Back
फिरौती धमकी के बाद कुचामन में व्यापारी की गोली मारकर हत्या
DRDamodar Raigar
Oct 07, 2025 03:33:17
Jaipur, Rajasthan
फिरौती के लिए मिली धमकी के बाद व्यापारी पर फायरिंग, हुई मौत
0710ZRJ_NGR_CCTV_R
कुचामन सिटी, डीडवाना
फिरौती के लिए मिली धमकी के बाद व्यापारी पर फायरिंग, हुई मौत
करीब 1 साल पहले रोहित गोदारा के नाम से मिली धमकी के बाद आज हुई फायरिंग
कुचामन के व्यापारी रमेश रुलानिया जिम में कर रहे थे कसरत, आरोपी ने की फायरिंग
घायल को लाया गया कुचामन अस्पताल, डॉक्टर ने जाँच के बाद किया मृत घोषित
कुचामन सिटी शहर में एक जिम में बदमाश ने जिम में घुसकर बिजनेसमैन की गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग की आवाज से जिम में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच नकाबपोश आरोपी मौके से बच निकला। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना मंगलवार सुबह करीब 7.30 बजे स्टेशन रोड पर हुई।
फायरिंग की आवाज सुनते ही जिम में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। डॉक्टरों के अनुसार, गोली व्यापारी के कंधे में लगी थी जो आर-पार होकर पेट तक पहुंच गई, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई थी。
प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार, व्यापारी रमेश रुलानिया समेत कई व्यापारियों को कुछ दिनों पहले रोहित गोदारा गैंग ने धमकी दी थी। पुलिस को आशंका है कि यह हमला उसी धमकी से जुड़ा हो सकता है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। एएसपी नेमीचंद खारिया, डिप्टी एसपी अरविंद बिश्नोई और सीआई सतपाल सिंह सहित पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।
इस घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। जिला अस्पताल और जिम के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने सुबह-सुबह हुई इस वारदात पर आक्रोश जताया और पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowOct 07, 2025 05:20:590
Report
HBHemang Barua
FollowOct 07, 2025 05:20:420
Report
VRVIJAY RANA
FollowOct 07, 2025 05:20:350
Report
SKSHIV KUMAR
FollowOct 07, 2025 05:20:280
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowOct 07, 2025 05:20:140
Report
SKSANTOSH KUMAR
FollowOct 07, 2025 05:20:000
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowOct 07, 2025 05:19:454
Report
HGHarish Gupta
FollowOct 07, 2025 05:19:370
Report
MDMahendra Dubey
FollowOct 07, 2025 05:19:180
Report
0
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowOct 07, 2025 05:19:040
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowOct 07, 2025 05:18:540
Report
BBBhupendra Bishnoi
FollowOct 07, 2025 05:18:400
Report
0
Report