Back
दिलचस्प गैस संकट: राजस्थान में डिलीवरी 40 दिनों तक पहुंच रही देरी
DGDeepak Goyal
Mar 20, 2026 08:09:53
Jaipur, Rajasthan
दीपक गोयल-जयपुर
रसोई की आंच अब सिर्फ सिलेंडर पर नहीं, हालात पर भी निर्भर होने लगी है…राजस्थान में गैस का गणित बिगड़ गया है….नियमों का इंतज़ार, सप्लाई में कटौती और बढ़ता डिलीवरी टाइम…यानी अब सिलेंडर खत्म होने से पहले नहीं, बल्कि सिस्टम के हिसाब से खाना पकाना होगा…25 दिन का नियम पहले से था…अब उस पर 15 दिन की देरी और जुड़ गई है…ऐसे में हर घर के सामने वही सवाल गैस पहले खत्म होगी या सिलेंडर पहले पहुंचेगा…देखिए रिपोर्ट…
राजस्थान में रसोई गैस अब सिर्फ एक जरूरत नहीं, बल्कि हर घर की टेंशन बनती जा रही है। आम उपभोक्ता पहले ही नियमों में बंधा हुआ है...एक सिलेंडर की डिलीवरी के بعد अगली बुकिंग के लिए 25 दिन का इंतज़ार अनिवार्य है। यानी जैसे ही नया सिलेंडर घर पहुंचता है, उसी दिन से अगली बुकिंग की उलटी गिनती शुरू हो जाती है।
अब इस तय व्यवस्था पर नया दबाव आ गया है। तेल कंपनियों ने सप्लाई में करीब 20 प्रतिशत कटौती का फैसला लिया है, जिससे पूरा गणित बिगड़ गया है। पहले जहां बुकिंग के 5 से 7 दिन के भीतर सिलेंडर मिल जाता था, वहीं अब यही इंतज़ार बढ़कर 15 दिन या उससे ज्यादा हो सकता है। यानी एक उपभोक्ता के लिए पूरा चक्र अब लगभग 40 दिन का हो गया है…..25 दिन का अनिवार्य इंतज़ार और बुकिंग के बाद 10 से 15 दिन की डिलीवरी। ऐसे में अगर गैस की खपत थोड़ी भी बढ़ती है, तो सिलेंडर खत्म होने और नए सिलेंडर के आने के बीच का अंतराल परेशानी खड़ी कर सकता है। इस संकट की वजह अंतरराष्ट्रीय हालात हैं। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक ऊर्जा सप्लाई चेन को प्रभावित किया है। भारत, जो अपनी गैस जरूरतों के लिए बड़े पैमाने पर आयात पर निर्भर है, इसका असर अब राज्यों तक महसूस कर रहा है। इसी के चलते राजस्थान के 1300 से ज्यादा गैस वितरकों को सीमित सप्लाई में काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
जयपुर सहित प्रदेश में हालात का असर अब जमीन पर दिखने लगा है। एक तरफ गैस बुकिंग कराने वालों की कतार बढ़ रही है, तो दूसरी तरफ तेल कंपनियों के सप्लाई के कोटे में कमी के मैसेज ने साफ कर दिया है कि बुकिंग के बाद भी डिलीवरी में देरी होगी। एलपीजी सिलेंडर, जो अब तक एक हफ्ते में घर पहुंच जाता था, अब पंद्रह दिन या उससे ज्यादा का समय ले सकता है। जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर जैसे बड़े शहरों में खपत ज्यादा होने के कारण सबसे पहले दबाव बढ़ने के संकेत हैं। वितरकों के सामने चुनौती है कि सीमित स्टॉक में सभी उपभोक्ताओं तक संतुलित सप्लाई बनाए रखें, जबकि आम आदमी की चिंता यही है कि गैस खत्म होने से पहले अगला सिलेंडर पहुंचेगा या नहीं। अगर स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है, तो सिर्फ देरी ही नहीं, बल्कि बाजार में गड़बड़ी और कालाबाजारी का खतरा भी बढ़ सकता है। महंगाई से जूझ रही आम जनता के लिए यह स्थिति और मुश्किलें खड़ी कर सकती है। होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर भी सतर्क हो गया है, क्योंकि घरेलू गैस की कमी का असर कमर्शियल सप्लाई तक पहुंच सकता है।
बहरहाल,सबसे बड़ी जरूरत है घबराहट से बचने की। समय रहते बुकिंग कराना, गैस का सोच-समझकर इस्तेमाल करना और अनावश्यक स्टॉकिंग से बचना ही फिलहाल आम उपभोक्ता के लिए सबसे सुरक्षित रास्ता है। अब नजरें सरकार और रसद विभाग पर हैं, कि वे इस चुनौती के बीच सप्लाई सिस्टम को कितना पारदर्शी और संतुलित बनाए रख पाते हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
GYGAUKARAN YADU
FollowMar 20, 2026 09:26:420
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 20, 2026 09:26:230
Report
KSKashish Singh
FollowMar 20, 2026 09:25:400
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 20, 2026 09:25:010
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowMar 20, 2026 09:24:430
Report
KSKashish Singh
FollowMar 20, 2026 09:24:26Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 20, 2026 09:24:170
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowMar 20, 2026 09:23:570
Report
ADAnup Das
FollowMar 20, 2026 09:21:360
Report
AOAjay Ojha
FollowMar 20, 2026 09:19:370
Report
ASAJEET SINGH
FollowMar 20, 2026 09:19:190
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 20, 2026 09:19:040
Report
KBKuldeep Babele
FollowMar 20, 2026 09:18:400
Report
GSGajendra Sinha
FollowMar 20, 2026 09:18:030
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 20, 2026 09:17:340
Report