Back
गोविंददेवजी मंदिर में होली इस बार राजभोग के बाद शुरू, चंद्रग्रहण के असर के साथ
DGDeepak Goyal
Feb 27, 2026 13:21:19
Jaipur, Rajasthan
एंकर-फाल्गुन की बयार चल चुकी है....हवाओं में अबीर घुल चुका है....और जयपुर की धड़कन कहे जाने वाले गोविंददेवजी मंदिर के आंगन से एक बड़ी खबर आ गई है......जिस होली को लेकर भक्तों के मन में असमंजस था.....अब वो रंगों की तरह साफ हो चुका है.......इस बार ठाकुरजी के दरबार में राजभोग के बाद बजेगी फाग की धुन.....उड़ेगा गुलाल.......और आस्था खुद रंगों में भीगती नजर आएगी........लेकिन साथ ही बदलेगी दर्शन व्यवस्था......चंद्रग्रहण का भी रहेगा असर......और भीड़ को संभालने के लिए विशेष इंतज़ाम.......तो कैसी होगी इस बार गोविंददेवजी की होली...क्या रहेगा पूरा कार्यक्रम.....देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट।
वीओ-1- फाल्गुन की फुहार और भक्ति के रंगों के बीच शहर आराध्य ठाकुरजी के दरबार में होली खेलने को लेकर चल रहा असमंजस आखिरकार खत्म हो गया है। मंदिर प्रबंधन ने स्पष्ट कर दिया है कि 2 मार्च को राजभोग झांकी के बाद मंदिर प्रांगण में पारंपरिक होली खेली जाएगी। ठाकुरजी को गुलाल अर्पित किया जाएगा और भक्त उनके समक्ष रंग-भक्ति में सराबोर होंगे। होली पर्व पर दर्शनार्थियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 2 से 4 मार्च तक दर्शन व्यवस्था दिवाली और देवउठनी एकादशी की तर्ज पर रहेगी। दो मार्च को होली पर्व पर मंगला झांकी में ठाकुर जी भक्तों को 2.30 घंटे तक दर्शन देंगे। इसके अलावा तीन मार्च को खग्रास चंद्रग्रहण के कारण भी कई बदलाव किए हैं।
होली पर 2 मार्च को राजभोग आरती सुबह 10:45 बजे खुलेगी। राजभोग आरती के बाद होली खेली जाएगी। होली के शुभ अवसर पर पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। सफेद जामा पोशाक में ठाकुरजी और राधारानी को सोने की और सखियों को चांदी की पिचकारी हाथों में थमाएंगे। ठाकुरजी और राधारानी को गुलाल अर्पित करेंगे। फिर ठाकुरजी और राधारानी को पतासे का भोग लगाकर आरती की जाएगी। इसके बाद ठाकुरजी की होली शुरू होगी। सर्वप्रथम ठाकुरजी और राधारानी की केसर जल, गुलाब व इत्र जल की पिचकारी शुरू की जाएगी। पहले ठाकुरजी के साथ तीन तरह के फूलों से होली खेली जाएगी। फिर केसर, गुलाब और इत्र जल की पिचकारी से और अंत में पांच रंग लाल, हरा, गुलाबी, पीला और सफेद रंग की गुलाल से ठाकुरजी के साथ होली खेली जाएगी। शाम को गौरांग महाप्रभु का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। ग्वाल झांकी के बाद गौर गोविंद का अभिषेक किया जाएगा। विभिन्न तरह के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा।
::::::::::::::::::::::
दो मार्च को यह रहेगा झांकियों का समय
मंगला—सुबह 4 से 6.30
धूप— सुबह 7.00 से 8.45
शृंगार—सुबह 9.30 से 10.15
राजभोग—सुबह 10.45 से 11.30
ग्वाल—शाम 4.45 से 5.15
संध्या और अभिषेक दर्शन— शाम 5.45 से 7.15
शयन—शाम 7.45 से रात 8.30 बजे तक
(इसी दिन राजभोग झांकी के बाद भक्त ठाकुर जी के समक्ष होली खेल सकेंगे। झांकी के दौरान ठाकुर जी को गुलाल अर्पण किया जाएगा। )
::::::::::::::::::::::
तीन मार्च खग्रास चंद्रग्रहण
तीन मार्च को चन्द्रग्रहण रहेगा.....दोपहर में ग्रहणकाल के विशेष दर्शन के बाद अगले दर्शन चार मार्च को सुबह मंगला झांकी में होंगे। तीन मार्च को ग्वाल, संध्या और शयन झांकी में दर्शन नहीं होंगे। ग्रहण पर्वकाल में झांकी के अनुसार ठाकुर जी के दर्शनों के लिए पट खुले रहेंगे। परिक्रमा भी न करने की अपील मंदिर प्रबंधन ने की है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चे, रोगियों और बुजुर्गों को मंदिर में न आने की अपील की है।
::::::::::::::::::::::
चार मार्च को झांकियों का यह रहेगा समय
मंगला—सुबह 4 से 5.15
धूप— सुबह 7.30 से 8.45
शृंगार—सुबह 9.30 से 10.15
राजभोग—सुबह 10.45 से 11.15
ग्वाल—शाम 4.45 से 5.15
संध्या और अभिषेक दर्शन— शाम 5.45 से 6.45
शयन—रात 8 से 8.15 बजे तक
::::::::::::::::::::::
दो से चार मार्च तक ये रहेगी दर्शनों की व्यवस्था
—दर्शनार्थियों का प्रवेश जलेब चौक से होते हुए मंदिर के मुख्य द्वार से होगा
—निकासी की व्यवस्था जय निवास उद्यान की ओर से होगी
—जूते चप्पल खोलने की व्यवस्था नहीं रहेगी
—दो लाइनों के जरिए प्रवेश कर सकेंगे भक्त
::::::::::::::::::::::
बहरहाल, आस्था के रंग, भक्ति का गुलाल और ठाकुरजी के चरणों में फाल्गुनी उमंग…इस बार गोविंददेवजी के दरबार में होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि श्रद्धा, अनुशासन और परंपरा का संगम बनेगी। जयपुर की धड़कन माने जाने वाले इस मंदिर में भक्त रंग से पहले भक्ति में भीगते नजर आएंगे। फाल्गुन की इस बेला में जब पूरा शहर रंगों में सराबोर होगा, तब गोविंद के दरबार में भी भक्ति का गुलाल उड़ता नजर आएगा। यहाँ होली सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि परंपरा और प्रेम का जीवंत प्रतीक है जहां हर रंग में बसते हैं.....दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 27, 2026 14:48:110
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 27, 2026 14:48:010
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 27, 2026 14:47:310
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowFeb 27, 2026 14:47:17Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में CPR ने एक शख्स की जान बचा ली। युवक हाइटेंशन लाइन की चपेट में आगया था। जिसके बाद वहां एक शख्स देवदूत बनकर आया और CPR देकर उसकी जान बचा ली। लोग उस शख्स की तारीफ कर रहे हैं।
0
Report
RSRajkumar Singh
FollowFeb 27, 2026 14:47:070
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowFeb 27, 2026 14:46:260
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 27, 2026 14:45:510
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 27, 2026 14:45:390
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowFeb 27, 2026 14:35:430
Report
