Back
भलस्वा लैंडफिल अगले साल खत्म? सरकार ने किया वादा!
DKDAVESH KUMAR
Sept 24, 2025 11:39:53
Delhi, Delhi
WT... भलस्वा साइड से वॉकथ्रू, लैंडफिल साइड को दिखाते हुए वहां पर मशीन काम कर रही हैं,WT... गाज़ीपुर लैंडफिल साइड से वॉकथ्रू
दिल्ली के मेयर राजा इकबाल का TT
बाइट.. लैंडफिल साइड के पास रह रहे लोगों की बाइट
बाइट_ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर (17 मनोहर लाल खट्टर भलस्वा विजिट करने आए थे,1709ZDN_DEL_BHALSWA_R)
दिल्ली देश की राजधानी है और एक विश्वस्तरीय शहर है। दिल्ली खूबसूरत भी काफी है, लेकिन दिल्ली की खूबसूरती पर शहर के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद बड़े-बड़े कूड़े के पहाड़ दाग जैसे हैं। काफी कोशिशों के बावजूद यह दाग अब तक मिटाए नहीं जा सके हैं। अब केंद्र सरकार दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम मिलकर काम कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसको लेकर आश्वासन दिया है। उनका कहना है कि भलस्वा लैंडफिल को दिसंबर 2026 तक, ओखला लैंडफिल को जुलाई 2026 तक, और गाजीपुर लैंडफिल को दिसंबर 2027 तक खत्म करने का लक्ष्य है। लैंडफिल साइड के पास रह रहे लोगों का जीवन भी जिन दूभर हो गया है, लोग इंतजार कर रहे हैं कि कब यह कूड़े के पहाड़ खत्म होंगे।
दिल्ली की तीनों लैंडफिल साइड भलस्वा ओखला गाजीपुर पर जोर-शोर से काम किया जा रहा है, कूड़े के निस्तारित कचरे का उपयोग पावर प्लांट, सीमेंट फैक्ट्रियों, टाइल निर्माण और खाद उत्पादन में हो रहा है। राजधानी दिल्ली में अगले दो वर्षों में कूड़े के पहाड़ को खत्म करने में अब रोज पहुंचने वाला कूड़ा चुनौती नहीं बन रहा है। निगम भलस्वा और गाजीपुर लैंडफिल साइट पर पहुंचने वाले चार हजार टन अतिरिक्त कूड़े के निस्तारण की योजना पर काम कर रहा है।
भलस्वा में कूड़े के पहाड़ को अगले एक साल में खत्म कर दिया जाएगा। भलस्वा लैंडफिल क्षेत्रफल : 70 एकड़ है
सरकार का लक्ष्य की 2026 यह खत्म कर दिया जाए।
पहले कितना 80 लाख मीट्रिक टन कूड़ा था अब मात्र 45 लाख मीट्रिक टन बचा है। प्रतिदिन है8300 मीट्रिक टन कूड़ा निस्तारित हो रहा है। अभी तक बायो-रेमेडिएशन के बाद यहां 25 एकड़ भूमि खाली हो चुकी है, जिसमें बम्बू गार्डन और स्वच्छता संबंधी मशीनरी स्थापित की गई है. कुछ पर पेड़ लगाए गए हैं तो कहीं पर कूड़े निस्तारण के लिए काम में लाई जा रही है। भलस्वा लैंडफिल साइट की ऊंचाई 15 मीटर कम कर दी, कूड़े के पहाड़ों का 50 प्रतिशत से अधिक कचरे के प्रोसेस का काम हो चुका है।
गाजीपुर लैंडफिल को जो 70 एकड़ में फैली है इसे दिसंबर 2027 तक खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है। एमसीडी के निविदा के तहत लैंडफिल खत्म होने के बाद खाली भूमि में से कम से कम एक तिहाई भूमि को घने जंगल में विकसित किया जाना है। जबकि एक तिहाई ही भूमि को कूड़ा निस्तारण के लिए उपयोग किया जाना है। अभी गाज़ीपुर लैंडफिल साइट पर करीब 80 लाख मी कूड़ा है। पहले 140 लाख मीट्रिक टन था।
ओखला लैंडफिल का क्षेत्रफल 62 एकड़ है, सरकार का लक्ष्य की अगले 1 से डेढ़ साल में कूड़ा यहां से हटा दिया जाएगा करीब 60 लाख मीट्रिक टन पहले यहां पर कूड़ा था और अब मात्र 29 लाख मीट्रिक टन के आसपास कूड़ा है हर रोज यहां पर 5500 मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण हो रहा है। अब तक 10 एकड़ भूमि से कूड़ा हटा दिया गया है।
वही इन लैंडफिल साइड के पास रह रहे लोगों का जीवन भी दूभर हो गया है, तरह-तरह की बीमारियां उन लोगों को हो रही है लोगों का कहना है की गंदगी से बुरा हाल है बदबू आती है जो लोग 100 साल जीने वाले थे वह आधा ही जिएंगे। बच्चों बुजुर्गों को परेशानी हो रही है स्क्रीन की प्रॉब्लम हो रही है। वही सरकार की तरफ से लैंडफिल साइट पर काम करने वालों के लिए घोषणा भी की गई है , सरकार की तरफ से कर्मचारियों, कंपनी स्टाफ और कचरा गाड़ी चालकों के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने घोषणा की कि इन सभी को 5000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी और उनकी स्वास्थ्य जांच भी कराई जाएगी। बहरहाल लोग इंतजार कर रहे हैं जल्द से जल्द यह कूड़े के पहाड़ खत्म हो जिससे उनका जीवन आसान हो जाए।
6
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MPManish Purohit
FollowSept 25, 2025 14:07:360
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowSept 25, 2025 14:07:270
Report
VPVinay Pant
FollowSept 25, 2025 14:07:140
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowSept 25, 2025 14:07:060
Report
0
Report
RGRupesh Gupta
FollowSept 25, 2025 14:06:110
Report
KSKumar Shashivardhan
FollowSept 25, 2025 14:06:03Noida, Uttar Pradesh:थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा युवती से विवाद करने वाला कैब चालक गिरफ्तार।
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowSept 25, 2025 14:05:500
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowSept 25, 2025 14:05:380
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowSept 25, 2025 14:05:100
Report
ADAjay Dubey
FollowSept 25, 2025 14:05:010
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 25, 2025 14:04:460
Report
SYSUNIL YADAV
FollowSept 25, 2025 14:04:130
Report