Back
प्रदेश के प्रवासी राजस्थानी दिवस ने निवेश और भागीदारी के नए द्वार खोले
DGDeepak Goyal
Dec 10, 2025 10:40:07
Jaipur, Rajasthan
एंकर:पहली बार आयोजित प्रवासी राजस्थानी दिवस एक बड़े मंच में बदल गया, जहां मातृभूमि से दूर बस चुके राजस्थानियों के लिए सरकार ने भावनात्मक जुड़ाव और निवेश का नया द्वार खोल दिया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्रियों और उद्यमियों के साथ ‘प्रगति पथ’ का अवलोकन किया। देश-विदेश से आए प्रवासी राजस्थानियों ने ना केवल अपने राज्य के साथ भावनात्मक रिश्ता दोबारा महसूस किया बल्कि विकास में योगदान देने का संकल्प भी लिया।राजस्थान सरकार द्वारा कार्यक्रम स्थल पर दो वर्षों की उपलब्धियों को दिखाने के लिए प्रगति पथ प्रदर्शित किया गया, जिसमें उद्योग, निवेश, योजनाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर में हुए बदलावों को दर्शाया गया।pravasi Rajasthan दिवस ने मातृभूमि से दूर बसे राजस्थानियों को फिर अपने घर से जोड़ा। कार्यक्रम की शुरुआत उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के स्वागत भाषणों से हुई। कार्यक्रम की शुरुआत उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने इस संदेश के साथ की कि राजस्थान सिर्फ जन्मभूमि नहीं, बल्कि घर है। जहां अपनापन और परंपरा हमेशा कायम रही है। उन्होंने दावा किया कि बिजनेस को आसान बनाने के लिए 37 इंडस्ट्रियल एरिया और 2,000 प्लॉट विकसित किए गए हैं और यह निवेश के लिए सबसे उपयुक्त समय है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने प्रवासी राजस्थानियों को प्रदेश का ‘वैश्विक ब्रांड एंबेसडर’ बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में करीब एक करोड़ प्रवासी राजस्थानी हैं, जिनका यदि स्थानीय विकास में प्रत्यक्ष योगदान हो जाए, तो राजस्थान भारत के शीर्ष विकासशील राज्यों में अव्वल स्थान पा सकता है। गोयल ने एमओयू के बड़े हिस्से के धरातल पर उतरने को सरकार की प्रतिबद्धता बताया।वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने राजस्थान को ‘दिल दिया हुआ प्रदेश’ बताया और यहां तीन बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट हिंदुस्तान जिंक, केयर्न एनर्जी और नंद घर पर काम जारी रहने की बात कही। उन्होंने घोषणा की कि ग्रुप यहां इंडस्ट्रियल पार्क स्थापित करेगा, जिसमें 200 उद्योग लग सकेंगे, और जिंक, सिल्वर से लेकर एल्युमिनियम व कॉपर बेस्ड यूनिट्स तक स्थापित की जा सकेंगी। अग्रवाल ने खनिज भंडार की अपार संभावनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि “राजस्थान जितना देता है, उतना कोई प्रदेश नहीं देता। इसी मंच पर पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने हंसी-मजाक में खुद को ‘टेम्परेरी प्रवासी’ बताते हुए कहा कि प्रवास में रहकर भी राजस्थानियों ने जिस तरह गौरव बढ़ाया है, वह पूरे प्रदेश के लिए उदाहरण है। उन्होंने बताया कि राजस्थान की धरती सिर्फ खनिज ही नहीं, कई जगह सोना भी देती है।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा आप यहां मेहमान नहीं, परिवार हैं। उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों के लिए अलग विभाग और नीति लागू होने की जानकारी दी। साथ ही उद्योगों को 24 घंटे बिजली, कृषि सिंचाई के लिए दिन में सप्लाई, बड़े जल प्रोजेक्ट्स और युवाओं को रोजगार सृजन में भागीदार बनाने को सरकार की प्राथमिकता बताया। सीएम ने कहा कि पिछले दो वर्षों में न तो पेपर लीक हुआ और न ही नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितता। लगभग 92 हजार नियुक्तियां दी जा चुकी हैं और डेढ़ लाख पद प्रक्रियाधीन हैं। पिछले 2 वर्षों में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ और अपराधों में 20% तक कमी दर्ज की गई है और 24 से अधिक नीतियों को लागू करना भी सरकार की उपलब्धि के रूप में सामने रखा गया। समारोह में सबसे महत्वपूर्ण घोषणा विदेश और अन्य राज्यों में राजस्थान फाउंडेशन के 14 नए चैप्टर खोलने की रही। इन चैप्टरों में दक्षिण अफ्रीका, बहरीन, ओमान, मलेशिया से लेकर कनाडा और न्यूजीलैंड तक शामिल हैं। हर चैप्टर के लिए एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी स्थायी रूप से काम करेगा। पहले प्रवासी राजस्थानी दिवस ने एक संदेश साफ दिया दूर रहने के बावजूद दिलों में राजस्थान है, और अब राज्य सरकार चाहती है कि यह अपनापन विकास की साझेदारी में भी बदल जाए।बहरहाल, पहले प्रवासी राजस्थानी दिवस ने न केवल भावनाओं को जोड़ा, बल्कि राज्य के विकास को एक नई दिशा देने का अवसर भी दिया। मूल भावना स्पष्ट रही—जुड़ाव, उद्योग, भागीदारी और मातृभूमि की ओर लौटना। राजस्थान अब केवल भावनात्मक धरती नहीं, बल्कि अवसरों की सच्ची भूमि बनकर प्रवासियों को दोबारा अपनी तरफ बुला रहा है। बाबूलाल धायल, दामोदर प्रसाद के साथ दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowJan 22, 2026 19:02:450
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 22, 2026 19:02:240
Report
PSPritesh Sharda
FollowJan 22, 2026 19:01:550
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowJan 22, 2026 19:01:380
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowJan 22, 2026 19:00:460
Report
SMSubhasis Mandal
FollowJan 22, 2026 19:00:320
Report
0
Report
सूरजपुर के प्रतापपुर वन क्षेत्र से दंतैल हाथियों के दो वायरल वीडियो, नदी में मस्ती और खेतों में दहशत
0
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowJan 22, 2026 18:46:180
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowJan 22, 2026 18:46:030
Report