Back
हरदोई में 13 साल से फरार 50 हजार इनामी हत्यारोपी STF के हाथ विपिन
ADASHISH DWIVEDI
Mar 10, 2026 15:21:42
Hardoi, Uttar Pradesh
हरदोई में 13 साल से फरार 50 हजार रुपये के इनामी हत्यारोपी को STF ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पर वर्ष 2013 में सुनील उर्फ गुड्डू सिंह की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है।लंबे समय से फरार चल रहा यह आरोपी पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग राज्यों में छिपकर रह रहा था।मंगलवार को जैसे ही वह अपने रिश्तेदारों से मिलने हरदोई पहुंचा,एसटीएफ टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।आरोपी की गिरफ्तारी से इलाके में लंबे समय से चल रही इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि थाना शाहाबाद में वर्ष 2013 में दर्ज हत्या के मामले में वांछित और 50 हजार रुपये का इनामी आरोपी विपिन कुमार सिंह निवासी खेड़ा अजमत खां थाना शाहाबाद जनपद हरदोई, अपने रिश्तेदारों और मित्रों से मिलने जिले में आने वाला है।इस सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने शाहाबाद थाना क्षेत्र में ऑझी रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी की और मंगलवार को उसे दबोच लिया।आरोपी के खिलाफ शाहाबाद थाने में हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं और लंबे समय से उसकी तलाश की जा रही थी।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्ष 2008 में गांव के मुन्ना सिंह से उसका पारिवारिक विवाद था,जिसमें मुन्ना सिंह की हत्या हो गई थी।इस मामले में वह अपने भाई अतुल और विकास के साथ जेल भी गया था और बाद में जमानत पर बाहर आ गया था।इसके बाद वर्ष 2013 में मुन्ना सिंह के भाई सुनील उर्फ गुड्डू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।इस हत्याकांड में विपिन कुमार सिंह,उसका भाई विकास और भूरा का नाम सामने आया था।घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग प्रांतों में छिपकर रह रहा था।फिलहाल एसटीएफ ने आरोपी को शाहाबाद पुलिस के हवाले कर दिया है,जहां आगे की.vaidhanik कार्रवाई की जा रही है।
बाइट -- आलोक राज नारायण सीओ शाहाबाद हरदोई
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RCRAmesh Chandra
FollowMar 11, 2026 15:34:470
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 11, 2026 15:32:130
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 11, 2026 15:31:240
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 11, 2026 15:30:590
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 11, 2026 15:30:300
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 11, 2026 15:30:150
Report
1
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowMar 11, 2026 15:18:500
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 11, 2026 15:18:370
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 11, 2026 15:18:160
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 11, 2026 15:17:580
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 11, 2026 15:17:370
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 11, 2026 15:16:350
Report