132001
बेसहारा पशु मुक्त करनाल की ओर बड़ा कदम, नगर निगम का विशेष अभियान बदलेगा तस्वीर
Karnal, Haryana:पवन शर्मा : करनाल (हरियाणा) करनाल को स्मार्ट, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम ने बेसहारा पशुओं को लेकर विशेष बहुआयामी अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। महापौर रेणु बाला गुप्ता ने बताया कि नगर निगम सीमा में अलग-अलग स्तरों पर विशेष टीमें तैनात कर अभियान को तेज गति दी जाएगी। सभी बेसहारा पशुओं को नियमों के तहत नंदी शालाओं में पहुंचाकर उनकी समुचित देखभाल सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने नागरिकों व सामाजिक संस्थाओं से अपील की कि इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी करें। सामूहिक प्रयासों से करनाल को एक आदर्श और मॉडल शहर बनाकर देश-प्रदेश में नई पहचान दिलाई जाएगी।0
0
Report
380006
अहमदाबाद में गार्डन के जन्मोत्सव पर गाया गीत, केक भी काटा: एक स्वर से दिया हरियाली बचाने का प्रेरक संदेश 🌿
Ahmedabad, Gujarat:पवन शर्मा, अहमदाबाद : अहमदाबाद में समाजसेवियों ने मिलकर ‘ओधा चमन’ गार्डन का जन्मदिन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया। 79 वर्षीय सुरेंद्र काका अपने पर्यावरण मित्रों के साथ वर्षों से इस पार्क को संवारने और सुरक्षित रखने की मुहिम चला रहे हैं। वे न केवल शहर की फिज़ा को हराभरा बनाए रखने में योगदान दे रहे हैं, बल्कि इसे बिल्डर लॉबी के कब्ज़े से भी बचा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि, शहर के लगभग 257 छोटे-बड़े गार्डन पर्यावरण संतुलन में अहम भूमिका निभा रहे हैं। वरिष्ठ समाजसेवी व संगीत प्रेमी पवन गट्टानी ने मधुर गीत 'बार बार दिन ये आए' के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश दिया। विधायक अमित ठाकर, जयेश त्रिवेदी सहित सभी वक्ताओं ने कहा कि गार्डन केवल सैर का स्थान नहीं, बल्कि प्राणवायु के जीवंत स्रोत हैं। इन्हें सजाना-संवारना हम सभी की जिम्मेदारी है।0
0
Report
132001
हरियाणा व्हीलचेयर क्रिकेट टीम बनी एमराल्ड ट्राई-सीरीज़ 2026 की चैंपियन
Karnal, Haryana:पवन शर्मा, इंदौर : हरियाणा व्हीलचेयर क्रिकेट टीम ने इंदौर, मध्य प्रदेश में आयोजित एमराल्ड व्हीलचेयर क्रिकेट ट्राई-सीरीज़ 2026 में शानदार और ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। पंजाब और मेज़बान मध्य प्रदेश जैसी मज़बूत टीमों के खिलाफ हरियाणा ने हर मैच में संतुलित बल्लेबाज़ी, सटीक गेंदबाज़ी और बेहतरीन रणनीति का प्रदर्शन किया। लीग चरण में हरियाणा ने पहले मध्य प्रदेश को 54 रनों से हराया, इसके बाद पंजाब पर 79 रनों की ज़बरदस्त जीत दर्ज की। शानदार नेट रन रेट के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर रही और फ़ाइनल में एक बार फिर मध्य प्रदेश का सामना किया, जहाँ हरियाणा ने 63 रनों से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया। हरियाणा की जीत में रोमाइसर वानी,दिनेश राणा, हासिम अली, दीपक चहल और कप्तान बलराम कौशिक की अहम भूमिका रही।0
0
Report
Advertisement
132001
बॉलीवुड अभिनेता ब्रिजेश करनवाल ने उठाई CINTAA में पारदर्शिता की मांग, मामला अदालत पहुंचा
Karnal, Haryana:पवन शर्मा, मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता ब्रिजेश करनवाल ने CINTAA (Cine & TV Artistes’ Association) से जुड़े कथित उत्पीड़न और अनियमितताओं के मामले में आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि उन्होंने 8 घंटे की शिफ्ट, समय पर मेहनताना, कन्वेयंस और संस्था के खातों में पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर आवाज़ उठाई, जिसके बाद वह निशाना बने।बिना प्रभावी सुनवाई CINTAA सदस्यता कार्ड रद्द किया गया। यह कार्रवाई तब हुई जब संस्था से जुड़ा एक मामला Registrar of Trade Unions के समक्ष लंबित था। उन्होंने भाषा, क्षेत्र और पैसों को लेकर मानसिक प्रताड़ना, दबाव और पेशेवर अलगाव के आरोप लगाए। वरिष्ठ अधिवक्ता अंजना शर्मा (Supreme Court) के अनुसार कानून सर्वोपरि है। अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाना पूर्ण न्यायोचित है।0
0
Report
247001
फिजिक्स वाला के विजयी महोत्सव में सहारनपुर के होनहार हैप्पी सिंह सम्मानित 💐 ग्रेटर नोएडा में हुआ सम्मान समारोह 🎁
Saharanpur, Uttar Pradesh:पवन शर्मा, सहारनपुर: शैक्षिक क्षेत्र में विख्यात फिजिक्स वाला से आनलाइन कोचिंग लेने वाले सहारनपुर के हैप्पी सिंह को नोएडा में सम्मानित किया गया। नीट से किंग जार्ज मेडिकल कालेज में एमबीबीएस में हैप्पी का चयन हुआ है। विष्णुपुरी कालोनी निवासी फोटो जर्नलिस्ट मदन सिंह - नीलम सिंह के होनहार पुत्र हैप्पी का चयन पहले ही प्रयास में नीट से एमबीबीएस के लिए हुआ।वह लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कालेज से एमबीबीएस कर रहे हैं। फिजिक्स वाला के सीईओ अलख पांडेय ने हैप्पी को ट्राफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। हैप्पी ने आरंभिक शिक्षा बजाज इंटरनेशनल स्कूल एवं जवाहर नवोदय विद्यालय से ली। उनके बड़े भाई ध्रुव राजीव गांधी पेट्रोलियम संस्थान अमेठी से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक कर रहे हैं। शिक्षाविद रवि सिंघल, सुषमा बजाज, गुरविंदर सिंह आदि ने हैप्पी और परिजनों को शुभकामनाएं दी।0
0
Report
