Back
मुंगेर में कल मतगणना: सुरक्षा के बड़े इंतजाम, विजय जुलूस रोक
PKPrashant Kumar
Nov 13, 2025 18:01:31
Munger, Bihar
मुंगेर में कल होगी मतगणना, प्रशासन ने पूरी की तैयारी
डीएम बोले– विजय जुलूस निकालने पर रोक, एसपी ने कहा– हर स्थिति से निपटने को पुलिस तैयार
मुंगेर: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रथम चरण की मतगणना शुक्रवार को होगी। इसको लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पीणीकर तथा पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने गुरुवार को सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि मतगणना आर.डी. एंड डी.जे. कॉलेज परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में होगी। तीनों विधानसभा क्षेत्रों — तारापुर, मुंगेर और जमालपुर — के लिए 14-14 टेबल मतगणना हेतु तथा 5 टेबल बैलेट पेपर की गिनती के लिए बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि तारापुर में 30 राउंड, मुंगेर में 29 राउंड और जमालपुर में 28 राउंड की मतगणना होगी।
डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मतगणना कर्मियों को मोबाइल या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मतगणना कार्य सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगा। इसके लिए 300 से 400 कर्मियों की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि विजयी प्रत्याशी पर विजय जुलूस निकालने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही शहर में यातायात व्यवस्था में आवश्यक परिवर्तन किए गए हैं ताकि आम नागरिकों को असुविधा न हो।
वहीं, एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि मतगणना के दौरान 500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। विभिन्न स्थानों पर ड्रॉप गेट बनाकर सघन जांच की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि काउंटिंग हॉल में प्रवेश से पूर्व जांच अनिवार्य होगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए वॉटर कैनन और टीयर गैस की व्यवस्था रखी गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowDec 13, 2025 16:46:260
Report
PSPrince Suraj
FollowDec 13, 2025 16:45:560
Report
RSRahul shukla
FollowDec 13, 2025 16:45:460
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowDec 13, 2025 16:45:360
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 13, 2025 16:45:260
Report
PCPranay Chakraborty
FollowDec 13, 2025 16:33:110
Report
AMANIL MOHANIA
FollowDec 13, 2025 16:32:590
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowDec 13, 2025 16:32:44Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में अतिक्रमण हटाने पर विरोध; JCB का शीशा टूटा, कानूनी कदम की तैयारी
0
Report
PSPritesh Sharda
FollowDec 13, 2025 16:32:210
Report
MDMahendra Dubey
FollowDec 13, 2025 16:31:510
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowDec 13, 2025 16:31:270
Report
NLNitin Luthra
FollowDec 13, 2025 16:31:120
Report
TCTanya chugh
FollowDec 13, 2025 16:30:13Delhi, Delhi:दिल्ली में ग्राफ पर लागू होने के बाद स्कूलों को नोटिस जारी किया गया कि नौवीं क्लास तक क्लासेस हाइब्रिड मोड में चलेंगे
0
Report