Back
कल से राजस्थान के किसानों के लिए MSP पर चना और सरसों की खरीद शुरू
ACAshish Chauhan
Mar 24, 2026 06:20:56
Jaipur, Rajasthan
कल से राजस्थान के किसानों को राहत, MSP पर अन्नदाताओं से चना और सरसों की खरीद होगी
जयपुर-राजस्थान के किसानों को कल से राहत मिलेगी. न्यूनतम समर्थन मूल्य पर राज्य में कल से खरीद शुरू होगी. इसके लिए खरीद केंद्रों पर तैयारियां पूरी हो गई है. जिन किसानों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है उन्हें MSP चना और सरसों की खरीद होगी. आखिरकार किस समर्थन मूल्य पर किस उपज की खरीद होगी.
MSP पर रबी की उपज खरीदेगी सरकार-
मरुधरा के अन्नदाताओं से राज्य सरकार MSP पर रबी की उपज खरीदेगी. किसानों की उनकी उपज का उचित दाम मिल सके, इसलिए केंद्र सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद कर रही है. राजस्थान में कल से उपज की खरीद होगी. इसके लिए सहकारिता विभाग ने राजफैड के जरिए खरीद केंद्र बनाए है. राज्य सरकार किसानों से सरसों और चने की न्यूनतम समर्थन पर खरीद करेगी. राजफेड के चार क्षेत्रीय कार्यालयों कोटा, अजमेर, भरतपुर और श्रीगंगानगर में कल से खरीद शुरू होगी. केंद्र सरकार द्वारा सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 6,200 रुपये प्रति क्विंटल और चने का समर्थन मूल्य 5,875 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है. state में सरसों की 13.78 लाख मीट्रिक टन और चने की 5.53 लाख मीट्रिक टन खरीद की सीमा निर्धारित की गई है. विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिलेवार सीमा ऑनलाइन उपलब्ध करवा दी गई है. अजमेर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाले 19 जिलों में NCCF द्वारा और जयपुर, उदयपुर, श्रीगंगानगर और भरतपुर क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाले 22 जिलों में नेफेड द्वारा खरीद कार्य करवाया गया. बाकी जिलों में 1 अप्रैल से खरीद होगी.
क्षेत्रीय कार्यालयों के अंतर्गत जिले, जिसमें कल से खरीद होगी-
श्रीगंगानगर- श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़
भरतपुर - भरतपुर, अलवर, खैरथल-तिजारा, डीग, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर
अजमेर - अजमेर, नागौर, भीलवाड़ा, ब्यावर, कुचामन-डीडवाना
कोटा - कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़
असुविधा के लिए कॉल सेंटर-
सरसों और चना विक्रय के इच्छुक किसान स्वयं QR code scan कर या e-Mitra के माध्यम से पंजीकरण करवा सकेंगे. समर्थन मूल्य पर ख़रीद किसानों की आधार आधारित बायोमेट्रिक पहचान के माध्यम से ही की जाएगी. केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार Nafed और NCCF के लिए समर्थन मूल्य पर ख़रीद 60 दिवस की अवधि में की जाएगी. किसान पहले की तरह FAQ गुणवत्ता मानदंडों के अनुरूप अपनी फसल क्षेत्र की क्रय-विक्रय और ग्राम सेवा सहकारी समिति केन्द्र पर विक्रय कर सकेंगे. किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसके लिए राजफेड में कॉल सेंटर 18001806001 स्थापित किया गया है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 24, 2026 07:37:450
Report
AVArun Vaishnav
FollowMar 24, 2026 07:37:280
Report
PGPARAS GOYAL
FollowMar 24, 2026 07:35:580
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowMar 24, 2026 07:35:450
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 24, 2026 07:35:240
Report
APAbhay Pathak
FollowMar 24, 2026 07:34:400
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 24, 2026 07:33:35Noida, Uttar Pradesh:जनपद के फिताडी गांव के अग्निकांड पर बाइट
0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
FollowMar 24, 2026 07:33:020
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 24, 2026 07:31:280
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 24, 2026 07:31:150
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 24, 2026 07:31:060
Report
MSManish Sharma
FollowMar 24, 2026 07:30:560
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 24, 2026 07:30:390
Report