Back
राजस्थान के विकास के लिए केंद्र मंत्रियों से महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक
BDBabulal Dhayal
Nov 13, 2025 16:31:39
Jaipur, Rajasthan
राजस्थान को विकास के नए आयाम देने के लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की सार्थक पहल
केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर प्रदेश के शहरी विकास, ऊर्जा, जल परियोजनाओं एवं कौशल विकास पर की चर्चा
- राजस्थान में सौर ऊर्जा की अपार संभावनाओं के मद्देनजर विद्युत निकासी के सुदृढ़ीकरण को लेकर हुई अहम चर्चा
- फिरोजपुर फीडर रिलाइनिंग व रामजल सेतु लिंक परियोजना पर हुआ मंथन
विकसित राजस्थान के संकल्प को पूरा करने की दिशा में बड़ा दिन
सीएम भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात
बिजली तंत्र के सुदृढीकरण से लेकर मेट्रो की अगले फेज पर चर्चा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल एवं केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा राज्य मंत्री श्री जयंत चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास को नए आयाम देने की दिशा में शहरी विकास, ऊर्जा, जल परियोजनाओं एवं कौशल विकास से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल से भेंट के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी की। बैठक में राजस्थान में भारत के सौर ऊर्जा लक्ष्यों को पूरा करने की अपार संभावनाओं को देखते हुए विद्युत निकासी के सुदृढ़ीकरण को लेकर सार्थक चर्चा की गई।
टॉवर बेस मुआवजा दर, डी.एल.सी. की 400 प्रतिशत तक
बैठक में अवगत कराया गया कि किसानों के हित में टॉवर बेस मुआवजा दर को डी.एल.सी. दर के 400 प्रतिशत तक बढ़ाया गया है, जबकि कॉरिडोर मुआवजा ग्रामीण क्षेत्रों में 30 प्रतिशत, नगरपालिका क्षेत्रों में 45 प्रतिशत तथा नगर निगम क्षेत्रों में 60 प्रतिशत निर्धारित किया गया है।
डिस्कॉम्स की ए.टी. एण्ड सी. हानियों में आ रही कमी
बैठक में यह भी बताया गया कि ए.टी. एण्ड सी. हानियों में लगातार कमी आ रही है। इसी क्रम में जयपुर एवं अजमेर डिस्कॉम अब 15 प्रतिशत के स्तर से नीचे आ चुके हैं। साथ ही, आर.डी.एस.एस. योजना के क्रियान्वयन की गति में सुधार किया गया है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के ऊर्जा विकास में सहयोग के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। साथ ही, उन्होंने जयपुर मेट्रो के चरण-2 की डीपीआर स्वीकृति को लेकर भी विस्तृत चर्चा की।
मुख्यमंत्री की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाकात
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से मुलाकात के दौरान प्रदेश में जल आपूर्ति, जल संचयन सहित जल परियोजनाओं पर वार्ता की। दोनों के मध्य फिरोजपुर फीडर रिलाइनिंग एवं रामजल सेतु लिंक परियोजना की प्रगति को लेकर सार्थक चर्चा हुई। इस दौरान प्रदेश में चल रहे कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान की सफलता की सराहना की गई।
मुख्यमंत्री की केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री से मुलाकात
इसके बाद मुख्यमंत्री शर्मा ने केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी से भी मुलाकात की। इस दौरान दोनों के मध्य केंद्र सरकार के सहयोग से राजस्थान को स्किल डवलपमेंट हब बनाने से जुड़े रोडमैप पर चर्चा की गई。
148
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PPPraveen Pandey
FollowNov 13, 2025 18:18:2185
Report
PPPraveen Pandey
FollowNov 13, 2025 18:18:0097
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowNov 13, 2025 18:17:3021
Report
HHHarvinder Harvinder
FollowNov 13, 2025 18:16:5552
Report
PPPraveen Pandey
FollowNov 13, 2025 18:16:45113
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowNov 13, 2025 18:16:2026
Report
VSVishnu Sharma
FollowNov 13, 2025 18:15:4975
Report
MGMOHIT Gomat
FollowNov 13, 2025 18:15:2620
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowNov 13, 2025 18:03:2591
Report
ASANIMESH SINGH
FollowNov 13, 2025 18:03:11171
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 13, 2025 18:02:53116
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 13, 2025 18:02:2081
Report
NTNagendra Tripathi
FollowNov 13, 2025 18:02:06106
Report
YNYogesh Nagarkoti
FollowNov 13, 2025 18:01:4795
Report
PKPrashant Kumar
FollowNov 13, 2025 18:01:3183
Report