Back
अंता उपचुनाव के लिए बीजेपी ने चुनाव समिति घोषित कर दी; दुष्यंत सिंह चुनाव प्रभारी
VSVishnu Sharma
Oct 24, 2025 13:26:53
Jaipur, Rajasthan
अंता विधानसभा उप चुनाव के लिए बीजेपी की चुनाव समिति घोषित कर दी गई है। झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही बीजेपी ने कांग्रेस की तुलना में एक और कदम आगे बढ़ा दिया है। वहीं स्टार प्रचारकों की सूची बाहर रखे गए छबड़ा विधायक प्रताप सिंह सिंघवी को चुनाव समिति में शामिल कर लिया गया। अंता विधानसभा सीट पर हो उपचुनाव में बीजेपी रणनीतिक रूप से चुनाव लड़ रही है। चुनाव में कांग्रेस ने भले ही प्रत्याशी पहले घोषित कर दिया, लेकिन इसके बाद बीजेपी लगातार कांग्रेस से कदम दर कदम आगे बढ़ रही है। बीजेपी ने अंता से प्रधान मोरपाल सुमन को टिकट दिया। इसके बाद स्टार प्रचारकों की सूची हो या चुनाव समिति बीजेपी लगातार कांग्रेस से बाजी मार रही है। बीजेपी ने आज अंता विधानसभा उपचुनाव लड़ने की दृष्टि से अपनी चुनाव समिति घोषित कर दी है। झालावाड़ सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह को चुनाव प्रभारी बनाया है। इसके साथ ही संसदीय कार्य और विधि मंत्री जोगाराम पटेल को चुनाव प्रभारी मंत्री नियुक्त किया है। निम्बाहेड़ा विधायक और पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, जिला प्रभारी छगन माहुर को चुनाव सह प्रभारी बनाया गया है। बारां जिलाध्यक्ष नरेश सिकरवार और बीजेपी के प्रदेश मंत्री महेंद्र कुमावत को चुनाव प्रबंधक नियुक्त किया है। इनके अलावा चुनाव प्रचार प्रसार के लिए 11 सदस्यीय टीम घोषित की गई है। सम्पूर्ण जिम्मेदारी दुष्यंत के कंधों पर .... चुनav समिति घोषित करने के साथ ही यह तय हो गया कि अंता विधानसभा उप चुनाव की सारी जिम्मेदारी झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह के कंधों पर डाल दी गई है। अंता विधानसभा सीट, झालावाड़ संसदीय क्षेत्र में आती है। झालावाड़ में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का अच्छा खासा दबदबा है। बताया जा रहा है कि मोरपाल सुमन को टिकट भी दुष्यंत सिंह की सिफारिश पर ही दी गई है। ऐसे में इस उप चुनाव में बीजेपी की जीत की जिम्मेदारी दुष्यंत सिंह के कंधों पर डाल दी गई है। हालांकि उनके सहयोग के लिए पूरी टीम लगाई गई है। अब देखना यह होगा कि दुष्यंत इस चुनावी संग्राम में बीजेपी प्रत्याशी मोरपाल सुमन की जीत के लिए क्या रणनीति बनाते हैं। जी राजस्थान की खबर का असर .... बीजेपी ने चुनाव समिति में प्रचार प्रसार के लिए 11 सदस्यीय टीम भी शामिल की है। इस टीम में सांसद, मंत्री, विधायक, शामिल किए गए हैं। खास बात यह है कि प्रचार प्रसार टीम में छबड़ा से सात बार के विधायक प्रताप सिंह सिंघवी को भी शामिल किया गया है। सिंघवी को बीजेपी की स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं किया गया था, जबकि पूर्व विधायक, पदाधिकारी और अन्य नेताओं को शामिल किया था। इसके बाद आज घोषित चुनाव समिति में सिंघवी का नाम प्रचार प्रसार के लिए शामिल किया गया। समिति में राज्य सभा सांसद राजेंद्र गहलोत, मंत्री मंजू बाघमार, अटरूं बारां विधायक राधेश्याम बैरवा, बेगूं विधायक सुरेश धाकड़, खाजूवाला विधायक विश्वनाथ, अजमेर विधायक अनिता बधेल, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान आक्या, किशनगंज विधायक ललित मीणा, पूर्व विधायक बनवारी सिंघल, कार्यकर्ता तुलसीराम धाकड़ शामिल हैं.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NCNITIN CHAWRE
FollowOct 24, 2025 15:48:140
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowOct 24, 2025 15:47:520
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowOct 24, 2025 15:47:320
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowOct 24, 2025 15:47:10Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल कार्बाइड गन पर प्रशानिक मुखिया का निर्देश CS अनुराग जैन ने कलेक्टरों को दिए निर्देश कार्बाइड गन का न हो शादी समारोह और किसी भी फंक्शन में उपयोग की जाए व्यवस्था प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को दिए वीसी बैठक में निर्देश
0
Report
RKRishikesh Kumar
FollowOct 24, 2025 15:46:590
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowOct 24, 2025 15:46:290
Report
JSJitendra Soni
FollowOct 24, 2025 15:46:120
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowOct 24, 2025 15:45:580
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowOct 24, 2025 15:45:340
Report
SKSHIV KUMAR
FollowOct 24, 2025 15:45:170
Report
0
Report
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowOct 24, 2025 15:33:470
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowOct 24, 2025 15:33:270
Report
AZAmzad Zee
FollowOct 24, 2025 15:33:13Mumbai, Maharashtra:Mumbai mein shuru hui barish. Mausam Vibhag ne jari kiya tha alert. Mausam hi barsat. Mumbai ko mili garmi se rahat.
0
Report
