Back
GSI के 175 वर्ष पर जयपुर में एक अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी, मंत्री ने किया संबोधन
DRDamodar Raigar
Nov 20, 2025 08:15:49
Jaipur, Rajasthan
भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) के 175 वर्ष पूर्ण होने पर जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय खान एवं कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी शामिल हुए. ADG & HOD विजय वी. मुगल, देश–विदेश से आए वैज्ञानिक, शोधकर्ता, जियोलॉजिस्ट, नीति विशेषज्ञ और संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए. राजस्थान अंतर्राष्ट्रीय केंद्र (RIC) जयपुर में 'अतीत की खोज, भविष्य का निर्माण' थीम पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया. बडी मात्रा में खनिज का राज्य है राजस्थान—भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण पर संगोष्ठी के दौरान केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी का संबोधन करते हुए कहा कि राजस्थान अपनी खूबसूरती ही नहीं, बल्कि खनिज संपदा के लिए भी देश का गौरव है. उन्होंने कहा कि किशनगढ़ का मार्बल विश्वभर में प्रसिद्ध है और प्रदेश की धरोहर को देखने दुनिया भर से पर्यटक आते हैं. उन्होंने बताया कि राजस्थान में प्रचुर मात्रा में खनिज मौजूद हैं और हाल में मिली तेल खोज भारत के ऊर्जा भविष्य को सुरक्षित करेगी. मंत्री रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न को रेखांकित करते हुए कहा कि लक्ष्य है—'2047 तक विकसित भारत', जिसके लिए मंत्र है: रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म. खनन क्षेत्र में बड़े बदलाव—मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि 2019 की नई खनिज नीति में पूर्ण पारदर्शिता की गई है. उन्होंने बताया कि भारत अब ग्राउंड लेवल एक्सप्लोरेशन से आगे बढ़कर AI, मशीन लर्निंग, ड्रोन मैपिंग, एडवांस्ड इमेजिंग और 3D मॉडलिंग जैसी आधुनिक तकनीकों से खनन क्षेत्र में तेजी ला रहा है. तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्था की जरूरतों को पूरा करने के लिए, उन्होंने एक्सप्लोरेशन की गति बढ़ाने, तकनीकी-प्रशासनिक बाधाएं दूर करने और उच्च गुणवत्ता वाली जियोलॉजिकल रिपोर्ट तैयार करने पर जोर दिया. क्रिटिकल मिनरल्स में भारत की बढ़ती भूमिका—मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि दुनिया आज स्थिर और भरोसेमंद साझेदार की तलाश में है, भारत के पास अवसर है कि वह क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व स्थापित करे. उन्होंने बताया कि केंद्रीय खान मंत्रालय, PSUs और अंतरराष्ट्रीय सहयोगी मिलकर देश को ग्लोबल मिनरल जियो-पॉलिटिक्स में महत्वपूर्ण स्थान दिलाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं. जियोलॉजिस्ट्स और वैज्ञानिकों के योगदान को किया सलाम—मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के वैज्ञानिकों ने कश्मीर से कन्याकुमारी, हिमालय से लेकर रेगिस्तानों तक और जंगलों से तटीय इलाकों तक कठिन परिस्थितियों में काम कर भारत की खनिज खोज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. उन्होंने कहा कि आने वाले 25 वर्ष भारत की ऊर्जा और खनिज सुरक्षा के लिए निर्णायक होंगे. मंत्री ने GSI के 175 वर्षों की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि 'आपकी प्रतिबद्धता, परिश्रम और समर्पण ने भारत को मजबूत बनाया है'—आने वाली पीढ़ियों के सपनों को रोशनी देने वाली नई खोजें इसी भावना से निकले.
169
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KSKULWANT SINGH
FollowNov 20, 2025 09:22:280
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowNov 20, 2025 09:21:240
Report
0
Report
AMANIL MOHANIA
FollowNov 20, 2025 09:20:560
Report
BSBhanu Sharma
FollowNov 20, 2025 09:20:060
Report
PKPradeep Kumar
FollowNov 20, 2025 09:19:450
Report
WMWaqar Manzoor
FollowNov 20, 2025 09:19:270
Report
PSPradeep Soni
FollowNov 20, 2025 09:19:190
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowNov 20, 2025 09:19:030
Report
VCVikash Choudhary
FollowNov 20, 2025 09:18:500
Report
SDShankar Dan
FollowNov 20, 2025 09:17:540
Report
AMAnkit Mittal
FollowNov 20, 2025 09:17:410
Report
AKAtul Kumar
FollowNov 20, 2025 09:17:260
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowNov 20, 2025 09:17:070
Report
NMNitesh Mishra
FollowNov 20, 2025 09:16:470
Report