Back
हरियाणा में बारिश से तबाही, हुड्डा बोले सरकार तैयारी ही नहीं थी—फ्लड सच
VRVIJAY RANA
Sept 17, 2025 13:17:45
Chandigarh, Chandigarh
चंडीगढ़ ब्रेकिंग
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की प्रैस वार्ता
हरियाणा में बारिश से काफी नुक्सान हुआ है। लेकिन नुक्सान सिर्फ बारिश की वजह से नहीं हुआ बल्कि सरकार की तैयारी पूरी न होना भी बड़ी वजह है।
नदियों नासों ड्रेनों की सफाई नहीं की गई।
मॉनसून से पहले फ्लड कंट्रोल की बैठक नहीं।
किसानों का बड़ा नुक्सान हुआ। इन्होंने पॉर्टल के चक्कर में उलझा दिया।
पराली की आग तो इन्हें सेटेलाइट में दिख जाता है। लेकिन बाढ़ से हुआ नुक्सान नहीं दिखाता।
इन्होंने कहा कि 7 सा 15 हजार का मुआवजा देंगे। यह किसानों के साथ धोखा है। किसानों की यह फसल भी बर्बाद हो गई और अगली फसल भी नहीं होगी। जिसके हिसाब से मुआवजा बहुत कम है।
कुछ किसान धान मंडियों में लेकर जा रहे हैं। लेकिन उसकी खरीद नहीं हो रही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वो 3100 प्रति क्विंटल एमएसपी देंगे। वो भी नहीं मिल रही। मार्किट फीस बढ़ाकर 4 प्रतिशत कर दी।
वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से एफिडेविट मांगा। मैंने कहा कि पहले चुनाव आयोग एफिडेविट दे।
इन्होंने पहले लोगों के बीपीएल कार्ड बना दिए। अब काटने शुरू कर दिए। यह भी चुनावी स्टंट था। यह भी वोट चोरी का जरिया है।
किसानों को 60-70 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए।
हिमाचल और पंजाब में प्रधानमंत्री भी आए , केंद्रीय कृषि मंत्री भी आए। लेकिन हरियाणा में कोई नहीं आया। न कोई पैकेज मिला।
मैं कांग्रेस विधायकों से कहता हूं कि वो ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करें और अपनी एक महिने की सैलरी दान दें।
अभय चौटाला के बयानों पर कहा कि अगर कांग्रेस और भाजपा का सीधी मुकाबला हो तो भाजपा कभी नहीं जीत सकती। पहले जेजेपी ने भाजपा की मदद की अब इनेलो कर रही है । सिरसा में भाजपा ने अपना उम्मीदवार ही बैठा दिया था। रानियां में भाजपा ने इनेलो को फायदा पहुंचाया।
पंजाब में प्रवासियों के विरोध पर कहा कि भारत में हर इंसान को किसी भी राज्य में रहने का अधिकार है।
भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि मौजूदा सरकार ने अब मैट्रो का एक इंच भी विस्तार नहीं किया। एक नया पिल्लर नहीं बनाया। अब 11 साल बाद इनको मैट्रो की याद आई। अब उसका निर्माण पता नहीं कब तक होगा।
राव इंद्रजीत सिंह को लेकर कहा कि उनसे मेरी बातचीत होती है लेकिन कोई राजनैतिक बातचीत नहीं होती। मेरे पिता और उनके पिता ने साथ काम किया है।
6
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
बलरामपुर; राप्ती नदी का कटान जारी, बाढ़ खंड के करोड़ों के कार्य बहे, चौका कला व मधवापुर गांव पर संकट
0
Report
PTPreeti Tanwar
FollowSept 17, 2025 17:31:490
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 17, 2025 17:31:380
Report
PSPramod Sharma
FollowSept 17, 2025 17:31:280
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowSept 17, 2025 17:31:150
Report
GLGautam Lenin
FollowSept 17, 2025 17:31:050
Report
MTMadesh Tiwari
FollowSept 17, 2025 17:30:410
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowSept 17, 2025 17:30:300
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 17, 2025 17:30:230
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
SMSandeep Mishra
FollowSept 17, 2025 17:16:143
Report