Back
यमुना की बाढ़ ने आगरा के ऐतिहासिक इमारतों को खतरे में डाला
SASHAKIL AHMAD
Sept 10, 2025 08:15:34
Agra, Uttar Pradesh
रिपोर्ट :- सैय्यद शकील आगरा
उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना नदी के किनारे संरक्षित ऐतिहासिक इमारतें की क्षति की आशंकाएं प्रबल हो गई हैं। यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।आगरा में यमुना नदी के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। वॉटर वर्क्स स्थित यमुना नदी का जलस्तर 10 सितंबर 2025 की सुबह 10 बजे 152.715 मीटर पर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का स्तर 152.400 मीटर और अलर्ट स्तर 151.400 मीटर तय है। नदी का रुझान घटता हुआ है। बीती रात यमुना का जलस्तर 152.835 मीटर था, लेकिन 12 घंटे के भीतर जलस्तर में लगभग 120 सेंटीमीटर की कमी आई है। यमुना नदी के आसपास के इलाकों में व्यापक पैमाने पर जल भराव हो गया है। ऐतिहासिक ईमारत एत्माददौला के 12 कमरों में बाढ़ का पानी भर गया है। आगरा किले की खाई में नाले बैक करने के कारण पानी भर गया है। यमुना नदी का पानी इस समय ताजमहल की दीवार छूकर बह रहा है। ताजमहल के पिछले हिस्से में वन गार्डन पूरी तरह डूब चुका है। ताजमहल के खान ए आलम नर्सरी में भी बाढ़ का पानी भर गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को बाढ़ से नुकसान का सर्वे करने के लिए पानी के घटने का इंतजार है। इन हालातो और परिस्थितियों की वजह से हजारों लोग बेघर हो गए हैं और शिविरों में जीवन जीने को मजबूर हैं। यमुना नदी की बाढ़ का पानी सभी दाह संस्कार स्थलों में घुस गया है और चार-चार फीट ऊपर तक बह रहा है। हालात इतने बत्तर हो गए हैं कि मृतकों के दाह संस्कार करने तक दिक्कत आ रही है। मृतकों का दाह संस्कार श्मशान घाटों की तरफ जाने वाली सड़क के किनारे पोईया घाट पर किया गया। कैलाश गांव पोईया घाट बल्केश्वर घाट ताजगंज शमशान घाट आदि जगहों पर बाढ़ के पानी में दाह संस्कार की व्यवस्थाओं को भंग कर दिया है। विद्युत शवदाह गृह में बाढ़ का पानी घुस जाने के कारण 11000 केवीए की लाइन काट दी गई है। ओरिया घाट पर खासपुर जगन्नाथपुर दयालबाग स्वामी बाग सिकंदरपुर के अलावा करीब 4045 गांव व कॉलोनीयों के लोगों को अंतिम संस्कार करने में दिक्कत हो रही है। गांव में बाढ़ के पानी से बचे खेतों में दाह संस्कार किया जा रहे हैं। दाह संस्कार के लिए ब मुश्किल सूखी लकड़ी का दूर-दूर से लाकर इंतजाम किया जा रहा है। हालात इतने बदतर हो गए हैं कि यमुना किनारा रोड पर जगह-जगह पानी भर गया है और उनमें से निकलने वाले वाहन बंद हो जाते हैं। इस पानी से निकलते समय एक घोड़ा गाड़ी पलट गई और घोड़ा हवा में टंग कर नीचे गिर गया। यही हाल फतेहपुर सीकरी का है। कल भाजपा के विधायक चौधरी बाबूलाल ने फतेहपुर सीकरी में ट्रैक्टर पर बैठकर बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा किया। ट्रैक्टर में विधायक के साथ आगरा मंडल के आयुक्त शैलेंद्र सिंह और अन्य अधिकारी भी साथ रहे। जल भराव के कारण ताजमहल के पीछे यमुना पार मेहताब बाग और ताज व्यू प्वाइंट में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। जैगरा गांव के पास खारी नदी में दो युवक पानी में बह गए थे... ये दोनों युवक वैन में बैठे थे... वैन बसई से ज्योतिराज की तरफ जा रही थी... जैसे ही वैन खारी नदी के रपटे पर पहुंची, तेज बहाव के कारण डगमगाने लगी... वैन में सवार घबरा गए और 17 साल का अभिषेक और 21 साल का रवि खिड़की से जान बचाने के लिए पानी में कूद गए... नदी में बहुत तेज बहाव होने के कारण दोनों बह गए... एनडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर अभिषेक का शव बरामद कर लिया जबकि रवि की तलाश जारी है... बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बाढ़ शरणालय बनाए गए हैं। शरणालयों में हजारों की संख्या में बूढ़े नौजवान और दूध मुह बच्चे तक शरण लिए हुए हैं। प्रशासन की तरफ से खाद्य पदार्थ और दूध, पानी का इंतजाम किया गया है। बाढ़ के जानलेवा हालातो को देखते हुए जिला अधिकारी आगरा अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने अपील की है कि कोई भी नदी के पास न जाए। नदी से दूर रहें। छत से भी ना देखें। शरण लिए हुए गजवाड़े की सलोनी सागर ने बताया हमारे घर में पानी घुस गया है कीड़े मकोड़े भी घुस गए हैं। सामान बह रहा है। यहां पर सब सुविधा मिल रही है खाने-पीने की सोने की। शरणार्थी शमी कुमार का कहना है कि बाढ़ आ गई है लाइट कट गई है यह परेशानी है। यहां पर सब मिल रहा है। राजवाड़े की शरणार्थी गुड़िया का कहना है कि बाढ़ के पानी में निकलने की सारे रास्ते बंद हो चुके हैं। बहुत परेशानी आ गई है घर पर। इधर से भी उधर से भी पानी की बहुत सारी समस्या हो गई है। बिजली कट गई है। सारे पारिवारिक जान यही आ गए हैं सारी सुविधा मिल रही है।आगरा में हर तरफ इसी तरह तबाही के मज़र देखने को मिल रहें हैं।
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMABHAYA MOHANTY
FollowSept 13, 2025 08:35:520
Report
MSManish Sharma
FollowSept 13, 2025 08:35:150
Report
AKAjay Kashyap
FollowSept 13, 2025 08:35:060
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowSept 13, 2025 08:34:450
Report
MSManish Sharma
FollowSept 13, 2025 08:34:240
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowSept 13, 2025 08:34:040
Report
D1Deepak 1
FollowSept 13, 2025 08:33:410
Report
SPSohan Pramanik
FollowSept 13, 2025 08:33:340
Report
0
Report
LSLaxmi Sharma
FollowSept 13, 2025 08:33:180
Report
MDMahendra Dubey
FollowSept 13, 2025 08:33:040
Report
DRDamodar Raigar
FollowSept 13, 2025 08:32:510
Report
AKAjay Kashyap
FollowSept 13, 2025 08:32:430
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowSept 13, 2025 08:32:240
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowSept 13, 2025 08:32:100
Report