Back
रोडवेज बस पर पथराव: खिड़की टूटने से सवारियों के पैर गिरे, सभी सुरक्षित
ASAkhilesh Sharma
Oct 25, 2025 03:19:39
Dungarpur, Rajasthan
हेडलाइन - रोडवेज बस पर पथराव, खिड़की का कांच तोड़कर सवारियों के पैरों में गिरा, सभी सुरक्षित
एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र के हथाई गांव के पास बदमाशो ने एक बार फिर लूटपाट के इरादे से एक रोडवेज बस पर पथराव की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशो ने बस पर पत्थर मारे। जिससे बस के खिड़की के शीशे तोड़कर सवारियों के पैरों में गिरे। गनीमत रही बस में सवार लोगों को कोई चोट नहीं आई। लेकिन सवारी घटना से डर गए। वही दोवड़ा थाना पुलिस अब बदमाशो की तलाश कर रही है।
बॉडी - दोवड़ा थाना क्षेत्र में डूंगरपुर से आसपुर रोड पर हथाई गांव के पास बीती रात को पथराव की वारदात हुई। डूंगरपुर से एक रोडवेज बस सवारियां लेकर आसपुर की तरफ जा रही थी। हथाई के पास पहुंचते ही बदमाशो ने अचानक से पथराव शुरू कर दिया। इससे पहले सवारी कुछ समझ पाते सभी लोग डर गए। ड्राइवर ने बस को बिना रोके हो ले गया। बदमाशो के फेंके गए खिड़कियों के कांच तोड़कर सवारियों के पैरों में गिरे। गनीमत रही कि पत्थर ओर टूटे कांच किसी भी सवारी को लगे नहीं। लेकिन एक यात्री बस में पत्थर दिखाते हुए वीडियो में नजर आ रहा है। उस समय बस में 30 से ज्यादा सवारी बैठी हुई थी। ड्राइवर अगर बस को मौके पर रोक देता तो बदमाश सवारियों से लूटपाट या अन्य किसी वारदात को अंजाम दे सकते थे। वही लोगो ने इसकी सूचना दोवड़ा थाना पुलिस को भी दी गई। फिलहाल पुलिस अब बदमाशो की तलाश कर रही है。
डूंगरपुर में बेखौफ हो रहे बदमाश
डूंगरपुर जिले में बदमाशो को पुलिस का खौफ नहीं बचा है। इससे पहले भी पुनाली में भी एक निजी बस को रोककर कार सवार बदमाशो ने लूट की कोशिश की थी। वही गरडा गांव में एक युवक की मौत का बदला लेने परिजनों ने पिछले दिनोंआरोपी के घर पर चढ़ोतरा कर दिया था घरों ओर पथराव और तोड़फोड़ की थी मौके पर पहुंची पुलिस जब हमलावरों को पकड़कर लें जाने लगी तो पुलिस का रास्ता रोक लिया। पुलिस के साथ धक्का मुक्की व मारपीट करते हुए एक हमलावर को छुड़ा ले गए। पुलिस के साथ धक्का मुक्की ओर थानेदार के कान पर चोट भी आई। वही आसपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशो ने सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी पर लट्ठ से हमला कर दिया। पुलिस पर पूंजपुर में ड्यूटी पर तैनात था और बाइक पर बैठे बदमाश ने लट्ठ से हमले में पुलिसकर्मी यशपाल सिंह घायल हो गया था। हालांकि इस मामले में पुलिस ने 3 बदमाशो को गिरफ्तार किया है।
1
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRavi sharma
FollowOct 25, 2025 05:45:250
Report
SMSubhasis Mandal
FollowOct 25, 2025 05:45:160
Report
YSYeswent Sinha
FollowOct 25, 2025 05:40:530
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowOct 25, 2025 05:40:270
Report
MSManish Sharma
FollowOct 25, 2025 05:40:150
Report
DSDM Seshagiri
FollowOct 25, 2025 05:40:010
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowOct 25, 2025 05:39:471
Report
MSManish Shanker
FollowOct 25, 2025 05:39:382
Report
MCMoumita Chakraborty
FollowOct 25, 2025 05:39:230
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowOct 25, 2025 05:39:110
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowOct 25, 2025 05:38:590
Report
ASAMIT SONI
FollowOct 25, 2025 05:38:450
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowOct 25, 2025 05:38:330
Report
MGMohd Gufran
FollowOct 25, 2025 05:38:220
Report
RNRajesh Nilshad
FollowOct 25, 2025 05:38:080
Report
