icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
RRRakesh Ranjan16 Sept 2025, 04:02 pm

योगी ने गड्ढा मुक्त सड़कों के लिए तेज समीक्षा शुरू की

Noida, Uttar Pradesh:PLAYOUT ALERT: LUCKNOW (UP): UP CM YOGI ADITYANATH HOLDS REVIEW MEETING/ VISUALS मुख्यमंत्री का निर्देश, त्योहारों से पहले सभी सड़कें दुरुस्त हो जाएं मुख्यमंत्री ने की गड्ढामुक्ति, सड़क मरम्मत अभियान की विभागवार समीक्षा गड्ढामुक्ति अभियान में अब तक 21.67% प्रगति, 44,196 किमी सड़कों का है लक्ष्य मुख्यमंत्री की चेतावनी, नगरीय अवस्थापना के कार्य समय पर और पारदर्शिता के साथ हों, अन्यथा महापौर के अधिकारों पर होगा पुनर्विचार उत्तर-दक्षिण कॉरीडोर की रूपरेखा पर भी हुआ विमर्श, बोले मुख्यमंत्री, बेहतर होगी कनेक्टिविटी और आर्थिकी को भी मिलेगा बल सड़क नवीनीकरण में पीडब्ल्यूडी ने 84.82% प्रगति दर्ज की, अन्य विभागों को भी गति बढ़ाने के निर्देश रेस्टोरेशन व विशेष मरम्मत में 2,750 किमी सड़कें चिन्हित, काम में तेजी के निर्देश त्योहारों के दृष्टिगत 114 मार्ग असंतोषजनक स्थिति में पाए गए, मुख्यमंत्री ने तुरंत सुधार कर सुचारु यातायात सुनिश्चित करने को कहा लखनऊ, 16 सितम्बर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मॉनसून वर्षा के कारण खराब हुईं सड़कों की मरम्मत और आवश्यकतानुसार पुनर्निर्माण के लिए जारी कार्यवाही को तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि हाई-वे हों या एक्सप्रेस-वे, ग्रामीण सड़कें हों या नगरीय क्षेत्र की सड़कें, दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ जैसे आगामी प्रमुख पर्वों से पहले सभी महत्वपूर्ण मार्ग पूरी तरह अच्छी स्थिति में होनी चाहिए, ताकि आमजन को असुविधा न झेलनी पड़े। मुख्यमंत्री, मंगलवार को विभिन्न विभागों के साथ महत्वपूर्ण बैठक में सड़कों की मररमत, गड्ढामुक्ति अभियान आदि की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में अधिकारियों ने गड्ढा मुक्ति अभियान की कार्ययोजना के संबंध में अवगत कराया कि प्रदेश की कुल 6,78,301 सड़कों (लंबाई 4,32,989 किमी) में से 44,196 किमी को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दिशा में औसतन 21.67 प्रतिशत प्रगति दर्ज हुई है। मुख्यमंत्री ने एनएचएआई, मंडी परिषद, पीडब्ल्यूडी, ग्राम विकास, पंचायती राज, नगर विकास, सिंचाई, गन्ना एवं चीनी विकास सहित विभिन्न विभागों से अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि सभी विभाग लक्ष्य की प्राप्ति में समान गति बनाएं और कमजोर प्रगति वाले विभाग और बेहतर कार्य करें। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की सड़कों की मरम्मत में तेजी की अपेक्षा जताई। नगर विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगमों में अवस्थापना संबंधी कार्यों की धनराशि का समय से और सही उपयोग सुनिश्चित किया जाए। कार्य का आवंटन पारदर्शिता के साथ हो और कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो। अन्यथा की स्थिति में महापौरों के अधिकारों पर पुनर्विचार किया जाएगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिस भी नगर निगम में ईईएसएल का बकाया है, उसका तत्काल भुगतान करा दिया जाए। सड़क नवीनीकरण कार्यों की समीक्षा में बताया गया कि 31,514 किमी लंबाई की सड़कों को इसमें शामिल किया गया है। लोक निर्माण विभाग ने इसमें 84.82 प्रतिशत प्रगति दर्ज की है। मुख्यमंत्री ने कहा किया कि नवीनीकरण कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करना सभी विभागों की जिम्मेदारी है, इसमें कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बैठक में अवगत कराया गया कि रेस्टोरेशन एवं विशेष मरम्मत के अंतर्गत 2,750 किमी सड़कें चिन्हित की गई हैं। अधिकारियों ने जानकारी दी कि ग्रामीण विकास विभाग ने इसमें 62.99 प्रतिशत प्रगति दर्ज की है, नगर विकास विभाग ने 35.50 प्रतिशत और अवसंरचना एवं औद्योगिक विकास विभाग ने 48.77 प्रतिशत प्रगति दर्ज की है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि 30 सितम्बर तक लोक निर्माण विभाग द्वारा सर्वे पूरा कर कार्ययोजना शासन को प्रस्तुत की जाए। त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि 649 मार्ग संतोषजनक स्थिति में हैं, जबकि 114 मार्ग असंतोषजनक स्थिति में पाए गए हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इन मार्गों को तत्काल सुधार कर सुचारु यातायात सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के समय सड़कों की स्थिति प्रदेश की छवि से जुड़ी होती है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान प्रदेशवासियों की सुविधा और सुरक्षा से सीधे तौर पर जुड़ा है। इसलिए सभी विभागीय अधिकारी पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कार्यों की प्रगति की दैनिक निगरानी हो तथा शासन स्तर पर नियमित रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर के विकास की रूपरेखा पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश में अधिकांश राजमार्ग और एक्सप्रेसवे पूर्व-पश्चिम दिशा में केंद्रित हैं, ऐसे में अब आवश्यकता है कि नेपाल सीमा से लेकर प्रदेश के दक्षिणी छोर तक फैले जिलों को जोड़ने वाला एक सुदृढ़ उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर तैयार किया जाए। इस उद्देश्य से राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएच) के अंतर्गत आने वाले हिस्सों में एनएचएआई का सहयोग लिया जाए और शेष मार्गों का निर्माण, सुदृढ़ीकरण तथा चौड़ीकरण राज्य स्तर पर कराया जाए। जहां आवश्यक हो, वहां ग्रीनफील्ड रोड परियोजनाएं प्रस्तावित की जाएं।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जन्माष्टमी पर यादव समाज का सम्मान समारोह: दतिया के बड़े गोविंद मंदिर में मुख्य कार्यक्रम

Datia, Madhya Pradesh:जन्माष्टमी पर बड़े गोविंद मंदिर में यादव समाज का सम्मान समारोह दतिया। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर दतिया के बड़े गोविंद मंदिर में यादव समाज द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा रहे। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती उतारी गई। इसके बाद मुख्य अतिथि डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि देश के किसी भी घर में जब बच्चा छोटा होता है तो उसे प्यार से कान्हा कहा जाता है। भगवान कृष्ण विश्व के रचयिता हैं। उन्होंने अपने खास अंदाज में भगवान श्रीकृष्ण की महिमा से जुड़े कवित्त भी पढ़े। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में जन्माष्टमी का उत्साह और भक्ति का माहौल नजर आया।
0
0
Report

मध्य प्रदेश: 2600 स्कूल नहीं बंद, शिफ्ट कर बेहतर शिक्षा का दावा

Narsinghpur, Madhya Pradesh:कोई भी सरकारी स्कूल हमेशा के लिए बंद नहीं, कम छात्र संख्या वाले विद्यालय पास के बड़े स्कूलों में हुए शिफ्ट। मानकों पर खरे न उतरने वाले 322 मदरसे और 1000 निजी स्कूल हुए बंद,, प्राथमिक स्तर पर ड्रॉपआउट रेट शून्य के करीब। मध्य प्रदेश में 2600 सरकारी स्कूलों के बंद होने की खबरों पर प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने विराम लगा दिया है। मंत्री ने स्पष्ट किया है कि सरकार ने कोई भी सरकारी स्कूल स्थायी तौर पर बंद नहीं किया है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर संसाधनों के लिए कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को नजदीकी एकीकृत विद्यालयों में शिफ्ट किया गया है। मीडिया से चर्चा के दौरान शिक्षा मंत्री ने आंकड़ों की स्थिति साफ करते हुए कहा कि अखबारों और सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही खबरें पूरी तरह भ्रामक हैं। 375 सांदीपनि सीएम राइज स्कूलों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए लगभग 1,000 शालाओं का संविलियन किया गया है। करीब 400 ऐसे विद्यालय जहां शून्य या एक-दो बच्चे थे, उन्हें अस्थायी तौर पर शिफ्ट किया गया है; छात्र संख्या बढ़ते ही ये स्कूल दोबारा शुरू होंगे। बंद होने के आंकड़ों में करीब 322 गैर-मानक मदरसे और 1000 निजी संस्थान शामिल हैं। शिक्षा मंत्री ने दावा किया कि प्रदेश में प्राथमिक स्तर पर नामांकन बढ़ा है और ड्रॉपआउट रेट घटकर लगभग शून्य पर आ गया है।
0
0
Report
Advertisement

सिंगरौली में 2.065 किलोग्राम गांजा के साथ दो गिरफ्तार, कार भी जब्त

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली जिले की सरई थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार से 2 किलो 65 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रेनॉल्ट क्विड कार भी जब्त की है। जब्त गांजे की कीमत करीब 30 हजार रुपये, जबकि वाहन की कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है। कुल जब्ती की कीमत करीब 5 लाख 30 हजार रुपये है। पुलिस के मुताबिक 3 सितंबर वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर रेनॉल्ट क्विड ग्रे रंग की कार क्रमांक CG 12 AQ 8157 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार में अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। मामले में पुलिस ने अरविंद उर्फ सिक्कू सेन उम्र 27 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 12, मेला मैदान, थाना सोहागपुर, जिला शहडोल और रामसजीवन साहू, उम्र 43 वर्ष, निवासी ग्राम बंजारी, थाना सरई, जिला सिंगरौली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 711/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी रामसजीवन साहू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तीन पुराने मामले भी दर्ज हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्रीयाज के.एम. (भापुसे) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन और एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरई निरीक्षक प्र. प्रह्लाद सिंह मसकोले के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में उपनिरीक्षक लालमणि साकेत सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सरई पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों में हड़कंप मच गया है।
0
0
Report

सड़क हादसे के बाद शाहपुर में हिंसक प्रदर्शन, लोगों ने लगाया जाम

Sagar, Madhya Pradesh:सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद बवाल, लोगों ने लगाया जाम. शाहपुर में एक सड़क हादसे के बाद बवाल खड़ा हो गया और त्यौहार के दिन भी बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क पर आकर प्रदर्शन किया और जाम लगाया. शाहपुर क्षेत्र के रहने वाले श्रीराम यादव नाम के युवक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे इसकी मौत हो गई और इस हादसे की खबर ने ग्रामीणों में आक्रोश ला दिया. शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को मिला तो उन्होंने मुकदमा दर्ज कर अज्ञात आरोपी को पकड़ने की मांग की और सड़क पर जाम लगा दिया. शाहपुर क्षेत्र में लगे इस जाम के बाद माहौल बिगड़ गया, क्षेत्रीय विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को समझाया तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ, थाना प्रभारी के मुताबिक घटना स्थल दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में आता है लिहाजा उनके यहां मामला कायम नहीं हो सकता है उसी बात को पीड़ितों को बताया जा रहा था अब लोग समझ गए है और पथरिया पुलिस को मामले की सूचना दी गई है.
0
0
Report

नारायणपुर में कृष्ण जन्माष्टमी पर दही मटकी फोड़ कार्यक्रम ने भक्तों को मोहित किया

Narayanpur, Jharkhand:भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नारायणपुर जिले में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। जिलेभर में जगह-जगह मटकी फोड़ प्रतियोगिता एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में बच्चों से लेकर महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कई स्थानों पर नन्हे बच्चों ने कृष्ण और राधा का रूप धारण कर मटकी फोड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर लोगों का मन मोह लिया। ड्रायवर संघ एवं समाजसेवी पंकज जैन के संयुक्त आयोजन में लगातार सातवें वर्ष दही मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। नन्हे कृष्ण और राधा के रूप में सजे बच्चों ने आयोजन में विशेष आकर्षण बिखेरा। बच्चों की मनमोहक वेशभूषा और उनकी प्रस्तुतियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। आयोजन के दौरान जमीन मटकी फोड़, पिरामिड मटकी फोड़ सहित महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने नारायणपुर में आपसी भाईचारे, उत्साह और धार्मिक आस्था का संदेश दिया। देर शाम तक आयोजन स्थल पर लोगों की भीड़ बनी रही और पूरा क्षेत्र ‘जय श्री कृष्ण’ के जयकारों से गूंजता रहा।
0
0
Report
Advertisement

चिराग पासवान ने बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बाँटी, रसोई में खाना परोसा

Hajipur, Bihar:बिहार में गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच बाढ़ की मार झेल रहे लोगों के बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पहुंचे हैं.अपने संसदीय क्षेत्र राघोपुर में चिराग पासवान ने सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और राहत सामग्री का वितरण किया.राघोपुर के सरायपुर पंचायत में चिराग पासवान ने बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच चूड़ा, गुड़ और दूसरी जरूरी राहत सामग्री बांटी.इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से उनकी परेशानियां भी जानीं और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया.इसके बाद चिराग पासवान गंगा ब्रिज थाना के पास बनाए गए बाढ़ राहत शिविर पहुंचे.यहां उन्होंने राहत शिविर में रह रहे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उनका हाल जाना.खास बात ये रही कि चिराग पासवान सिर्फ राहत सामग्री बांटकर वापस नहीं लौटे.बल्कि राहत शिविर की सामुदायिक रसोई में खुद बाढ़ पीड़ितों को खाना परोसा.इसके बाद वे उन्हीं लोगों के बीच बैठ गए और उनके साथ खाना खाया.बाढ़ की मुश्किल घड़ी में केंद्रीय मंत्री का पीड़ितों के बीच पहुंचना और उनके साथ बैठकर भोजन करना चर्चा का विषय बना हुआ है.वहीं, आज जन्माष्टमी के मौके पर चिराग पासवान ने लोगों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं भी दीं.
0
0
Report

सीकर के खाटूश्यामजी में VIP दर्शन गिरोह का खुलासा, ठगी के आरोपों के साथ गिरफ्तार

Sikar, Rajasthan:सीकर की खाटूश्यामजी मंदिर में VIP दर्शन करवाने वाले गैंग का मास्टरमाइंड arrested किया गया है। आरोपी और उसके साथियों ने मंदिर में तैनात सुरक्षा गार्ड के साथ मिलकर लोगों को VIP दर्शन कराते थे। पुलिस ने आरोपी हंसराज के पास से तीन मोबाइल जप्त किए हैं, जिनमें ट्रांजेक्शन के रिकॉर्ड मिले हैं। इसके अलावा फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। अगर मंदिर में तैनात कोई प्राइवेट गार्ड भी जुड़ा हुआ पाया गया तो उसे गिरफ्तार किया जाएगा। सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत के मुताबिक आरोपी हंसराज उर्फ टिंकू (26) पुत्र किशनाराम धानका निवासी लाडपुर को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से तीन मोबाइल मिले हैं जिनमें पैसे लेकर दर्शन करवाने के सबूत थे। पुलिस अब पूरी डिटेल्स की जांच कर रही है। खाटूश्यामजी में VIP दर्शन के नाम पर ठगी करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है और एक मुखबिर सूचना मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश भी चल रही है। पुलिस के अनुसार गैंग पिछले लंबे समय से खाटू में सक्रिय थी और हजारों लोगों को VIP दर्शन करवाकर ठगी कर चुकी है। प्राथमिक जांच में बताया गया कि भीड़ के अनुसार दर्शन की रेट बदलते थे; भीड़ कम होने पर प्रति व्यक्ति 1 हजार रुपए लेते थे,休日/एकादशी/द्वादशी जैसे अवसरों पर दर बढ़ाकर डबल या तीन गुना कर देते थे। पुलिस ने आरोपी हंसराज और गैंग के सदस्य सागर गुर्जर, मोंतू शर्मा, बिट्टू शर्मा, प्रमोद, दीपक, शेखर और महिपाल के खिलाफ धोखाधड़ी और राजस्थान पर्यटन व्यवसाय अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया और उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। यह पहली बार खाटूश्यामजी में गैंग पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

35 साल बाद बिछड़े दो भाइयों का मिलन, सत्यापन ने दूरी मिटाई

Jhanj Kalan, Haryana:हरियाणा में वोटों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी की SIR के दौरान 35 साल बाद मिले दो बिछड़े भाई, एसआईआर सत्यापन बना मिलन का माध्यम एसआईआर के दौरान राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मनोहरपुर में एक ऐसा भावुक प्रसंग सामने आया, जिसने वहां मौजूद लोगों की आंखें नम कर दीं। करीब 35 वर्षों से बिछड़े दो भाइयों का पुनर्मिलन एक सामान्य सत्यापन प्रक्रिया के दौरान हुआ। जानकारी के अनुसार, सीता राम अपने एसएलसी लेने के लिए विद्यालय पहुंचे थे। बातचीत के दौरान मौके पर मौजूद बीएलओ ने उनसे उनके गांव, पिता और भाई का नाम पूछा। भाई का नाम सामने आने पर बीएलओ ने सत्यापन के लिए फोन के माध्यम से संपर्क किया। फोन पर भाई ने सीता राम की पहचान करते हुए कहा, "हां, वह मेरा ही भाई है। मैं उसे पिछले 35 साल से ढूंढ रहा हूं।" यह जानकारी मिलते ही उनका भाई तत्काल विद्यालय पहुंचा। दोनों भाइयों ने जैसे ही एक-दूसरे को देखा, वे भावुक होकर गले मिल गए और फूट-फूटकर रो पड़े। वर्षों का बिछोह कुछ ही पलों में खत्म हो गया और विद्यालय परिसर में भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मौके पर मौजूद एडिशनल एईआरओ डॉ. रमेश कुमार ने इस भावुक मिलन को अपने लिए एक यादगार अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि यह घटना केवल एक प्रशासनिक सत्यापन तक सीमित नहीं रही, बल्कि मानवीय रिश्तों को जोड़ने का माध्यम बन गई। उन्होंने कहा कि बीएलओ की सजगता और एक छोटे से सत्यापन ने वर्षों से बिछड़े दोनों भाइयों को फिर से मिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एसआईआर के दौरान सामने आई यह घटना इस बात का प्रमाण है कि प्रशासनिक कार्यों के पीछे भी मानवीय संवेदनाओं और रिश्तों से जुड़ी कई अनकही कहानियां छिपी होती हैं। फैक्ट्स: जींद गुलशन चावला
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top