Back
बजट सत्र का पहला चरण आज पूरा, अभिभाषण पर बहस का अंतिम दिन
VSVishnu Sharma
Feb 05, 2026 03:19:05
Jaipur, Rajasthan
राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र का गुरुवार को पहला चरण पूरा होगा. आज सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से नहीं बल्कि शून्यकाल से शुरू होगी. राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस का अंतिम दिन है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राज्यपाल के अभिभाषण पर जवाब पेश करेंगे.
विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शून्यकाल के साथ सदन की कार्यवाही प्रारंभ होगी. विधानसभा में आज प्रश्नकाल नहीं होगा. विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद का भी अंतिम दिन है. इस महत्वपूर्ण चर्चा में सबसे पहले नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली दोपहर 3 बजे सदन में अपना पक्ष रखेंगे. उनके वक्तव्य के बाद शाम करीब 4 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राज्य सरकार की ओर से राज्यपाल के अभिभाषण पर जवाब देंगे. मुख्यमंत्री का यह जवाब बजट सत्र के पहले चरण की सबसे अहम कार्यवाही मानी जा रही है. क्योंकि इसी के माध्यम से सरकार अपनी प्राथमिकताओं और नीतिगत दिशा को स्पष्ट करेगी.
वार्षिक प्रतिवेदन भी पटल पर रखे जाएंगे -
सदन की कार्यवाही के दौरान आज कई महत्वपूर्ण वार्षिक प्रतिवेदन भी पटल पर रखे जाएंगे. मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ विधानसभा की मेज पर राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (रीको) का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे. यह प्रतिवेदन राज्य में औद्योगिक विकास और निवेश से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी देगा. इसके अलावा मंत्री संजय शर्मा राजस्थान राज्य वन विकास निगम लिमिटेड का वार्षिक प्रतिवेदन सदन में रखेंगे. इस प्रतिवेदन में राज्य के वन संसाधनों के संरक्षण, विकास और उनसे जुड़ी योजनाओं का ब्यौरा शामिल रहेगा. आज विधानसभा में विभिन्न समितियों के प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किए जाएंगे. प्राक्कलन समिति “क” द्वारा आबकारी विभाग से संबंधित प्रतिवेदन पटल पर रखा जाएगा. जिसे समिति के सभापति अर्जुन लाल जी नगर प्रस्तुत करेंगे. वहीं प्राक्कलन समिति “ख” के दो प्रतिवेदन भी सदन के समक्ष रखे जाएंगे. इन प्रतिवेदनों को सभापति बाबू सिंह राठौड़ पटल पर रखेंगे. जिनमें कृषि विभाग से संबंधित सिफारिशें तथा गृह रक्षा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से जुड़े विषय शामिल है. इसके साथ ही महिलाओं एवं बाल विकास कल्याण संबंधी समिति का प्रतिवेदन भी आज सदन में प्रस्तुत किया जाएगा. समिति की सभापति कल्पना देवी यह प्रतिवेदन विधानसभा के पटल पर रखेंगी, जिसमें महिलाओं और बच्चों से जुड़े कल्याणकारी कार्यों और योजनाओं की समीक्षा होगी.
पहला चरण समाप्त हो जाएगा -
आज की कार्यवाही के साथ ही बजट सत्र का पहला चरण समाप्त हो जाएगा. इसके साथ सदन की कार्यवाही भी 11 फरवरी तक के लिए स्थगित हो जाएगी. फिर 11 फरवरी से विधानसभा का दूसरा चरण शुरू होगा, जिसमें प्रदेश का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया जाएगा. उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी 11 फरवरी को सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगे. भजन लाल सरकार अपने पहले शासन का यह तीसरा बजट पेश करेंगी. बजट सत्र के दूसरे चरण को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों की निगाहें सरकार के बजटीय प्रावधानों और घोषणाओं पर टिकी रहेंगी.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSACHIN KASABE
FollowFeb 05, 2026 04:33:080
Report
DTDhiraj Thakur
FollowFeb 05, 2026 04:32:370
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 05, 2026 04:32:220
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowFeb 05, 2026 04:31:530
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 05, 2026 04:31:370
Report
RSRajkumar Singh
FollowFeb 05, 2026 04:31:290
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 05, 2026 04:30:480
Report
IKIsateyak Khan
FollowFeb 05, 2026 04:30:350
Report
27
Report
VKVishal Kumar
FollowFeb 05, 2026 04:19:300
Report
IKIsateyak Khan
FollowFeb 05, 2026 04:19:200
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 05, 2026 04:18:460
Report
RSRahul shukla
FollowFeb 05, 2026 04:18:220
Report
ASARUN SINGH
FollowFeb 05, 2026 04:18:120
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 05, 2026 04:18:000
Report