Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर में वक्फ प्रॉपर्टी के गायब होने पर उठाए सवाल
FWFAROOQ WANI
Dec 12, 2025 10:19:53
Srinagar,
Mehbooba Mufti raises concerns on waqef properties in J&K. She said waqef properties are missing across the country, including Jammu and Kashmir. She said govt should come forward and answer about these missing properties. She tweeted image of the data where waqef land is missing. She wrote on X. Over 3.55 lakh Waqf properties are missing nationwide with J&K alone losing 7,240 entries in the new UMEED database. These gaps raise serious questions about transparency and protection of Waqf assets. With a pattern of violence, demolitions and disenfranchisement, the erosion of Waqf land feels like the latest blow against the Muslims. Where does this end?
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Jan 15, 2026 14:37:59
Belach, Uttar Pradesh:सोनभद्र. जनपद में अवैध तेल कालाबजारी के खिलाफ सोनभद्र पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए एक ही दिन में दो थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में चोपन व अनपरा थाना क्षेत्रों से भारी मात्रा में अवैध डीजल-पेट्रोल, टैंकर व उपकरण बरामद किए गए हैं। तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है,जबकि दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है।वही दूसरी ओर चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा में बड़ी कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी के नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस ने गुरमुरा क्षेत्र में छापेमारी कर 120 लीटर अवैध डीजल, 20 लीटर पेट्रोल, एक टैंकर, मोटर पंप सहित कई उपकरण बरामद किए। मौके से राम आशीष कुमार (निवासी बिहार) व मनीष कुमार (निवासी गुरमुरा) को गिरफ्तार किया गया, जबकि सोनू जायसवाल फरार हो गया। इस संबंध में थाना चोपन पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। अनपरा थाना क्षेत्र के बैरपान में भी शिकंजा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में थाना अनपरा पुलिस ने बैरपान क्षेत्र में छापेमारी की।यहां से 230 लीटर अवैध डीजल,खाली गैलन व प्लास्टिक पाइप बरामद किए गए।मौके से अमरेश यादव को गिरफ्तार किया गया,जबकि जगत यादव फरार हो गया। स्थानीय थाना अनपरा पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।सोनभद्र पुलिस ने स्पष्ट कहा है कि अवैध तेल कालाबजारी, और जनविरोधी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है और जरूरत पड़ने पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
Jan 15, 2026 14:37:09
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर। आबूनगर पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर देर रात शराब के नशे में धुत युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। बीच सड़क हुई मारपीट और हाई वोल्टेज ड्रामे से इलाके में अफरातफरी मच गई। राहगीरों ने किसी तरह खुद को बचाते हुए घटनास्थल से दूरी बनाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नशे में धुत युवक एक-दूसरे से उलझ पड़े और देखते ही देखते सड़क पर लात-घूंसे चलने लगे। काफी देर तक हंगामा होता रहा, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि पास में स्थित आबूनगर पुलिस चौकी से कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे पुलिस की रात्रि गश्त और सतर्कता पर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना का वीडियो किसी राहगीर ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह युवक बेखौफ होकर सड़क पर हंगामा कर रहे हैं और आम लोगों की सुरक्षा ताक पर रखी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच जाती तो हालात बिगड़ने से रोके जा सकते थे। सवाल यह भी उठ रहा है कि सदर कोतवाली की पेट्रोलिंग यूनिट आखिर उस समय कहां थी, जब पुलिस चौकी के इतने पास यह सब हो रहा था। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है, लेकिन घटना ने एक बार फिर शहर की रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी
0
comment0
Report
Jan 15, 2026 14:33:45
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर ,मलवां थाना क्षेत्र के उमरगहना गांव निवासी विकास लोधी पुत्र सूरज लोधी पनई स्थित एक ईंट भट्ठे में मजदूरी करता था वहीँ 22 वर्षीय कोमल पासवान पुत्री रामसागर पासवान निवासी कोरईंया थाना कोतवाली बिंदकी भी काम करती थी। दोनों के आपस में प्रेम संबंध हो गए दोनों ने शादी कर ली व उमरगहना गांव में विकास अपने घर में पत्नी के तौर पर कोमल को रखने लगा आज दोपहर लगभग 2:00 बजे दोनों पति-पत्नी में आपसी विवाद हुआ इसी दौरान महिला की फंदे से लटक कर मौत हो गई। मायके पक्ष के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं वहीं ससुराल पक्ष के लोग आत्महत्या की बात कर रहे हैं। थानाध्यक्ष मलवां राजकिशोर ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मायके पक्ष से तहरीर मिली है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी पहुंची।
0
comment0
Report
Jan 15, 2026 14:32:18
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर। भारत के 78वें सेना दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अब तक देश के लिए शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए दीप प्रज्वलन कर की गई। इसके बाद भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। समिति के अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने कहा कि 15 जनवरी 1949 को ब्रिटिश सेवा के अंतिम सेना प्रमुख सर फ्रांसिस बुचर से जनरल के.एम. करिअप्पा ने भारतीय सेना की कमान संभाली थी, जो आगे चलकर फील्ड मार्शल बने। तभी से 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भारतीय सेना के अदम्य साहस, निस्वार्थ सेवा और सर्वोच्च बलिदान को याद करने का प्रतीक है। उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि लाल किले पर फहराने वाला तिरंगा केवल हवा से नहीं लहराता, बल्कि उन शहीदों की अंतिम सांसों की ताकत से लहराता है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी ने बताया कि अब तक देश को 21 परमवीर चक्र (जिसमें 14 मरणोपरांत), 215 वीर चक्र, 348 कीर्ति चक्र और 369 शौर्य चक्र प्रदान किए जा चुके हैं, जो भारतीय सैनिकों के शौर्य और पराक्रम का जीवंत प्रमाण हैं। कार्यक्रम के दौरान सेना मेडल से सम्मानित सूबेदार चंद्रपाल सिंह एवं वीर नारियों को सम्मानित किया गया। अंत में स्वल्पाहार एवं प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजेश कुमार शुक्ला, भरोसा प्रसाद अग्निहोत्री, चंद्रमणि दुबे, देवेंद्र कुमार शुक्ला, रामराज अवस्थी, अजय कुमार यादव, हीरालाल यादव, एसपी सिंह, सुनीता यादव, रामकुमार विश्वकर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
Jan 15, 2026 14:31:40
0
comment0
Report
Jan 15, 2026 14:28:30
0
comment0
Report
Jan 15, 2026 14:27:51
Madhubani, Bihar:SMUGLING,MADHUBANI BINDU BBUAHAN THAKUR मधुबनी पुलिस ने नेपाल से चल रहे तस्करी का किया भंडाफोड़,पुलिस ने छापेमारी कर 720 किलो चाइनीज अखरोट सहित अन्य सामान किया जब्त।मधवापुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर जानकीनगर गांव स्थित एक घर में की छापेमारी।पुलिस ने 720 किलो चाइनीज अखरोट, 56 कार्टून नेपाली शैंपू सहित अन्य सामग्री जब्त किया है।बरामद सामानों का अंतरराष्ट्रीय मूल्य करीब 20 लाख बतायी जा रही है।पुलिस की कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है।छापेमारी के दौरान मौके पर मौजूद गृहस्वामी की पत्नी सामान से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी। पुलिस ने सभी सामानों को जब्त कर लिया।पुलिस तस्करों के नेटवर्क को खंगाल रही है।
0
comment0
Report
Jan 15, 2026 14:26:58
0
comment0
Report
Jan 15, 2026 14:26:41
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में संचालित सभी स्कूल बसों के ड्राइवर और हेल्परों का अनिवार्य रूप से चरित्र सत्यापन कराया जाए, साथ ही उनका नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भी सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिले में चल रही सभी स्कूल बसों की फिटनेस जांच हर हाल में पूर्ण कराने पर जोर देते हुए परिवहन विभाग को निर्देशित किया। इसके साथ ही यातायात पुलिस और परिवहन विभाग को सख्ती से यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि अनधिकृत रूप से मॉडिफाइड वाहनों या इलेक्ट्रिक फिटिंग में बदलाव किए गए वाहनों का प्रयोग बच्चों के परिवहन में किसी भी स्थिति में न किया जाए।
0
comment0
Report
Jan 15, 2026 14:14:22
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली नगर निगम ने शहरवासियों को शुद्ध और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम पहल की है। इंदौर में दूषित जल आपूर्ति से हुई जनहानि के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देशों के क्रम में अमृत योजना 2.0 के अंतर्गत बरेली की जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने अमृत योजना 2.0 के तहत ₹265.95 करोड़ की “जलापूर्ति पुनर्गठन परियोजना” को स्वीकृति दी है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य शहर में 100 प्रतिशत जलापूर्ति सुनिश्चित करना और आधुनिक स्मार्ट वॉटर मैनेजमेंट सिस्टम को लागू करना है। योजना के अंतर्गत 19 नए ओवरहेड टैंक और 19 नए नलकूपों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा करीब 93 हजार घरों को नए जल कनेक्शन से जोड़ा जाएगा। पानी की गुणवत्ता, निगरानी और बर्बादी रोकने के लिए PLC-SCADA जैसी अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। परियोजना के तहत 25 साल पुरानी और जर्जर पाइपलाइनों को भी बदला जाएगा। इससे बरेली की लगभग 92 प्रतिशत आबादी, यानी करीब 9 लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। वहीं, वार्ड-23 इंदिरा नगर को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुना गया है, जहां 24 घंटे जलापूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में काम शुरू हो चुका है।
0
comment0
Report
Jan 15, 2026 14:11:59
1
comment0
Report
Jan 15, 2026 14:08:23
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के नोनहरा थाना पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 33 किलोग्राम गोमांस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मौके से गोवंश काटने के औजार और तौलने का सामान भी बरामद किया गया है। गाजीपुर जनपद के नोनहरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोवध के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दरअसल, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पारा निवासी गयासुद्दीन उर्फ जियाउ, अपने भाई और एक सहयोगी के साथ मिलकर अपने घर में चोरी से एक 6 माह के गाय के बछड़े को काट रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नोनहरा पुलिस टीम ने ग्राम पारा स्थित घर पर दबिश दी। इस दौरान मौके से शहजादा कुरैशी पुत्र स्वर्गीय अनवर कुरैशी, उम्र करीब 30 वर्ष, को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से कुल 33 किलोग्राम कटा हुआ गोमांस, गाय का मुंड, एक लोहे का बाका, तीन लोहे के चाकू, एक लकड़ी का ठीहा, एक तराजू और 1 किलो व 500 ग्राम के दो लोहे के बाट बरामद किए हैं। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना नोनहरा में धारा 3/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम और 4/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
Jan 15, 2026 14:07:35
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के बहरियाबाद थाने की पुलिस ने गंभीर धाराओं में वांछित दो अभियुक्तों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर धारा 84 BNSS के तहत आजमगढ़ में मुनादी कर उद्घोषणा की कार्रवाई की है। इसके बाद भी अभियुक्त न्यायालय में पेश नहीं हुए, तो अगला कदम कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। दरअसल जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज बहरियाबाद थाने की पुलिस द्वारा वांछित दो अभियुक्तों अभियुक्तों के राकेश यादव व आकाश यादव के खिलाफ 84 बीएनएसएस के अंतर्गत मुनादी कर उद्घोषणा की कार्रवाई की गई। ये कार्रवाई अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गाजीपुर द्वारा निर्गत आदेश के क्रम में थानाध्यक्ष बहरियाबाद एवं उप निरीक्षक उमेश चन्द्र यादव की अगुवाई में की गई। वांछित अभियुक्तों में राकेश यादव पुत्र स्वर्गीय शंकर यादव और आकाश यादव पुत्र स्वर्गीय अमरनाथ यादव निवासी ग्राम तियरा मठिया, थाना मेहनाजपुर, जनपद आजमगढ़ उनके घर पर की गई है। इस दौरान पुलिस द्वारा यह भी सार्वजनिक रूप से चेतावनी दी गई कि यदि अभियुक्त न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होते हैं, तो न्यायालय के आदेशानुसार 85 बीएनएसएस के तहत उनकी संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। राकेश यादव पर पूर्व में आजमगढ़ जनपद में बलवा, सरकारी कार्य में बाधा और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान जैसे कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।व आकाश यादव पर भी मारपीट और धमकी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top