Back
डोटासरा का जोरदार तंज, जोगाराम पटेल को कहा—'मेरे बीच में बोलोगे, चौकड़ी भुला दूंगा'
VSVishnu Sharma
Feb 26, 2026 15:01:31
Jaipur, Rajasthan
डोटासरा का धमाल, जोगाराम को धमकी - ''मेरे बीच में बोलोगे, तो चौकड़ी भुला दूंगा'', दिलावर पर तंज ''शिक्षा का श नहीं समझता मंत्री'' कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने गुरुवार को विधानसभा में शब्द बाणों से धमाल मचाया। डोटासरा ने सरकार पर हार के डर से पंचायत चुनाव नहीं कराने का आरोप तो लगाया ही, वहीं मंत्रियों को भी आड़े हाथ लिया। संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल से बोले ''मेरे बीच में बोलोगे, तो चौकड़ी भुला दूंगा'', दिलावर पर तंज ''शिक्षा का श नहीं समझता ऐसे व्यक्ति को शिक्षा मंत्री दिया''। इतना ही नहीं उन्होंने सरकार की योजनाओं की पोल भी खोल कर रख दी। विधान सभा में ग्रामीण विकास पंचायत राज की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने सरकार पर कई आरोप लगाए। इस दौरान उन्होंने हर किसी को आडे हाथ लेते हुए न केवल तंज कसे, बल्कि परिसीमन, SIR, तबादलों, भ्रष्टाचार, राजस्थान की वित्तीय हालत सहित कई मामलों को सदन में रखा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने प्रदेश को 3000 करोड़ रुपए का चूना लगा दिया है और ग्रामीण विकास को खत्म करने का काम किया है. हाईकोर्ट चुनाव कराने के लिए कह चुका है, लेकिन ओबीसी आयोग की आड़ में चुनाव नहीं करवाए जा रहे हैं. पटेल को धमकी भरे अंदाज में बोले डोटासरा .... डोटासरा ने SIR का मुद्दा उठाते हुए कहा राजस्थान में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम SIR लागू हुआ. SIR से नई वोटर लिस्ट बन गई, लेकिन सरकार पुरानी वोटर लिस्ट से चुनाव क्यों करवा रही है ? इस पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बीच में उठकर कहा कि आपको कुछ पता नहीं है. इस तरह की बातें मत किया करो. इस पर डोटासरा ने लगभग डांटते हुए कहा कि मेरे बीच में बोलोगे, तो चौकड़ी भुला दूंगा. इस पर जोगाराम पटेल ने कुछ आरोप लगाए, तो डोटासरा ने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री ने ही जोधपुर में कहा था कि उन्हें एयरपोर्ट पर घुसने नहीं दिया, जो एक लाख रुपए देता है, वही अंदर जाता है. पंचायतीराज और शिक्षा विभाग हटाओ.... डोटासरा ने सबसे ज्यादा पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर पर तंज कसे। डोटासरा ने कहा, मंत्री कह रहे हैं कि भैंस का नहीं गाय का दूध पियो. इस पर मंत्री दिलावर ने कहा कि चिंता मत करिए, मिड डे मील की जांच चल रही है.तब डोटासरा ने कहा कि आपके खिलाफ जो 14 मुकदमे तक चल रहे हैं, उनमें से 6 में आप जमानत पर चल रहे हैं. बाकी मामलों में भी बेल ले लो. डोटासरा ने कहा कि सरकार को चाहिए कि पंचायती राज, और शिक्षा विभाग से इस भले आदमी से हटाओ और प्रदेश को बचाओ. पंचायत राज के लिए 12 महीने तक परिसीमन चलता है. कानून के मुताबिक मुख्यमंत्री ने मदन दिलावर की अध्यक्षता में एक केबिनेट सब कमेटी का गठन किया था. उन्होंने दावा किया कि उस कमेटी में मंत्री की नहीं चली. पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ और अरुण चतुर्वेदी ने पूरा परिसीमन किया है. यहां तक की मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र में एक पंचायत का परिसीमन करवाने के लिए भी मुख्यमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक घूमते रहे, लेकिन उनका कुछ नहीं हुआ. सदन में दूध पर सियासत ..... सदा्न में दूध पर जमकर सियासत हुई। चर्चा के दौरान डोटासरा ने दिलावर के गाय के दूध पीने की टिप्पणी को लेकर कहा कि ये किरोड़ीजी को थकाना चाहते हैं, किरोड़ीजी मेरे sाढू हैं, चिंता मत करो मैं आपके साथ हूं। इसके जवाब में डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि हमारा धर्म National स्वयंसेवक संघ के हम कर्तव्य से नहीं भागते हैं। पथ का अंतिम लक्ष्य नहीं है यह सिंहासन। सर्व समाज को लिए आगे है बढ़ते जाएंगे । डोटासरा ने कहा कि गाय का दूध पीया जाता है या भैंस का। किरोड़ी लाल मीणा ने कहा वहां पर दूध पिलाया जाता है लक्ष्मी बाई का, वहां पर दूध पिलाया जाता है चंद्रशेखर भगत सिंह का। इस पर डोटासरा ने कहा कि वह तो हमारे लोक देवता है । इसके बाद डोटासरा ने कहा कि पहले यह टेस्ट करो कि हमारे शिक्षा मंत्री गाय का दूध पीकर बडे़ हुए हैं या भैंस का दूध पी हुए हैं। संसदीय कार्यमंत्री जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि कौन सी भैंस का दूध पीते हैं, यह कोई डिबेट नहीं है। डोटासरा ने कहा कि इसमें आपको क्या तकलीफ है। जब मंत्री जी स्पीच दे रहे थे तब मुख्यमंत्री जी के पास गए थे। गाय का दूध पिए हुए या भैंस का दूध पी हुए हैं। जोगेश्वर गर्ग ने कहा आज आप जैसे लोगों को देखकर कहा गया है कि गाय का दूध पियोगे तो बुद्धिमान बनोगे। डोटासरा ने मंत्री किरोड़ी लाल मीणा पर भी तंज कसते हुए कहा कि राजस्थान ऐसा पहला राज्य है, जहां पर ग्रामीण विकास और पंचायत राज अलग-अलग डिपार्टमेंट बनाए गए हैं. मेरी मांग है कि पंचायत राज विभाग भी किरोड़ी लाल मीणा को दिया जाए, जिससे कि वो कम से कम दौड़ भाग करके छापेमारी करके कुछ हलचल तो कर सकें. लेकिन सरकार ने तो किरोड़ी मीणा की पापुलैरिटी खत्म करने के लिए मदन दिलावर को उनके पीछे लगा दिया है. जिस पर किरोड़ी मीणा نے कहा कि मैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में देशभक्ति का पाठ पढ़कर आया हूं. वहां पर सर्व समाज को साथ लेकर चलने की बात सिखाई जाती है. तीन हजार करोड़ का चूना लगा दिया ... डोटासरा ने राज्य सरकार पर हार के डर से पंचायत राज चुनाव नहीं करवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को पता है कि पंचायत चुनाव में करारी हार होगी, इसलिए चुनाव नहीं करा रहे हैं. सरकार ने पंचायत चुनाव में तीन हजार करोड़ का चूना लगा दिया। हम बेईमानी उजागर करते रहेंगे। पंचायत और निकाय चुनावों में इनका सूपड़ा साफ करके रहेंगे। कोर्ट ने अप्रैल तक चुनाव कराने की बात कही थी, लेकिन अब सरकार सुप्रीम कोर्ट चली गई है क्योंकि सरकार चुनाव कराने में सक्षम नहीं. वहीं चर्चा के दौरान डोटासरा की मंत्री अविनाश गहलोत से भी नोकझोंक हुई. अविनाश गहलोत ने कहा कि अशोक गहलोत की सरकार में मंच से ट्रांसफर के पैसे को लेकर तमाम शिक्षकों ने हाथ खड़े किए थे, तब आपके मुंह से एक शब्द नहीं निकला. भ्रष्टाचार पर बात करना आसान है, लेकिन जब बात आएगी, तो उसका जवाब भी देना होगा. राहुल गांधी से लेकर तमाम बड़े नेता बेल पर है उस पर भी बात किया करो.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMALI MUKTA
FollowFeb 26, 2026 16:30:540
Report
VTVinit Tyagi
FollowFeb 26, 2026 16:30:280
Report
0
Report
RKRaj Kishore
FollowFeb 26, 2026 16:18:270
Report
SPSohan Pramanik
FollowFeb 26, 2026 16:18:130
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 26, 2026 16:17:540
Report
SLSanjay Lohani
FollowFeb 26, 2026 16:17:420
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 26, 2026 16:17:230
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 26, 2026 16:16:520
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 26, 2026 16:16:320
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 26, 2026 16:16:1698
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 26, 2026 16:15:5536
Report
STSharad Tak
FollowFeb 26, 2026 16:15:340
Report
PTPreeti Tanwar
FollowFeb 26, 2026 16:15:100
Report