Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006
सीएम भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में मंडल स्तर पर समस्याओं के समाधान की दिशा दी
VSVishnu Sharma
Nov 30, 2025 11:17:22
Jaipur, Rajasthan
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा क्षेत्र के मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि लोगों की छोटी से छोटी समस्या हो, खुद की मानकर हल करें। सांगानेर के पांचों मंडलों में लगे बीएलए 2 से सजगता और सतर्कता से SIR का कार्य करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को सांगानेर कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनने पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से पीएम मोदी के मन की बात सुनीं। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि मन की बात का कार्यक्रम यहां पर फिक्स कर लीजिए। जिससे आपका भी कैम्प कार्यालय में बैठना हो जाए, और मुझे भी पता रहेगा। मन की बात के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने करीब एक घंटे तक कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से मंडल के अनुसार संवाद किया। सांगानेर क्षेत्र में भांकरोटा, रिद्धी सिद्धि, मानसरोवर, सांगानेर और प्रताप नगर मंडल के अध्यक्षों और पदाधिकारियों से SIR कार्य में सहयोग के साथ ही क्षेत्र में लोगों से सम्पर्क कर उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण करने की बात कही। छोटी मानकर समस्या को छोड़ें नहीं, खुद के स्तर पर समाधान करें ...... मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंडल अध्यक्षों से कहा कि उन्हें मंडल की पूरी जानकारी रहे कौन सा शक्ति केंद्र है कौन सा बूथ है। उस क्षेत्र में लोगों से सम्पर्क कर जानें कि किस व्यक्ति की क्या समस्या है, इसकी भी पूरी जानकारी होनी जरूरी है। कोई स्थानीय स्तर पर तो कोई सरकारी स्तर की समस्या बता सकता है। इस समस्याओं को लिखकर संबंधित पदाधिकारी के पास पहुंचाएं। सड़क, बिजली, पानी, सीवरेज सहित कई अन्य छोटी-छोटी समस्याएं हैं। यह नहीं समझें कि समस्या छोटी है, लेकिन उसके लिए तो बड़ी समस्या है। सारी समस्याएं सरकार के स्तर पर हल नहीं हो सकती, बल्कि कुछ समस्याएं अपनी भी मानकर समाधान करें। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों से कहा कि हमें पूरी तैयारी के साथ काम करना है। कोई भी समस्या हो वह आपकी है, उसे टालिए मत, उसका समाधान करना है। प्रत्येक मंडल पर तैनात होगा अधिकारी-कर्मचारी ..... सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में अब लोगों की समस्याओं का समाधान मंडल स्तर पर समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने ओएसडी से पूछा CAMP कार्यालय में कितने कर्मचारी-अधिकारी हैं। जवाब आया 13 हैं तो सीएम ने कहा कि प्रत्येक मंडल पर एक अधिकारी-कर्मचारी लगा दें जो समस्याएं सुनेगा। क्षेत्र में आने वाली समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी उस अधिकारी की होगी। अगर किसी समस्या का समाधान नहीं हो रहा तो मुझ तक पहुंचाएं। इसके अलावा भी निवर्तमान पार्षदों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं तक भी अपनी बात पहुंचाएं। यह हमारा परिवार है सब के साथ मिलकर काम करें। केंद्र और प्रदेश से आने वाले कार्यक्रम में भी हमारी सहभागिता होनी चाहिए। महीने में एक बार हो मंडल की बैठक .... मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि मंडल की बैठक महीने में एक बार जरूर होनी चाहिए। इस बैठक में बूथ स्तर के पदाधिकारी भी शामिल हो ताकि कार्यों को लेकर चर्चा हो सके। यह बात दूसरी है कि अभी सांगानेर के पांचों मंडलों की कार्यकारिणी गठित नहीं हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक में पूर्व पार्षदों और वरिष्ठ नेताओं को भी बुला लेना चाहिए। कार्यकर्ताओं को सूचना तंत्र विकसित करना होगा, प्रत्येक कार्यकर्ता के पास किसी भी जरिए से सूचना मिले तुरंत कार्यक्रम में पहुंच जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी तरह के काम की लिस्ट भेज दीजिए, जब मैं जयपुर में रहूंगा तो उन्हें देख लूंगा। SIR को लेकर सतर्क रहें, लिया हिसाब ... मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने SIR को लेकर सांगानेर विधानसभा में चल रही कार्य की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक मंडल अध्यक्ष और बीएलए2 से मंडलवार जानकारी ली कि कितना प्रतिशत मैपिंग हाे गई है। उन्होंने कहा कि सजग और सतर्क रहकर मतदाता सूचियों के पुनर्रीक्षण कार्यक्रम से जुड़े ताकि इसमें किसी का नाम नहीं छूटे और फर्जी वोटर का नाम कट सके।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ATAlok Tripathi
Dec 04, 2025 19:23:41
200
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Dec 04, 2025 18:45:47
Jaipur, Rajasthan:जयपुर के बरकत नगर में दिनदहाड़े हुई घटना, पीड़ित परिवार शादी में शामिल होने आया था जयपुर के बरकत नगर इलाके में गुरुवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां सड़क पर गिरा नकदी का बंडल देखकर दो बाइक सवार युवक उसे लेकर मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात पास लगे LIVE CCTV में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, बाहर से शादी में शामिल होने आया एक परिवार बरकत नगर क्षेत्र में शॉपिंग कर रहा था। पीड़िता जैसे ही दुकान से बाहर निकली, उसके जैकेट से गलती से 500-500 रुपये के नोटों की 50 हजार रुपये की गड्डी सड़क पर गिर गई। उसी दौरान वहाँ से गुजर रहे दो बाइक सवार युवकों की नजर नोटों की गड्डी पर पड़ी।दोनों में से एक युवक ट्रैफिक के बीच बाइक से कूदकर गड्डी उठाकर भागने लगा। महिलाओं ने दौड़कर युवकों को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वे तेजी से बाइक पर बैठकर फरार हो गए। हैरान करने वाली बात यह रही कि मौके पर मौजूद किसी भी राहगीर ने पीड़ित महिलाओं की मदद करने की कोशिश नहीं की।घटना के बाद पीड़ित परिवार ने बजाज नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुट गई है।
255
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Dec 04, 2025 18:31:09
Jaipur, Rajasthan:Jaipur 0412ZRJ_JPR_DCP_PC_R जयपुर पुलिस कमिशनरेट की विद्याधर नगर थाना पुलिस ने लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे एक शातिर नकबजन को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी समीर शेख उर्फ चांद 13 अक्टूबर को जेल से रिहा हुआ था और इसके बाद से ही फिर से चोरी की घटनाओं में सक्रिय हो गया था। आरोपी पर नकबजनी और चोरी के कुल 47 केस दर्ज हैं। 28 नवंबर की रात जयपुर के विद्याधर नगर क्षेत्र के एक मकान में हुई करोड़ों की नकबजनी की वारदात में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। शिकायतकर्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि परिवार सहित समारोह में जाने के दौरान अज्ञात चोर घर से भारी मात्रा में ज्वैलरी और नकदी ले गए। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में एक पॉवर बाइक सवार शख्स को वारदात कर भागते हुए देखा गया। तकनीकी विश्लेषण और निगरानी के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान समीर शेख उर्फ चांद के रूप में की और उसे गिरफ्तार कर लिया। भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद किया 829.59 ग्राम सोने की ज्वैलरी 807 ग्राम चांदी की ज्वैलरी पूजा सामग्री ₹1,11,525 नकद वारदात में इस्तेमाल पॉवर बाइक पुलिस के अनुसार आरोपी पेशेवर और हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जो सुनसान कॉलोनियों और बंद घरों को निशाना बनाता था। उसकी गिरफ्तारी से शहर में हाल ही में हुई कई नकबजनियों के खुलासे की उम्मीद है।
126
comment0
Report
Advertisement
Back to top