Back
जल जीवन मिशन घोटाले के बाद जलदाय विभाग में 4 चीफ इंजीनियर्स की पोस्टिंग बदली
ACAshish Chauhan
Mar 01, 2026 13:32:12
Jaipur, Rajasthan
जलदाय विभाग में बडा बदलाव,जेजेएम में गिरफ्तारी के बाद 4 चीफ इंजीनियर्स की कुर्सियों में बदलाव आशीष चौहान, जयपुर-पीएचईडी में जल जीवन मिशन घोटाले में गिरफ्तारी के बाद बड़ा बदलाव हुआ है. जलदाय विभाग में 4 चीफ इंजीनियर्स की सीटों में बदलाव हुआ है. इसके साथ साथ जयपुर की कमान भी दूसरे इंजीनियर के कंधों पर सौंपी है. गर्मियों से पहले इस बदलाव के क्या मायने है,देखे इस रिपोर्ट में. सीटों में बदलाव के क्या मायने? जल जीवन मिशन घोटाले में गिरफ्तारी के बाद निलंबन होने से कुर्सियां खाली हुई. अब पीएचईडी में सीएमओं की मंजूरी के बाद बड़ा बदलाव हुआ है. 4 चीफ इंजीनियर और 2 एडिशनल चीफ इंजीनियर की सीटों में बदलाव किया है. चीफ इंजीनियर देवराज सोलंकी को मनिष बेनीवाल की जगह लगाया है. जबकि मनिष बेनीवाल को जलदाय विभाग ने एपीओ किया है. सोलंकी को जोधपुर से जयपुर लाया गया है. जबकि जल जीवन मिशन घोटाले में चीफ इंजीनियर दिनेश गोयल और केडी गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद खाली हुई चीफ इंजीनियर ग्रामीण, उदयपुर प्रोजेक्ट और प्रशासन की सीटों को एडिशनल चीफ इंजीनियर्स को चार्ज पर दिया गया है. गर्मियों से पहले इनकों दी कमान-
इंजीनियर ........... पोस्टिंग या चार्ज CE देवराज सोलंकी ...... चीफ इंजीनियर शहरी ACE सुरेंद्र शर्मा........... चीफ इंजीनियर ग्रामीण का चार्ज, ACE शैतान सिंह ......... चीफ इंजीनियर उदयपुर प्रोजेक्ट, ACE मुकेश बंसल......... चीफ इंजीनियर प्रशासन का चार्ज, ACE अजय राठौड़......... जयपुर रीजन 2 का चार्ज, SE राममूर्ति ..........चुरू एडिशनल चीफ प्रोजेक्ट का चार्ज, गांव और शहर में चुनौती- जल जीवन मिशन गिरफ्तारी के बाद जलदाय विभाग में खाली कुर्सियों को अतिरिक्त चार्ज पर दे दिया. अब गर्मियों में सबसे ज्यादा ग्रामीण शहरी चीफ का काम चुनौतीपूर्ण होगा,अमृत 2.0 और जल जीवन मिशन शहरी प्रमुख प्रोजेक्ट से जनता को राहत की उम्मीदे है,जबकि गांवों में ट्यूबवेल और हैंडपंप से पानी की डिमांड भी बढ़ने लगती है. जयपुर में लंबे अनुभव के आधार पर जयपुर रीजन 1 के साथ साथ अजय सिंह राठौड़ को जयपुर 2 यानि शहर में पेयजल सप्लाई की जिम्मेदारी दी है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DVDinesh Vishwakarma
FollowMar 01, 2026 15:02:300
Report
MMMohammad Muzammil
FollowMar 01, 2026 15:02:190
Report
LSLaxmi Sharma
FollowMar 01, 2026 15:01:400
Report
JSJAMNJAY SINHA
FollowMar 01, 2026 15:01:270
Report
SLSanjay Lohani
FollowMar 01, 2026 15:00:390
Report
0
Report
0
Report
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 01, 2026 14:48:280
Report
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 01, 2026 14:48:200
Report
PSPritesh Sharda
FollowMar 01, 2026 14:48:130
Report
DSDeepesh shah
FollowMar 01, 2026 14:48:040
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 01, 2026 14:47:510
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowMar 01, 2026 14:47:390
Report
