Back
VCI रोक के बावजूद राजस्थान में नए वेटरनरी कॉलेज खोलने की गहमागहमी
KCKashiram Choudhary
Feb 07, 2026 06:15:55
Jaipur, Rajasthan
काशीराम चौधरी
VCI का इनकार, फिर भी खुलेंगे कॉलेज !
- राज्य में नए वेटरनरी कॉलेजों की भरमार, वेटरनरी काउंसिल ऑफ इंडिया ने लगाई रोक
- राज्य सरकार से नए कॉलेज नहीं खोलने को कहा, फिर भी नए कॉलेज खोल रही राज्य सरकार
- हरियाणा की तरह खड़ा होगा नया संकट
जयपुर।
राज्य में वेटरनरी एजुकेशन की साख और गुणवत्ता को लेकर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। वेटरनरी शिक्षा की गुणवत्ता का नियंत्रण देखने वाली संस्था वेटरनरी काउंसिल ऑफ इंडिया ने राज्य में नए प्राइवेट और सरकारी वेटरनरी कॉलेज खोलने पर रोक लगाई हुई है। लेकिन इसके बावजूद राज्य सरकार निजी क्षेत्र में नए कॉलेजों को मंजूरी देने जा रही है। यहां हरियाणा की तरह नया संकट खड़ा होने जा रहा है। क्या है पूरा मामला, देखिए, जी मीडिया की यह खास रिपोर्ट-
राज्य सरकार पशु चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नए कॉलेज खोलने जा रही है। पशुपालन विभाग ने नए पशु चिकित्सा डिग्री कॉलेज खोलने की इच्छुक संस्थाओं से आवेदन ले लिए हैं। अब इन संस्थानों के दस्तावेजों की पात्रता जांच के आधार पर राज्य सरकार की तरफ से एनओसी जारी की जाएगी। लेकिन क्या एनओसी मिलने के बाद इन कॉलेजों का संचालन हो सकेगा, इसे लेकर सवाल बना हुआ है। क्योंकि पिछले साल वेटरनरी काउंसिल ऑफ इंडिया ने राज्य सरकार को 2 बार पत्र लिखकर नए कॉलेज खोलने पर रोक लगाई थी। किसी भी नए वेटरनरी कॉलेज का संचालन वेटरनरी काउंसिल ऑफ इंडिया की मान्यता के बगैर नहीं हो सकता है। जिस तरह मेडिकल के क्षेत्र में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मेडिकल कॉलेजों को मान्यता दी जाती है। इसी तरह पशु चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में वेटरनरी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा नए वेटरनरी कॉलेज खोलने के लिए मान्यता दी जाती है। बिना वीसीआई की मान्यता के वेटरनरी कॉलेजों की डिग्री का कोई औचित्य नहीं होता। ऐसे में यहां से पास आउट विद्यार्थियों के भविष्य पर संकट खड़ा हो सकता है।
क्या है राज्य में वेटरनरी एजुकेशन की स्थिति ?
- राज्य में सरकारी क्षेत्र में वेटरनरी डिग्री के 3 कॉलेज संचालित
- राजूवास बीकानेर, उदयपुर और PGIVER जयपुर हैं संचालित
- निजी क्षेत्र में वेटरनी के 9 डिग्री कॉलेज हो रहे हैं संचालित
- सरकारी क्षेत्र में जोधपुर में नया डिग्री कॉलेज बनकर तैयार हो चुका
- यहां अभी तक छात्रों की एडमिशन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई
- भरतपुर, कोटा और मलसीसर (झुंझुनूं) में नए कॉलेजों के निर्माण कार्य जारी
- यानी जल्द ही सरकारी क्षेत्र में 4 नए कॉलेज हो सकते हैं शुरू
राज्य सरकार से एनओसी नहीं देने की मांग
एक तरफ जहां सरकारी और निजी कॉलेजों की संख्या वर्तमान में 16 तक पहुंच चुकी है, वहीं मौजूदा संख्या को ही वेटरनरी काउंसिल ऑफ इंडिया ने राजस्थान के पशु चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता के लिहाज से पर्याप्त से अधिक माना है। वेटरनरी काउंसिल ऑफ इंडिया ने मई 2025 और अक्टूबर 2025 में राज्य सरकार को पत्र लिखते हुए बढ़ते हुए वेटरनरी कॉलेजों की संख्या को लेकर चेताया है। इन पत्रों में राज्य सरकार से नए वेटरनरी कॉलेजों को एनओसी दिए जाने या इसेंशियलिटी सर्टिफिकेट जारी करने से रोकने की मांग की गई है।
VCI ने क्यों किया है नई NOC देने से इनकार ?
- VCI ने कहा, राज्य में 3 सरकारी, 9 निजी कॉलेज संचालित
- राजस्थान में वेटरनरी कॉलेजों में शिक्षकों की है भारी कमी
- शिक्षा की गुणवत्ता के लिहाज से पर्याप्त शिक्षक नहीं
- वर्ष 2024-25 में तो ऐसे छात्रों को बीवीएससी डिग्री कोर्स में दे दिया गया प्रवेश...
- जो छात्र नीट यूजी परीक्षा भी नहीं कर सके थे उत्तीर्ण
- छात्रों के नीट उत्तीर्ण नहीं होने से वेटरनरी शिक्षा की गुणवत्ता में आई गिरावट
- VCI ने राज्य के मुख्य सचिव से राजस्थान में नए कॉलेजों को एनओसी नहीं देने की मांग की
- इसी तरह हरियाणा में भी कॉलेज अधिक होने, शिक्षकों की कमी का दिया हवाला
क्या पिछले साल के कॉलेजों को दिया जा रहा मौका ?
राज्य में वेटरनरी काउंसिल ऑफ इंडिया के नए वेटरनरी कॉलेज खोलने पर रोक लगाने के बावजूद नए कॉलेजों से एनओसी के आवेदन लिए जा चुके हैं। पशुपालन विभाग द्वारा आवेदन लेने की प्रक्रिया को राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल पिछले साल भी नए कॉलेज खोलने के लिए आवेदन लिए गए थे। हालांकि पिछले साल आवेदनों में त्रुटियों के चलते यह प्रक्रिया रोक दी गई थी।
गंभीर संकट इसलिए भी !
- एक तरफ राज्य सरकार नए कॉलेज खोलने के लिए NOC देने जा रही
- जबकि दूसरी तरफ मौजूदा कॉलेजों को विद्यार्थी नहीं मिल रहे
- वर्ष 2025-26 के एकेडमिक सेशन में कई कॉलेजों में सीटें खाली रह गई
- सरकारी और निजी कॉलेजों में 327 सीटें खाली रह गई
- पिछले साल NOC की आवेदन प्रक्रिया में 18 संस्थाओं ने आवेदन किया था
- माना जा रहा, नए आवेदनों में इन संस्थाओं को भी साधा जा रहा
- त्रुटि सुधार के नाम पर इन्हें एक और मौका दिया जा रहा
- सवाल यह कि जब मौजूदा कॉलेजों में सीटें खाली, तो नए कॉलेजों को छात्र कहां से मिलेंगे ?
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MKManitosh Kumar
FollowFeb 07, 2026 07:48:250
Report
RKRampravesh Kumar
FollowFeb 07, 2026 07:48:080
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 07, 2026 07:47:590
Report
NSNivedita Shukla
FollowFeb 07, 2026 07:47:39Noida, Uttar Pradesh:मैं भी उड़ सकता हूं .. क्योंकि मेरे पास पंख है
0
Report
NSNivedita Shukla
FollowFeb 07, 2026 07:47:27Noida, Uttar Pradesh:washing machine को बच्चो से रखें दूर
0
Report
DNDinesh Nagar
FollowFeb 07, 2026 07:47:22Sehore, Madhya Pradesh:राष्ट्रीय दलहन सम्मेलन होगा सीहोर के इकार्डा में मुख्यमंत्री मोहन यादव, 9 राज्यों के कृषि मंत्री सहित दो केंद्रीय मंत्री सम्मिलित
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 07, 2026 07:47:140
Report
RZRajnish zee
FollowFeb 07, 2026 07:47:040
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowFeb 07, 2026 07:46:530
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 07, 2026 07:46:420
Report
SKSATISH KUMAR
FollowFeb 07, 2026 07:46:310
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowFeb 07, 2026 07:46:160
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowFeb 07, 2026 07:45:390
Report
0
Report