Back
राजस्थान में ठंड बरकरार, 26-27 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ से होगी हल्की बारिश
PTPreeti Tanwar
Jan 24, 2026 09:18:13
Jaipur, Rajasthan
पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, प्रदेश में मौसम शुष्क, ठंड बरकरार
प्रीति तंवर
जयपुर
प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर अब पूरी तरह खत्म हो गया है। इसके बाद राजस्थान में मौसम शुष्क हो गया है, लेकिन उत्तरी हवाओं के चलते ठंड का असर लगातार बना हुआ है।
पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है, जबकि अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे बना हुआ है। शेखावाटी और उत्तर-पश्चिमी जिलों में शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है।
राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में दिन और रात दोनों समय ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है और प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। उत्तरी हवाओं के असर से पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 2–4 डिग्री तक गिरा और अधिकतम तापमान में भी 3–9 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। माउंट आबू में कल -7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। वहीं नागौर , लूनकरणसर में भी तापमान माइनस में पहुंच गया । पाली, फतेहपुर, सीकर, श्रीगंगानगर में 3 डिग्री के लगभग तापमान पहुंच गया। वहीं राजधानी जयपुर में भी तापमान में भारी गिरावट हुई। जहाँ अधिकतम 20 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ
आगे फिर बदलेगा मौसम
मौसम विभाग ने बताया कि 26 और 27 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके असर से 26 जनवरी को दोपहर बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है
वहीं 27 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर रहेगा। इस दौरान बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर, कोटा और अजमेर संभाग के कुछ इलाकों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ के असर खत्म होने के बाद प्रदेश में मौसम शुष्क है, लेकिन ठंड से अभी राहत मिलने की संभावना नहीं है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MSMrinal Sinha
FollowJan 24, 2026 10:51:010
Report
MTMadesh Tiwari
FollowJan 24, 2026 10:50:430
Report
SASARWAR ALI
FollowJan 24, 2026 10:50:280
Report
0
Report
VKVijay1 Kumar
FollowJan 24, 2026 10:49:000
Report
RJRahul Joshi
FollowJan 24, 2026 10:48:390
Report
BSBhanu Sharma
FollowJan 24, 2026 10:48:250
Report
BSBhanu Sharma
FollowJan 24, 2026 10:48:130
Report
BSBhanu Sharma
FollowJan 24, 2026 10:47:580
Report
KCKashiram Choudhary
FollowJan 24, 2026 10:47:430
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowJan 24, 2026 10:47:050
Report
ACAshish Chauhan
FollowJan 24, 2026 10:46:470
Report
DKDeepesh Kumar
FollowJan 24, 2026 10:46:33Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड: कल श्री बद्रीनाथ धाम में हुई बर्फबारी के बाद पूरा मंदिर परिसर सफेद चादर से ढक गया है, चारों ओर बर्फ ही बर्फ फैली हुई है। बद्रीनाथ धाम में करीब तीन से चार फीट बर्फ जम गई है।
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 24, 2026 10:45:570
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowJan 24, 2026 10:45:360
Report