Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006
कांग्रेस ने 45 जिलाध्यक्ष घोषित कर दिए; डोटासरा की तवज्जो, गहलोत-पायलट खेमों को जगह
VSVishnu Sharma1
Nov 23, 2025 10:47:33
Jaipur, Rajasthan
जयपुर @Rvishnusharma कांग्रेस की 45 जिला अध्यक्षों की लिस्ट में डोटासरा डोटासरा को सबसे ज्यादा तवज्जो लबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने 45 जिला अध्यक्ष बना दिए है कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के हिसाब से 12 MLA और 5 पुर्व MLA को भी जिला अध्यक्ष बनाया गया है राजस्थान में कांग्रेस के संगठन के हिसाब से 50 जिले है जिन में से 45 जिलों में जिला अध्यक्ष बना दिए गए है 5 जिले अभी बाकी है जिन को लेकर भी कांग्रेस आलाकमान जल्द फैसला करेगा। जयपुर शहर में खींच तान 5 जिलों में भी जल्द बनेंगे जिला अध्यक्ष जयपुर में कांग्रेस जिला अध्यक्ष को लेकर कांग्रेस में खींच तान चल रही है कांग्रेस आलाकमान सुनील शर्मा और पुष्पेन्द्र भारद्वाज में से एक नाम पर अभी फैसला नहीं ले पाया है इस लिए जयपुर शहर के जिला अध्यक्ष के नाम को होल्ड किया गया है तो वहीं प्रतापगढ़, राजसमंद में भी जिलाध्यक्षों की घोषणा नहीं हो पाई और झालावाड़-बारां में उपचुनाव के चलते वहां पर अब रायशुमारी का दौर चल रहा है गहलोत और पायलट के समर्थकों को भी मिली जगह कांग्रेस जिला अध्यक्षों की लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पायलट को भी तवज्जो दी गई है अशोक गहलोत के करीबियों की बात की जाए तो कांग्रेस की लिस्ट में कुछ नामों को गहलोत से जोड़ कर देखा जा रहा है जयपुर ग्रामीण पूर्व से गोपाल मीणा , अशोक गहलोत के गृह जिले में गहलोत की पसंद को तवज्जो दी गई है जोधपुर शहर ओंकार वर्मा और जोधपुर ग्रामीण में गीता बरवड़ ने कल जोधपुर सर्किट हाउस में अशोक गहलोत से मुलाकात भी की थी राजकुमार जयपाल,रमिला मेघवाल, मोहम्मद सलीम नागौरी, अमरदीन फकीर, रूपिंदर सिंह कुन्नर , शिशुपाल सिंह को अशोक गहलोत के करीबियों में माना जाता है पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की पसन्द का भी कांग्रेस आलाकमान के ध्यान रखा है टोंक में सैयद सऊद सईदी पायलट के करीबी माने जाते है दौसा जिले में रामजीलाल ओड को फिर जिला अध्यक्ष बनाया गया है जिस को लेकर DC बैरवा विरोध भी कर रहे है मदन गोपाल मेघवाल, संजय कुमार जाटव, घनश्याम मेहर , इंद्राज गुर्जर, इंदिरा मीणा, शिवराम खटीक को भी सचिन पायलट के करीबी माना जाता है डोटासरा पर आलाकमान का भरोसा कांग्रेस जिला अध्यक्षों की लिस्ट में करीब डेढ़ दर्जर से अधिक लोगों को डोटासरा की पसंद माने जा रहे है जिला अध्यक्षों की नियुक्ति में PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को पूरी तवज्जो दी गई है विकास चौधरी,किशोर चौधरी, विद्याधर चौधरी,सीकर से सुनीता गठाला सहित कई नाम डोटासरा की पसंद के है । जातिगत समीकरणों को साधने का प्रयास जिलाध्यक्षों में सामान्य वर्ग से 8, एससी से 9, एसटी से 8 ओबीसी से 16 और 4 अल्पसंख्यक वर्ग से बनाए गए हैं सात महिलाएं बनी जिला अध्यक्ष । दौसा में विवाद पर बोले घनश्याम मेहर दौसा में कांग्रेस ने रामजीलाल ओड फिर से जिला अध्यक्ष बनाया है जिस को लेकर दौरा में DC बैरवा विरोध कर रहे है घनश्याम मेहर ने कहा थोड़ी बहुत विरोध की बातें चलती हैं वो समाप्त हो जाएंगे PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा से मिलने पहुंचे जिला अध्यक्ष,जिला अध्यक्षों को डोटासरा दी नसीहत PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा से आज PCC वॉर रूम में लक्ष्मण गोदारा ,जयपुर पश्चिम जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष विद्याधर चौधरी,नागौर जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष हनुमान बाँगड़ा,करौली जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष घनश्याम महर,अजमेर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष विकास चौधरी , सीकर जिला कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त अध्यक्ष सुनीता गठाला सहित कई जिला अध्यक्षों से मुलाकात की पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने सभी जिला अध्यक्षों को नसीहत दी है 6 महीने में जिला अध्यक्षों को काम कर के दिखाना होगा काम नहीं किया तो जिला अध्यक्षों को बदल दिया जाएगा,,साथ ही जिला अध्यक्षों को दिल्ली और जयपुर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। WT नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली Wt नवनियुक्त जिला अध्यक्ष फीड लाइव यू से पहले भेजी हुई हैं
176
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Nov 23, 2025 12:13:43
0
comment0
Report
DSDevendra Singh
Nov 23, 2025 12:06:21
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर के भुसावर थाना इलाके स्थित बाणगंगा नदी के किनारे सूखे पेड़ों में आग लग गई। दोपहर 2 बजे से आग लगना शुरू हुई, जिस पर देर शाम तक आग पर काबू पाया जा सका। मौके पर भुसावर प्रशासन और दमकल की 7 गाड़ियां की सहायता से आग पर काबू किया गया। जहां आग लगी थी उसी बाणगंगा नदी इलाके से इंडियन ऑयल कार्पोरेशन की पाइप लाइन भी जा रही है, ऐसे में प्रशासन ने सतर्कता बरतना शुरू कर दिया है और बड़ा हादसा होने से बच गया। गौरतलब है कि दोपहर अचानक बाणगंगा नदी के बहाव क्षेत्र में सूखे पेड़ उगे हुए हैं। दोपहर अचानक पेड़ों में आग लग गई। जैसे ही आसपास के लोगों ने आग पेड़ों में आग लगते देखी तो, उन्होंने इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची दमकल की सहायता से आग पर काबू कर लिया गया।
28
comment0
Report
RMRam Mehta
Nov 23, 2025 12:06:04
57
comment0
Report
RTRajendra Tiwari
Nov 23, 2025 12:05:55
80
comment0
Report
DSDevendra Singh
Nov 23, 2025 12:05:49
Bharatpur, Rajasthan:महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष बबीता शर्मा को बनाया गया, महिला कांग्रेस की पहली कार्यकारिणी की बैठक हुई, चुनावों में महिलाओं की भागीदारी पर हुई चर्चा आज भरतपुर में महिला कांग्रेस की पहली कार्यकारिणी की बैठक की गई। जिसमें जिला प्रभारी वंदना मीणा पहुंची। बैठक में बबीता शर्मा को महिला कांग्रेस का जिला अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में सबसे मुद्दा रहा कि कैसे ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी चुनावों में बढ़ाई जाए। राजस्थान महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष और भरतपुर जिला कांग्रेस की प्रभारी वंदना मीणा ने बताया कि आज महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई है। बबीता शर्मा को कांग्रेस का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। हमारी कोशिश है महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा चुनावों में भागीदारी दिला सकें। अब पंचायती राज चुनाव आ रहे हैं। हमारी कोशिश रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को सरपंच, प्रधान, जिला परिषद सदस्य, जिला प्रमुख के पद के लिए महिलाओं की भागीदारी की जाए। कांग्रेस बीजेपी की सरकार को जल्द से जल्द भगाने का काम करेगी। हमारी कोशिश रहेगी महिला कांग्रेस ज्यादा से ज्यादा भागीदारी निभाये। जिससे महिलाएं निकल कर आये。
62
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Nov 23, 2025 12:05:29
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल संभल । कल संभल हिंसा का एक वर्ष पूरा होने पर शहर में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अलर्ट। विवादित जामा मस्जिद इलाके में निगरानी बढ़ाई गई ..ड्रोन कैमरे से इलाके पर रखी जा रही नजर। संवदेनशील स्थलों पर पुलिस के साथ RAF ,PAC के जवान तैनात। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर। एसपी कुलदीप सिंह ने सत्यव्रत जिला कंट्रोल रूम का निरीक्षण भी किया । विवादित जामा मस्जिद के सदर जफर अली ने हिन्दू मुस्लिम समुदाय से भाई चारा कायम रख शहर में अमन चैन बनाए रखने की अपील की। 24 नवंबर 2024 को विवादित जामा मस्जिद के सर्वे के विरोध को लेकर हुई थी हिंसा। पुलिस संभल बबाल के मामले में अब तक 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर भेज चुकी है ... हिंसा के मामले के आरोपी सदर जफर अली समेत 24 लोगों की हो चुकी है जमानत । संभल सदर कोतवाली इलाके का मामला ।
47
comment0
Report
RMRAJESH MISHRA
Nov 23, 2025 12:05:11
Danti, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार मीरजापुर में जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के बयान की निजी कार्यक्रम में विंध्याचल पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं एमएलसी अरुण सिंह ने निंदा की। उन्होंने कहा कि देश विरोधी कार्य करने वालों को छोड़ेंगे नहीं चाहे वह कोई भी हो। मदनी के बयान की निंदा की जरूरत जताई और कहा कि सरकार की सारी योजनाएं हर भारतीय के पास पहुंच रही हैं चाहे वह किसी भी धर्म को मानने वाला हो। एक भारत श्रेष्ठ भारत के माध्यम से सबका साथ सबका विकास यह संकल्प सरकार का है। प्रधानमंत्री आवास योजना से लेकर नल से जल या अन्य सभी को पांच-पांच किलो अनाज मिल रहा है हिंदू हो मुसलमान हो सभी को यह मिल रहा है आयुष्मान का कार्ड मुसलमान को मिल रहा है और हर धर्म के लोगों को मिल रहा है। इस प्रकार की बात करना मूर्खता ही है। इस प्रकार की बात करने वालों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। इससे आजम खान पर टिप्पणी भी की गई कि कानून अपना काम कर रहा है और समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में आजम खान किस तरह धमकाते थे; आजम खान का आतंक समाज में था। समान व्यवस्था सबके लिए समान होता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के बयान करके लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए बयान दे रहे हैं। देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए को जीता रही है और लोग देश हित में काम करें, देश विरोधी कार्य करने वालों को छोड़ेंगे नहीं चाहे वह कोई भी हो।
96
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Nov 23, 2025 12:01:45
Malda, West Bengal:রাজ্যে ফের চোর সন্দেহে গণপিটুনিতে মৃত্যুর ঘটনা। গণপিটুনিতেই মৃত্যু অভিযোগ পরিবারের। ঘটনায় এখনো পর্যন্ত গ্রেফতার তিন। মালদহ শহরের ইংলিশ বাজার থানার ইংলিশবাজার নিয়ন্ত্রিত বাজার সমিতির ঘটনা। জানা যায় গতকাল সন্ধ্যায় চোর সন্দেহে সংশ্লিষ্ট বাজারের লোকজন শহরের ১৮ নম্বর ওয়ার্ডের মহিশ মাটি এলাকার বাসিন্দা, সামজান শেখ কে বেধড়ক মারধর করে। মেরে হাত-পা ভেঙ্গে দেওয়া হয় বলে অভিযোগ। পরে পুলিশ তাকে উদ্ধার করে মালদা মেডিক্যাল কলেজ হাসপাতালে ভর্তি করে। চিকিৎসা চলাকালীন রাত্রে মৃত্যু হয় তার। পরিবার এবং প্রতিবেশীদের অভিযোগ, সামজান শেখ এলাকায় ভালো মানুষ হিসাবে পরিচিত। তার এক ছেলে এবং এক মেয়ে রয়েছে। বাবা মারা যাওয়ায় তার ওপর নির্ভরশীল ছিল তার গোটা পরিবার। মালদা শহরের ঝলঝলিয়া এলাকায় একটি মুরগির দোকানে কাজ করত সে। চুরি না করেও তাকে চোরের অপবাদ দিয়ে মারধর করে খুন করা হয়েছে বলে অভিযোগ করেন তার স্ত্রী। পুলিশের কাছে দোষীদের দৃষ্টান্তমূলক শাস্তির দাবি তুলেছেন তার পরিবার। এদিকে এই ঘটনার তদন্ত নেমে পুলিশ ইতিমধ্যে তিনজনকে গ্রেফতার করেছে। ধৃতরা হল পিন্টু মণ্ডল, সুজন ঘোষ এবং দেবাশীষ ঘোষ। তাদের আজ মালদা জেলা আদালতে পেশ করা হয়।
53
comment0
Report
RJRahul Joshi
Nov 23, 2025 12:01:05
Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी, कोटा चेचट को मिला नई पंचायत समिति का दर्जा, क्षेत्र में खुशी की लहर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न चेचट तहसील को आखिरकार राज्य सरकार ने नई पंचायत समिति मुख्यालय घोषित कर दिया। जैसे ही यह घोषणा हुई, कस्बे में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने मुख्य बस स्टैंड पर जमकर आतिशबाजी कर जश्न मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी। राज्य सरकार के इस निर्णय के बाद चेचट तहसील को अलग पंचायत समिति का दर्जा मिल गया है। इससे पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों और किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। अब उन्हें पंचायत से जुड़े कार्यों के लिए खैराबाद नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर महात्मा ने बताया कि चेचट क्षेत्रवासियों की यह मांग लंबे समय से चल रही थी। ग्रामीण लगातार प्रयास कर रहे थे कि यहां अलग पंचायत समिति बने। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा की गई इस घोषणा ने क्षेत्र को एक बड़ा सौगात दी है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह निर्णय क्षेत्र के विकास को नई गति देगा और स्थानीय प्रशासनिक कार्यों में भी पारदर्शिता व गति आएगी।
60
comment0
Report
TSTripurari Sharan
Nov 23, 2025 12:00:45
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण एंकर- बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद मंत्री पद हासिल करने के बाद पहली बार सीतामढ़ी पहुंचे माता सीता की जन्म स्थली पुनौराधाम पहुंच कर माता सीता की पूजा अर्चना की और जानकी मंदिर निर्माण कार्य से संबंधित प्राक्कलन का अवलोकन किया और पत्रकारों से बातचीत के दौरान इन्होंने कहा कि विवाह पंचमी के अवसर 24 नवम्बर से मंदिर के भूमि का बाउंड्री और सीमांकन का कार्य शुरू किया जाएगा और 42 महीने में मंदिर निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इन्होंने केंद्र और नीतीश कुमार के प्रति आभार जताया और कहा कि जो जिम्मेवारी हमे दी गई है उसे उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। बाइट अरुण शंकर प्रसाद
54
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Nov 23, 2025 12:00:31
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: SP चीफ अखिलेश यादव के बयान पर यूपी के मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा, "समाजवादी पार्टी लगातार नेगेटिव एजेंडे के साथ राजनीति करती रही है। हमारे प्रधानमंत्री एक विकसित भारत की बात कर रहे हैं, देश को खुशहाली, खुशी, रोज़गार और तरक्की की ओर ले जाने पर ध्यान दे रहे हैं। समाजवादी पार्टी के नेता इससे इतने परेशान हैं कि वे प्रधानमंत्री के खिलाफ पर्सनल कमेंट करने से भी नहीं हिचकिचाए। देश को नरेंद्र मोदी के रूप में एक मजबूत और काबिल प्रधानमंत्री मिला है, जो देश के विकास के लिए ईमानदारी और लगन से काम कर रहे हैं। यही बातें, देश के विकास और तरक्की की बातें समाजवादी पार्टी के लोगों को पच नहीं रही हैं।"
41
comment0
Report
Advertisement
Back to top