Back
पंचायत चुनाव से पहले राजस्थान गांवों में 5500 करोड़ का बजट अटका, मांग तेज
ACAshish Chauhan
Nov 10, 2025 11:10:26
Jaipur, Rajasthan
पंचायत चुनाव से पहले गांव की सरकार में बजट का संकट देखने को मिल रहा है.केंद्र और राज्य का बजट अटकने के बाद सरपंचों यानी प्रशासकों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द बजट जारी हो,ताकि गांवों का रूका विकास फिर से शुरू हो सके.गांवों में सफाई और पेयजल कार्य रुके हुए है.
FFC-SFC की दो दो किश्ते अटकी-
चुनाव से पहले गांव की सरकार में बजट के संकट से जूझ रही है.प्रशासक बने सरपंचों का दावा है कि केंद्र और राज्य सरकार का करीब 5500 करोड का बजट अटका है.जिसमें केंद्र सरकार से FFC( Fifteenth Finance Commission) की 1400-1400 करोड की 2 किश्ते रुकी है.जिससे गांवों में सफाई कार्य और पेयजल का काम बाधित है.वहीं राज्य वित्त यानी SFC की 1300-1300 करोड की 2 किश्ते अटकी है.बजट के संकट से गांव में विकास की रफ्तार कमजोर हो गई है.राष्ट्रीय सरपंच संघ ने की सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द बजट का संकट दूर किया जा सके.राष्ट्रीय सरपंच संघ अध्यक्ष जयराम पलसानिया का कहना है कि जब से सरपंच प्रशासक लगे है तब से बजट नहीं मिला.
कब होंगे पंचायत चुनाव?
बजट संकट के बीच अब सवाल ये भी है कि राजस्थान में कब पंचायत चुनाव होंगे? क्योंकि पंचायतों में तो सरपंचों को ही प्रशासकों की जिम्मेदारी दे दी,लेकिन अभी भी पंचायत समितियों,जिला परिषदों,पंचायत समितियों में कार्यकाल खत्म नहीं हुआ है.ऐसे में क्या पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य, प्रधान और जिला प्रमुख चुनाव की घोषणा बाद में होगी? 21 जिला परिषदों और 222 पंचायत समितियों के सदस्यों और प्रधान, जिला प्रमुखों का कार्यकाल नवंबर, दिसंबर में खत्म होगा.6 जिला परिषदों और 78 पंचायत समितियों का कार्यकाल अगस्त-सितंबर 2026 में खत्म होगा. 4 जिला परिषदों और 30 पंचायत समितियों का कार्यकाल नवंबर-दिसंबर 2026 में खत्म होगा.
कब तक अटका रहेगा बजट?
अब सरपंचों के बीच यही कश्मकश की स्थिति बनी हुई है कि क्या पंचायत चुनाव के बाद ही बजट जारी होगा? चर्चा ये भी है कि प्रशासकों को FFC की राशि जारी नहीं होती.जिस कारण पंचायतों में बजट का संकट देखने को मिल रहा है.यानि जब चुनाव होंगे तब ही गांव की सरकार में बजट आएगा?
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowDec 17, 2025 06:50:270
Report
RGRupesh Gupta
FollowDec 17, 2025 06:50:06Raipur, Chhattisgarh:नेशनल हेराल्ड में कांग्रेस के बीजेपी दफ्तर घेराव के प्रस्तावित कार्यक्रम को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने पॉलिटिकल स्टंट बताया है。
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 17, 2025 06:49:560
Report
AKAshok Kumar1
FollowDec 17, 2025 06:49:33Noida, Uttar Pradesh:जहरीली हवा है सरकार लापता है इस बैनर के साथ दिखे सांसद चंद्रशेखर आजाद प्रदूषण को लेकर सरकार नहीं है गंभीर प्रदूषण को रोकने के लिए जल्द कदम उठाए सरकार
0
Report
YNYogesh Nagarkoti
FollowDec 17, 2025 06:48:290
Report
0
Report
ED ने Dream-11 से जुड़े अनुराग द्विवेदी के ठिकानों पर उन्नाव में छापा मारा; करोड़ों के सट्टे का आरोप
GPGYANENDRA PRATAP
FollowDec 17, 2025 06:48:100
Report
IKIsateyak Khan
FollowDec 17, 2025 06:47:580
Report
VMVimlesh Mishra
FollowDec 17, 2025 06:47:360
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowDec 17, 2025 06:46:470
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowDec 17, 2025 06:46:260
Report
KKKARAN KHURANA
FollowDec 17, 2025 06:46:110
Report
HSHITESH SHARMA
FollowDec 17, 2025 06:45:510
Report
0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowDec 17, 2025 06:45:340
Report