Back
बलरामपुर में नवजात बचाने वाले दंपती ने इंसानियत की मिसाल कायम की
PTPawan Tiwari
Mar 10, 2026 15:31:04
Balrampur, Uttar Pradesh
बलरामपुर पचपेड़वा थाना क्षेत्र में मंगलवार को मानवता की एक ऐसी मिसाल सामने आई, जिसने हर किसी का दिल छू लिया। सरयू नहर के किनारे झाड़ियों के बीच पड़े एक नवजात की रोने की आवाज दूर तक गूंज रही थी। आसपास सैकड़ों लोग खड़े होकर उस मासूम को तड़पते हुए देख रहे थे, लेकिन उसे उठाने की हिम्मत कोई नहीं जुटा पा रहा था। तभी बाइक से गुजर रहे एक दंपती उस नन्ही जान के लिए फरिश्ता बनकर सामने आए। ग्राम मोतीपुर हड़हवा स्थित सरयू नहर के पास झाड़ियों के बीच एक नवजात बालक लावारिस हालत में पड़ा हुआ था। ठंडी हवा के बीच वह लगातार रो रहा था, मानो किसी से मदद की गुहार laga रहा हो। इसी दौरान बाइक से गुजर रहे विकास कसौधन और उनकी पत्नी ज्योति गुप्ता वहां रुके। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो नवजात झाड़ियों के बीच पड़ा हुआ था और उसके पूरे शरीर पर चींटियां लगी हुई थीं। यह दृश्य देखकर दंपती का दिल पसीज गया। विकास कसौधन ने बिना देर किए बच्चे को झाड़ियों से बाहर निकाला। उन्होंने खुद अपने हाथों से उसके शरीर पर लगी चींटियों को साफ किया। पत्नी ज्योति गुप्ता भी बच्चे को संभालती रहीं। इसके बाद दोनों ने समय गंवाए बिना नवजात को अपनी बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने नवजात का तत्काल चिकित्सकीय परीक्षण किया। डॉक्टरों ने राहत की बात बताते हुए कहा कि शिशु की हालत फिलहाल सामान्य है और उसे आवश्यक देखभाल दी जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर पचपेड़वा थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान अपनी टीम और मिशन शक्ति टीम के साथ सक्रिय हो गए। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने नवजात को चाइल्ड लाइन बलरामपुर को सौंप दिया। फिलहाल उस मासूम को जिला hospital बलरामपुर के एसएनसीयू वार्ड में डॉक्टरों और चाइल्ड लाइन टीम की निगरानी में रखा गया है, जहां उसकी देखभाल की जा रही है। एक ओर किसी ने इस मासूम को नहर किनारे बेसहारा छोड़ दिया, तो दूसरी ओर विकास कसौधन और ज्योति गुप्ता जैसे संवेदनशील लोगों ने इंसानियत की मिसाल पेश कर दी। अगर समय रहते यह दंपती वहां न पहुंचते तो उस नन्ही जान के साथ कोई अनहोनी भी हो सकती थी। घटना के बाद पूरे इलाके में इस दंपती की मानवता और साहस की सराहना हो रही है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RCRAmesh Chandra
FollowMar 11, 2026 15:34:470
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 11, 2026 15:32:130
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 11, 2026 15:31:240
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 11, 2026 15:30:590
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 11, 2026 15:30:300
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 11, 2026 15:30:150
Report
1
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowMar 11, 2026 15:18:500
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 11, 2026 15:18:370
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 11, 2026 15:18:160
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 11, 2026 15:17:580
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 11, 2026 15:17:370
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 11, 2026 15:16:350
Report