ্টা করা হলেও তিনি ফোন রিসিভ করেন নি। অভিযোগ, কলকাতায় একটি ইঞ্জিনিয়ারিং কলেজের প্রথম বর্ষের ছাত্র সংবিদ গোস্বামী ইংরেজবাজার পুরসভার ৮ নম্বর ওয়ার্ডে রামকৃষ্ণ মিশনের ধারে রাস্তায় কয়েকজন বন্ধুদের সঙ্গে গল্প করছিলেন। সেই সময়ে কয়েকজন এসে তাঁকে জোর করে কলার ধরে তুলে নিয়ে যায় তৃণমূলের স্থানীয় ওয়ার্ড পার্টি অফিসে। সেখানে অভিযোগ, ৮ নম্বর ওয়ার্ডের তৃণমূল কাউন্সিলর কাকলী চৌধুরী এবং তাঁর কয়েকজন অনুগামী তাঁকে মারধর করে। অকথ্য মারধরে সে রক্তাক্ত হয়ে যায়।পরে তাঁর বাবা কাজল গোস্বামীর অভিযোগ, আগামীকাল গাজোলে শুভেন্দু অধিকারী আসছেন সেই নিয়ে তিনি সোশ্যাল মিডিয়ায় বার্তা দেন। সংগঠনের কাজে তিনি active। আর সেই কারণেই তাঁর পুত্রের ওপর হামলা।
0
comment0
Report
VSVISHAL SINGH
Oct 25, 2025 03:18:12
Noida, Uttar Pradesh:यूपी में मुस्लिम वोट बैंक को लेकर भाजपा की सेंधमारी से सपा परेशान यूपी में भाजपा के अल्पसंख्यक वर्ग को भी चुनावों में भागीदारी देने की योजना ने सपा को चिंतित कर दिया है ऐसे में उत्तर प्रदेश की मुस्लिम बाहुल्य सीटों को लेकर समाजवादी पार्टी नए सिरे से मंथन कर रही है. अखिलेश यादव ने अपने कोर मुस्लिम वोट बैंक को सहेजने के लिए खास प्लान बनाया है। उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी ने पंचायत चुनाव को 2027 के विधानसभा चुनाव की आधारशिला बना दिया है। बीजेपी ने इस बार मुसलमानों को साधने के लिए एक बड़ा सियासी दांव खेला है। मुस्लिम समुदाय, जो अब तक सपा, बसपा और कांग्रेस जैसी विपक्षी पार्टियों का पारंपरिक वोट बैंक माना जाता रहा है, अब बीजेपी के फोकस में आ गया है। पंचायत चुनाव के बहाने पार्टी ने मुसलमानों के बीच सीधी पैठ बनाने की रणनीति अपनाई है।बीजेपी ने इस बार यूपी पंचायत चुनाव में मुस्लिम उम्मीदवारों को समर्थन देने का फैसला लिया है। कुंवर बासित अली प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा यूपी भाजपा उत्तर प्रदेश में 2024 के उपचुनाव में रामपुर और कुंदरकी जैसी परंपरागत मुस्लिम बहुल सीटों पर हार का सामना करने के बाद सपा के सामने अब भाजपा की इस योजना से नई चुनौती पैदा हो गयी है।पंचायत चुनाव भले ही पार्टी चिन्ह पर न लड़े जाते हों, लेकिन गांव-गांव में संगठन को मजबूत करने और मतदाताओं से सीधे जुड़ने का यह बड़ा अवसर है। ऐसे में भाजपा के इस दांव से सपा में चिंता बढ़ गयी है ऐसे में सपा ने भी अल्पसंख्यक वर्ग के बीच जाकर भाजपा की अल्पसंख्यक विरोधी नीतियों को उजागर करने की योजना बना ली है
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Oct 25, 2025 03:17:45
0
comment0
Report
MCManish Chaudary
Oct 25, 2025 03:17:18
Pithoragarh, Uttarakhand:गुंजी मैं होने जा रहा हैँ अल्ट्रा मेराथन जिसको देखते हुए जिला प्रशासन नें किये आदि कैलाश ॐ पर्वत यात्रा मै यात्रियों के लिए इशू किये जाने वाले इनर लाइन परमिट बंद भारत नेपाल चीन तीनो देशों की सीमा से लगे बॉर्डर होने की वजह से सुरक्षा की दृस्टि से छियालेख से आगे गुंजी जाने वाले लोगो को जिला प्रशासन से लेना पड़ता हैँ इनर लाइन परमिट अपना पहचान पत्र, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट और पुलिस वेरिफिकेशन करवाने के बाद ही एस डी एम के माध्यम से ऑनलाइन इशू होता हैँ ये इनर लाइन परमिट ए डी एम योगेंद्र सिंह नें बताया की लगभग 13000 से 14000 फ़ीट की उच्चाई पर, गुंजी से जॉलिंगकॉंग तक एक अल्ट्रा मेराथन दौड़ का आयोजन 2 नवम्बर को आयोजित होना जा रही हैँ ये आयोजन काफी बड़ा आयोजन हैँ जिसमें काफी ज्यादा सख्या मैं लोगो के द्वारा प्रतिभाग किया जाना और बाहर से भी प्रतिभागियों नें आना हैँ गुंजी मैं काफी हाई अल्टीटुड मै ये आयोजन होना हैँ और काफी भारी संख्या मैं लोगो के द्वारा इसमें प्रतिभाग किया जाना और गुंजी हाई अल्टीटुड मैं होने की वजह से वहा लोगो के अकमंडेशन की व्यवस्था کاफ़ी सिमित हैँ वहां रहने खानें की व्यवस्था सिमित होने की वजह तक अल्ट्रा मेराथन के आयोजन तक आफिस कैलाश ॐ पर्वत के दर्सन के लिए इशू किये जाने वाले इनर लाइन परमिट कल बंद किया गया हैँ ताकि लोगो को वहा पहुंच कर रहने खाने मैं परेशानी का सामना ना करना पड़े मेराथन समाप्त होने के बाद फिर से परमिट सभी के लिए पूर्व की तरह खोल दिए जायँगे बाइट योगेंद्र सिंह ए डी एम
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Oct 25, 2025 03:17:06
0
comment0
Report
SGSagar Gaikwad
Oct 25, 2025 03:16:53
Nashik, Maharashtra:जमीन हडपून मागितली खंडणी; लोंडे पिता-पुत्रासह पाचजणांवर गुन्हा नाशिकच्या सातपूर येथील पबमधील गोळीबार प्रकरणात तुरुंगात असलेले संशयित आरोपी प्रकाश लोंढे, दीपक लोंढे व फरार असलेला भूषण लोंढे या पिता पुत्रासह अन्य पाच जणांवर फसवणुकीचा अजून एक गुन्हा सातपूर पोलिस ठाण्यात दाखल करण्यात आलाय...जमीन बळकावून खंडणी मागितल्याच्या प्रकरणात तिघांवर गुन्हा दाखल झाला आहे. जमीन बळकावून खंडणी मागितल्याचा हा आठवडाभरातील दुसरा लोंढे याच्यावर दाखल झाला आहे. फिर्यादी शाहू बाबूराव म्हस्के यांची सातपूर शिवारातील सर्व्हे नंबर १८३/१ मध्ये २३ गुंठे शेतजमीन आहे. जमीन विकण्याचा प्रयत्न झाला असता प्रकाश लोंढे यांनी ते सांगतील, त्याच भावात व त्यांनाच विकण्याचे शाहू म्हस्के यांना सांगितले. ही जमीन मी कोणालाही खरेदी करू देणार नाही, अशी धमकी लोंढे यांनी शाहू म्हस्के यांना दिली. पुढील तपास वरिष्ठ पोलिस निरीक्षक प्रकाश अहिरे करीत आहेत. लोंढे यांच्यासह शोभा म्हस्के, राहुल म्हस्के, शोभा म्हस्के, बेबाबाई चव्हाण, यशवंत चव्हाण यांच्यावर देखील गुन्हा दाखל करण्यात आला आहे...
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top