Back
कांग्रेस मनरेगा बचाओ संग्राम के लिए रणनीति तय, 10 जनवरी से आंदोलन
VSVishnu Sharma1
Jan 08, 2026 13:55:30
Jaipur, Rajasthan
मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर कांग्रेस ने बनाई रणनीति
Intro...
कांग्रेस प्रदेश भर में मनरेगा बचाओ संग्राम चलाने जा रही है। इसे लेकर PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में तोतूका भवन में कांग्रेस नेताओं ने आंदोलन की रणनीति तैयार की।
कांग्रेस मनरेगा को लेकर 10 जनवरी से 25 फरवरी तक मनरेगा बचाओ संग्राम आंदोलन चलाएगी। प्रदेश भर में कांग्रेस सभी जिलों, ब्लॉक और मंडल स्तर पर आंदोलन करेगी। साथ ही प्रदेश में मनरेगा को लेकर बड़ी रैलियां और विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा।
बाइट... नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
कांग्रेस का आरोप है कि मनरेगा योजना को समाप्त कर बीजेपी की केंद्र सरकार ने देश के गरीब मजदूरों, जो ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं, उनकी आजीविका पर प्रहार किया है। बीजेपी सरकार ने इस योजना को समाप्त कर देश में गरीबों से काम का अधिकार छीना है। कांग्रेस प्रदेश, जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर पर जन-जागरण अभियान चलाएगी। कांग्रेस नेता घर-घर जाकर मनरेगा के फायदे बताएंगे। कांग्रेस नेताओं को आंदोलन की प्रतिदिन की रिपोर्ट कांग्रेस वॉर रूम में भेजनी होगी।
PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि बीजेपी की विचारधारा गोडसे की है और हमारी महात्मा गांधी की, इसलिए हमने गांधी का नाम दिया था। नाम बदलने से हमें कोई दिक्कत नहीं है। कांग्रेस की सरकार के समय काम का अधिकार दिया गया था। 90 प्रतिशत पैसा केंद्र सरकार देता थी। नए कानून के तहत राज्य सरकार रोजगार नहीं दे पाएगी, ऐसी व्यवस्था केंद्र सरकार ने कर दी है। काम मांगने का जो अधिकार था, उसे खत्म कर दिया गया है। केंद्र सरकार तय करेगी कि कहां काम की आवश्यकता है, वहीं बजट दिया जाएगा। सिर्फ नाम नहीं बदला गया है, कांग्रेस के कानून को खत्म कर दिया गया है।
bाइट... PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा
कांग्रेस की ओर से बीजेपी पर आरोप लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस नेता हरीश चौधरी ने मनरेगा में किए गए बदलावों को लेकर बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। हरीश चौधरी ने कहा कि बीजेपी ने मनरेगा में बदलाव करके गांव की नींव को खत्म करने का काम किया है। चौधरी ने आरोप लगाया कि राम के नाम पर गांवों को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे बड़ा अपमान राम का नहीं हो सकता।
bाइट... कांग्रेस नेता हरीश चौधरी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NLNitin Luthra
FollowJan 09, 2026 08:48:190
Report
NSNaresh Sethi
FollowJan 09, 2026 08:47:170
Report
0
Report
MMManoj Mallia
FollowJan 09, 2026 08:38:350
Report
KCKashiram Choudhary
FollowJan 09, 2026 08:38:220
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowJan 09, 2026 08:38:010
Report
DPDharmendra Pathak
FollowJan 09, 2026 08:37:310
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowJan 09, 2026 08:36:570
Report
PSPramod Sharma
FollowJan 09, 2026 08:36:140
Report
VCVikash Choudhary
FollowJan 09, 2026 08:35:500
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowJan 09, 2026 08:35:370
Report
VCVikash Choudhary
FollowJan 09, 2026 08:34:200
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 09, 2026 08:33:130
Report
0
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowJan 09, 2026 08:31:410
Report